Detect your location

Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore North
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Detect your location Detect your location
Popular City
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur

फरवरी 2023 में कमर्शियल व्हीकल्स सेल्स 17.26 फीसदी ज्यादा रही, 79027 वाहन बेचे

News Date 08 Mar 2023

फरवरी 2023 में कमर्शियल व्हीकल्स सेल्स 17.26 फीसदी ज्यादा रही, 79027 वाहन बेचे

Fada ने सेल्स रिपोर्ट में जारी किए खुदरा बिक्री के आंकड़े

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में फरवरी 2023 में काफी उछाल देखा गया। इस दौरान देश  के सभी वाणिज्यिक वाहन निर्माताओं की  कुल बिक्री में 17.26 प्रतिशत की वृद्धि हुई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार फरवरी 2023 में कुल सीवी बिक्री 79,027 इकाइयां रही जबकि फरवरी 2022 में यह बिक्री 67,391 इकाइयां थी। वहीं फोर्स मोटर्स ने फरवरी 2023 में सर्वाधिक बिक्री का रिकार्ड बनाते हुए 112.04 प्रतिशत वृद्धि अर्जित की। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको भारत की सभी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनियों की फरवरी 2023 की सेल्स रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

इन कारणों से बढ़ी फरवरी 2023 में सीवी बिक्री

फरवरी 2022 के मुकाबले फरवरी 2023 में सभी वाणिज्यिक वाहन निर्माताओं की खुदरा बिक्री में जोरदार वृद्धि हुई, उसके कई कारण रहे। इस संबंध में फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन्स के अध्यक्ष मनीष सिंघानिया ने कहा है कि वाणिज्यिक वाहन केटेगिरी में फरवरी 2022 की तुलना में 17 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि हुई है। यह ग्रोथ ओबीडी मानदंडों में बदलाव के कारण भी देखने को मिली है वहीं इससे कीमतों में भी वृद्धि हो सकती है। सरकार की ओर से इंफ्रास्ट्रैक्चर खर्च बढ़ने से भी यह संभव हो पाया है। इससे बिक्री में अच्छी मदद मिली है।

ब्रांडवार कमर्शियल व्हीकल बिक्री के आंकड़े

फाडा की ओर से भारत में कमर्शियल वाहन निर्माताओं के फरवरी 2023 और फरवरी 2022 के बिक्री के आधार पर यहां अलग-अलग सीवी निर्माताओं की खुदरा बिक्री के आंकड़े पेश किए जा रहे हैं जो इस प्रकार हैं-:

फोर्स मोटर्स की बिक्री रही सबसे ज्यादा

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की जारी की गई सेल्स रिपोर्ट में फोर्स मोटर्स ने फरवरी 2023 में 880 इकाइयों की सेल की जबकि फरवरी 2022 में यह बिक्री 415 इकाइयों की थी। इससे फोर्स मोटर्स की बिक्री में 112.04 प्रतिशत वृद्धि हुई। यह बिक्री वृद्धि अन्य सीवी निर्माताओं की बिक्री की तुलना में सबसे ज्यादा रही है।

टाटा मोटर्स : 6.64 प्रतिशत ज्यादा बिक्री

टाटा मोटर्स भारत की अग्रणी सीवी निर्माता है। इसने फरवरी 2023 में 30,280 इकाइयां वाणिज्यिक वाहन बेचे जो फरवरी 2022 में विक्रय की गई 28,392 इकाइयों के मुकाबले 6.64 प्रतिशत ज्यादा है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा : 32.47 फीसदी ज्यादा बिक्री  

महिंद्रा एंड महिंद्रा भी कमर्शियल व्हीकल निर्माताओं में प्रमुख है। इसने फरवरी 2023 में 18,845 यूनिट्स की बिक्री की जो कि गत वर्ष के इसी महीने में 14,225 इकाइयां थीं। इसके परिणामस्वरूप इसने फरवरी 2023 के अंत तक 32.47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

अशोक लेलैंड : 27.96 की सेल्स ग्रोथ

भारत की दूसरी सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड की फरवरी 2023 में जोरदार  बिक्री हुई। इसने फरवरी 2023 में 13,331 इकाइयों की सेल की जबकि फरवरी 2022 में इसकी बिक्री 10,418 यूनिट्स की थी। इससे इसकी बिक्री में 27.96 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली।

मारुति सुजुकी : 3.66 प्रतिशत कम हुई बिक्री

मारुति सुजुकी ने फरवरी 2023 में 3.66 प्रतिशत कम सीवी बेचे। इसकी फरवरी 2022 में 3,331 इकाइयों की बिक्री हुई थी जबकि फरवरी 2023 में यह बिक्री घट कर 3,209 इकाइयां रह गई।

डेमलर : 23.18 प्रतिशत अधिक बिक्री

डेमलर ग्रुप भारत में भारत बेंज ट्रक्स के नाम से संचालित होता है। इसने फरवरी 2023 में 1,785 इकाइयां विक्रय की जो कि गत वर्ष फरवरी 1,449 इकाइयों की तुलना में 23.18 प्रतिशत ज्यादा रही।

एसएमएल इसुजू : 2.45 प्रतिशत अधिक बिक्री

फाडा की सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2023 के अंतर्गत एसएमएल इसुजु कंपनी ने फरवरी 2023 में  542 इकाइयां बेचीं वहीं गत वर्ष इसी महीने इसने 529 इकाइयां विक्रय की थी। इससे 2.45 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

अन्य सीवी निर्माताओं की सेल्स

कमर्शियल व्हीकल क्षेत्र की अन्य सभी कंपनियों ने फरवरी 2023 में कुल 4,517 इकाइयों की सेल की जो फरवरी 2022 की 4,593 इकाइयों की तुलना में 1.65 प्रतिशत कम रही। वैसे अन्य कंपनियों का कुल सीवी बिक्री में 6.82 प्रतिशत का सहयोग रहा।
अगर, आप नया या यूज्ड ट्रक और अन्य कोई भी कमर्शियल व्हीकल खरीदना अथवा बेचना  चाहते हैं तो आज ही ट्रक जंक्शन की वेबसाइट  पर विजिट करें। यहां आपका काम बस एक क्लिक में आसान हो जाएगा। 

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Tata Yodha 2.0

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Tata Signa 1918K
Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक