Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना

ई अश्व ऑटोमोटिव ने इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स के 8 मॉडल किए लांच

Truck Junction Google News
ई अश्व ऑटोमोटिव ने इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स के 8 मॉडल किए लांच
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

ई अश्व ऑटोमोटिव ब्रांडेड इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री फ्रेंचाइजी से की जाएगी 

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों में प्रमुख ई अश्व ऑटोमोटिव ने हाल ही अपने ब्रांड ई -अश्व के अंतर्गत बिजनेस टू बिजनेस एवं बिजनेस टू कंज्यूमर्स बाजारों के लिए  नवीन वाहनों की  श्रृंखला शुरू करने की घोषणा की। इस रेंज में 8 थ्री व्हीलर्स और 12 टू व्हीलर्स शामिल हैं। बता दें कि इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में पहले से उपलब्ध ब्रांड लोकप्रिय होते जा रहे हैं। हाल ही में उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में ई अश्व ऑटो कंपनी ने अत्याधुनिक विनिर्माण की सुविधा उपलब्ध कराई है। जानते हैं ई-अश्व कंपनी के नए ब्रांडेड मॉडल्स की बिक्री भारत में फ्रेंचाइजी के माध्यम से की जाएगी। 

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

मजबूत मांग और सरकारी नीतियों से लिया लांचिंग का निर्णय 

बता दें कि ई अश्व ऑटोमोटिव की ओर से लांच किए गए इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड सीरिज के पीछे सरकार की अनुकूल ईवी पॉलिसी और मजबूत ईवी मांग प्रमुख कारण रहे हैं। ई अश्व ऑटोमोटिव कंपनी संस्थापक सीईओ विकास गुप्ता ने कहा है कि उन्हें अपने खुद के पंजीकृत ब्रांड ई अश्व के तहत बाजार में अपने इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड को लांच करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। पिछले दो वर्षों में ब्रांड कई गुना बढ़ गया है। कंपनी को स्वयं के उत्पादों के लांच के साथ एक गंभीर ईवी प्लेयर के रूप में बाजार में अपनी नेतृत्व स्थिति को मजबूत करना और अप्रयुक्त बाजारों का दोहन करना है। 

कंपनी ने कहा कि मजबूत ईवी मांग छोटे बाजारों में पैठ और केंद्र एवं राज्य सरकारों की ईवी प्रोत्साहन नीतियों के चलते ई अश्व ने इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज लांच करने का निर्णय लिया। वहीं इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के तहत ई अश्व ने ग्राहकों की अनेक आवश्यकताओं के साथ कम गति वाले ई स्कूूटर श्रेणी के मॉडल बाजार में लाने का फैसला किया है। इसी तरह इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स के अंतर्गत ई अश्व ने यात्री थ्री व्हीलर्स और कार्गो थ्री व्हीलर्स दोनो में ऑटो ड्राइवरों एवं छोटे व्यवसायों की विभिन्न आवश्यकताओं के अनुकूल कई मॉडलों की घोषणा की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ई स्कूटर, ई मोटरबाइक, ई रिक्शा, ई ऑटो, ई लोडर, ई फूड कार्ट एवं ई कचरा वाहन के तहत 6000 से अधिक ईवी उत्पादों का विक्रय करने की प्लानिंग बना रही है। 

प्रकृति के संरक्षण में मिलेगी मदद 

वर्तमान में सबसे ज्यादा जरूरत पर्यावरण और प्रकृति को संरक्षित करने का है। वहीं दूसरी ओर दैनिक आधार पर वायु प्रदूषण को कम करने से प्रकृति के संरक्षण में निश्चित तौर पर मदद मिलती है। पर्यावरण को सुरक्षित  करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक से अधिक चलन को बढ़ावा देना। ई -ऑटोमोबाइल्स को अपने निजी परिवहन के दैनिक साधन के रूप में चुने जाने की जरूरत है। दोपहिया और तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड नेम उचित कीमत पर उपलब्ध कराए जाते हैं। 

ग्राहकों  की पहली पसंद बने ई-अश्व के मॉडल्स 

यहां बता दें कि वर्ष 2018 से उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में ई-  अश्व नई प्रोद्योगिकी का उपयोग कर बाजार में कई ऐसे उत्पाद ला चुका है जिसकी विशेषज्ञों द्वारा सराहना की जाती है। ग्राहकों को खरीदे गए वाहनों पर समय-समय पर गारंटी भी प्रदान की जाती है। ई अश्व कंपनी का कहना है कि परीक्षण से यह सुनिश्चित होता है कि इस कंपनी से केवल आरामदायक, सुरक्षित और टिकाऊ वाहन ही भेजे जाएं। इस तरह के प्रभावशाली सरगम की पेशकश के साथ कंपनी ग्राहकों को वारंटी, मरम्मत के साथ-साथ गैर वारंटी सेवाएं प्रदान करने का भरोसा देती है। 

ई- अश्व मॉडल के वितरकों को लाभ 

ई-अश्व ब्रांड के इलेक्ट्रिक वाहन के वितरकों को सराहनीय प्रोत्साहन के साथ कंपनी के लाभांश का वितरण किया जाता है। कंपनी प्रमुुख का कहना है कि उनके सहयोगियों को प्रीमियम ब्रांडिंग और मार्केटिंग सहायता प्रदान करने के लिए उद्योग में अनुशंसा की जाती है। 

जानें, ई-अश्व ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड के बारे में 

यहां आपको ई-अश्व ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड के बारे में 20 फरवरी, 2018 को निगमित एक गैर सूचीबद्ध निजी कंपनी है। इसे निजी लिमिटेड कंपनी के तौर पर वर्गीकृत किया गया है।  कंपनी का मुख्यालय पूर्वी दिल्ली में है। मार्च 2020 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए ई अश्व ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड की परिचालन राजस्व सीमा आईएनआर 1 करोड़ से कम है। ई अश्व ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड के तीन निदेशक हैं। इनके नाम पुनीत कुमार मल्होत्रा, सतपालसिंह सहित अन्य हैं। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन  या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें। 

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram- https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   -  https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

अशोक लेलैंड 1920 4x2 भारत में कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
मुंबई उपनगर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
ठाणे
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रायगढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पालघर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पुणे
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सिलवासा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*