Posted On : 06 June, 2023
फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन (FADA ) ने भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की सेल्स रिपोर्ट आंकड़ों में सार्वजनिक की है। लगभग सभी कंपनियों ने मई 2023 में अपने कमर्शियल वाहनों की बिक्री में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल मई में सीवी की बिक्री में 7.58% की वृद्धि दर्ज की गई है। मई माह में 77,135 कमर्शियल वाहनों को बेचा गया है, जबकि पिछले साल मई 2023 में 71,964 व्हीकल्स की बिक्री की गई थी। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आइये जानें, किस कंपनी को मई के महीने में मिली है वृद्धि और किसे करना पड़ा गिरावट का सामना।
Commercial Vehicle Sales Growth in May 2023 | |||
Brand | May 2023 | May 2022 | YoY % Change |
TATA MOTORS | 26,419 | 29,173 | -9.44% |
MAHINDRA & MAHINDRA | 17,192 | 15,636 | 9.95% |
ASHOK LEYLAND | 13,807 | 11,388 | 21.24% |
VECV | 7,040 | 4,839 | 45.48% |
MARUTI SUZUKI | 3,466 | 3,166 | 9.48% |
DAIMLER | 1,807 | 1,193 | 51.47% |
SML ISUZU | 1,212 | 867 | 39.79% |
FORCE MOTORS LIMITED | 1,188 | 1,172 | 1.37% |
Others | 5,004 | 4,530 | 10.46% |
Total | 77,135 | 71,964 | 7.58% |
फाडा द्वारा जारी की गई इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मोटर्स का मई 2023 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। कंपनी ने मई में अपने 26,419 कमर्शियल वाहनों की बिक्री के साथ 9.44% की गिरावट का सामना किया है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 29,173 यूनिट्स को टाटा मोटर्स ने बेचा था।
मई 2023 में कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट की बिक्री में महिंद्रा एंड महिंद्रा की 9.95% की वृद्धि के साथ अच्छी परफॉर्मेंस रही है। कंपनी ने इस साल मई में अपनी 17,192 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि मई 2022 में महिंद्रा अपने 15,636 कमर्शियल वाहनों को ही बेच पाई थी।
फाडा सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, अशोक लेलैंड कंपनी ने मई 2023 में कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में 21.24% की भारी बढ़त हासिल की है। कंपनी ने पिछले साल मई के महीने में 11,388 यूनिट्स को बेचा था, जबकि इस साल मई में 13,807 कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री की गई है।
वीईसीवी यानी वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल ने मार्च 2023 में अपने वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 45.48% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने मई के इस महीने में अपने 7,040 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में सिर्फ 4,839 यूनिट्स को ही बेचा गया था।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने मई 2023 में अपने वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 9.48% की वृद्धि दर्ज की है। मई 2022 में कपंनी ने केवल अपने 3,166 कमर्शियल वाहनों को बेचा था, जबकि इस साल मई में 3,466 यूनिट्स की सेल की गई है।
भारतबेंज कमर्शियल व्हीकल्स ने मई 2023 में 51.47% ज्यादा कमर्शियल वाहनों की बिक्री की है। कंपनी ने मई 2022 में अपने 1,193 वाणिज्यिक वाहन को ही बेचा था, जबकि इस साल मई में डेमलर ने 1,807 यूनिट्स की बिक्री की है।
एसएमएल इसुज़ु कंपनी ने मई माह में कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 39.79% की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने मई 2023 में अपने 1,212 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की है, जबकि मई 2022 में एसएमएल इसुज़ु ने केवल 867 यूनिट्स को ही बेचा था।
फाडा द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, फोर्स मोटर्स ने अपने कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 1.37% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने मई 2023 में अपने 1,188 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में फोर्स मोटर्स ने 1,172 यूनिट्स ही बेचे थे।
फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन की सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, अन्य ब्रांडो के कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 10.46% की ग्रोथ दर्ज की गई है। इस साल मई में अन्य ब्रांडों के 5,004 कमर्शियल वाहन बेचे गए हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 4,530 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT