टाटा सिग्ना 5530 S और अशोक लेलैंड 5525 4x2 की तुलना जाने, कीमत, माइलेज और लोडिंग क्षमता
देश की प्रमुख कमर्शियल वाहन निर्माताओं में टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड इन दोनो ही कंपनियों का नाम पहले आता है। टाटा मोटर्स के टाटा सिग्ना 5530 एस और अशोक लेलैंड के 5525 4x2 ट्रेलर में कौन अधिक शक्तिशाली है। इसकी तुलना करने से पहले बता दें कि टाटा सिग्ना 5530 एस 10 चक्के वाला एवं अशोक लेलैंड 5525 4x2 छह टायर ये दोनों ही ट्रेलर भारी वाणिज्यिक वाहन सेगमेंट में आते हैं। इनके फीचर्स, कीमत एवं स्पेसिफिकेशंस में थोड़ा अंतर अवश्य है लेकिन ट्रक बिजनेस में ये दोनो ही ईंधन बचाने वाले और अधिक माइलेज वाले शानदार ट्रेलर हैं। इनका उपयोग ऑटो लॉजिस्टिक्स, निर्माण सामग्री, टेक्सटाइल्स, पार्सल, सीमेंट एवं खनन सामग्री ढुलाई में किया जाता है। यहां इनका तुलनात्मक रिव्यू पेश किया जा रहा है।
लोडिंग क्षमता और जीवीडब्ल्यू
टाटा सिग्ना 5530 S इसकी पेलोड क्षमता 40 टन है और जीवीडब्ल्यू 55 टन है। अशोक लेलैंड 5525 4x2 इसकी पेलोड क्षमता 41500 kg और जीवीडब्ल्यू 55,000 kg है।

इंजन क्षमता
यदि इंजन के आधार पर इन दोनो टे्रलर की तुलना की जाए तो टाटा सिग्ना 5530 एस का इंजन कमिंस आईएसई 6. 7 एल सीआरडीआई टीसीआईसी तकनीक के साथ आता है। इसमें बीएस 6 एमिशन नाम्र्स का विकल्प है। इसके इंजन से आपको 300 एचपी की पावर मिलती है जबकि अशोक लेलैंड 5525 4& 2 ट्रेलर का इंजन एच सीरीज बीएस -6 , 6 सिलेंडर/ ए सीरीज बीएस 6 -4 सिलेंडर आई-जेन 6 तकनीक के साथ पेश किया गया है। इससे 250 एचपी शक्ति मिलती है। वहीं टाटा सिग्ना 5530 एस 1100 एनएम एवं अशोक लेलैंड 5525 4&2 ट्रेलर 900 एनएम का टॉर्क बनाता है।
फ्यूल टैंक क्षमता
टाटा सिग्ना 5530 एस के फ्यूल टैंक की क्षमता 365+ 200 लीटर में है। इसमें डीजल चोरी रोकने के लिए एंटी फ्यूल थ्रिफ्ट सिस्टम है। इसके अलावा अशोक लेलैंड 5525 4&2 के ईंधन टैंक की क्षमता 365 लीटर की है।
टाटा सिग्ना 5530 S और अशोक लेलैंड 5525 4x2 - माइलेज
अशोक लेलैंड 5525 4x2 ट्रेलर की माइलेज 3 से 4 kmpl है जबकि टाटा सिग्ना 5530 एस की माइलेज 2.25 से 3.25 kmpl है। इसे 6 टायर वाला अशोक लेलैंड माइलेज का घोड़ा कहा कहा जाता है
केबिन
केबिन के आधार पर तुलना की जाए तो टाटा सिग्ना 5530 एस का केबिन बॉडी कस्टमाइजेबल, चेचिस विद केबिन है जबकि अशोक लेलैंड 5525 का केबिन एचएसएस सामग्री लोड/ सडक़ आदि के उपयोग के हिसाब से डिजायन किया गया है। इसी तरह टाटा सिग्ना 5530 एस ट्रेलर केबिन का प्रकार डे केबिन के रूप में हैं जबकि अशोक लेलैंड 5525 4x2 का केबिन यू-वेल्यू केबिन अल्टरनेट एसी, एन- प्रीमियम केबिन एसी और एचवीएससी टाइप में आता है।
सस्पेंशन और व्हीलबेस
टाटा 5530 एस ट्रेलर में फ्रंट सस्पेंशन पैराबोलिक लीफ एट फ्रंट और बोगी सस्पेंशन के साथ आता है। वहीं इसमें बेल क्रेंक रियर सस्पेंशन होता है। इसकी तुलना में यदि अशोक लेलैंड 5525 4x2 ट्रेलर के सस्पेंशन की बात की जाए तो इसमें फ्रंट सस्पेंशन पैराबोलिक स्प्रिंग लीफ के रूप में एवं रियर सस्पेंशन सेमी एलिप्टिकल मल्टी लीफ हेल्पर स्प्रिंग पैराबोलिक सस्पेंशन आता है। टाटा 5530 एस ट्रेलर का व्हीलबेस 3390 एमएम होता है वहीं अशोक लेलैंड 5525 4&2 ट्रेलर का व्हीलबेस 3400 एमएम का है।
टायर साइज एवं ब्रेक्स
टाटा सिग्ना 5530 एस 10 चक्के वाला ट्रेलर है। इसके फ्रंट टायर 295/ 90 आर 20 रेडियल ट्यूब टायर के साथ आते हैं। वहीं अशोक लेलैंड 5525 4x2 ट्रेलर में फ्रंट और रियर टायर 295/ 90 आर 20-16 साइज में आते हैं। टाटा सिग्ना 5530 एस ट्रेलर में पार्किंग ब्रेक्स आते हैं जबकि अशोक लेलैंड 5525 4x2 ट्रेलर में फुल एयर ड्यूल लाइन ब्रेक विद एबीएस के साथ आते हैं।
स्टीयरिंग और क्लच
टाटा सिग्ना 5530 एस का स्टीयरिंग जी-1150 8 एफ + आईसी + आईआर मैन्युअल सिंक्रोमैश गियरबॉक्स के साथ पावर स्टीयरिंग है। इसमें क्लच 430 एमएम डाया पुश सिंगल प्लेट ड्राय फ्रंक्शन आर्गेनिक लिकिंग के साथ है। अशोक लेलैंड 5525 4x2 ट्रेलर का स्टीयरिंग 9 स्पीड गियरबॉक्स के साथ पॉवर स्टीयरिंग है। इसी तरह इसमें क्लच 395 एमएम डाया विद एयर एसिस्टेड हाइड्रोलिक बूस्टर के साथ है।
एक्सल के आधार पर तुलना
यदि इन दोनो ट्रेलर की तुलना एक्सल के आधार पर की जाए तो टाटा सिग्ना 5530 एस का फ्रंट एक्सल टाटा हैवी ड्यूटी 7 टी रिवर्स एलिट टाइप में आता है जबकि रियर एक्सल टाटा सिंगल रिडक्शन 2 आईटी आरए, 109 एसआरटी टेंडम एक्सल के रूप में है। इसके अलावा अशोक लेलैंड 5525 4x2 ट्रेलर का फ्रंट एक्सल फॉरगेड 1 सेक्शन रिवर्स एलिट टाइप ऑप्सनल यूनिटाइज्ड व्हील बियरिंग एक्सल है। पूरी तरह रियर एक्सल फ्लोटिंग सिंगल स्पीड एक्सल है।

कीमत
इन दोनों ट्रेलर्स की कीमत की तुलना की जाए तो अशोक लेलैंड 5525 4x2 ट्रेलर की एक्स शोरूम एक्स शोरूम कीमत 39.14 लाख रुपये से 45.80 लाख रुपये तक है। वहीं टाटा सिग्ना 5530 एस की कीमत 37.45 लाख रुपये से 42.73 लाख रुपये है।
टाटा सिग्ना 5530 एस और अशोक लेलैंड के 5525 4&2 ट्रेलर का यहां तुलना किया गया है। कुल मिला कर देखा जाए तो दोनों ही ट्रेलर के फीचर्स शानदार हैं, जीवीडब्ल्यू समान है। वही पेलोड क्षमता और माइलेज और कीमत में अशोक लेलैंड भारी पड़ता है। ग्राहक अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार इनको खरीद सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube - https://bit.ly/TruckYT
अन्य समाचार

धनतेरस 2026 पर खरीदें ये 5 बेस्ट ई-रिक्शा, हर महीने होगी ₹35,000+ की बंपर कमाई!
By Rakesh Khandelwal


Eicher और Volvo Trucks की बिक्री में तेजी, अक्टूबर 2026 में 10,861 कमर्शियल वाहन बिके
By Rakesh Khandelwal













