Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
19 Jan 2023
Automobile

ई-कार्गो थ्री-व्हीलर neEV Tez : 15 मिनट में होगा 100 फीसदी चार्ज

By News Date 19 Jan 2023

ई-कार्गो थ्री-व्हीलर neEV Tez : 15 मिनट में होगा 100  फीसदी चार्ज

अल्टिग्रीन प्रोपल्शन लैब्स ने लांच किया सबसे तेज थ्री व्हीलर मॉडल

भारत की प्रसिद्ध थ्री व्हीलर निर्माता कंपनी अल्टिग्रीन प्रोपल्शन लैब्स ने अपने अंतिम मील के सबसे अच्छे और पावरफुल साथी के रूप में ई – कार्गो थ्री व्हीलर neEV Tez  की हाल ही लांचिंग की है। इस नये लोडिंग थ्री व्हीलर का सबसे अधिक आकर्षण इसकी शानदार माइलेज और कम से कम से समय में फुल बैटरी 100 प्रतिशत चार्ज होना है। इस  इलेकि्ट्रक कार्गो थ्री व्हीलर neEV की बैटरी मात्र 15 मिनट के भीतर पूरी चार्ज होगी। वहीं इस आकर्षक और दमदार थ्री व्हीलर की प्राइस भी ग्राहकों के सीमित बजट के दायरे में रखी गई है जो 3.55 लाख रुपये है। यह ई-कार्गो 98 किलोमीटर एआरएआई-प्रमाणित रेंज और 85 किलोमीटर सिटी ड्राइव रेंज प्रदान करेगा। यहां ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आपको अल्टीग्रीन के नये ई- कार्गो एनई ईवी तेज की स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढें और शेयर करें।  

एक्सपोनेंट एनर्जी के साथ साझेदारी रंग लाई

बता दें कि अलि्टग्रीन प्रोपल्शन लैब्स ने शकि्शाली थ्री व्हीलर neEV का जो नया मॉडल पेश किया है वह neEV TEZ है। कंपनी के अनुसार  इस मॉडल को विकसित करने में एक्सपोनेंट के साथ अगस्त 2022 में की गई साझेदारी काफी रंग लाई है। एक्सपोनेंट भारत में लास्ट माइल के इलेकि्ट्रक व्हीकल्स का तेजी से विस्तार करने और इनके फास्ट चार्जिंग सॉल्यूशंस में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। अलि्टग्रीन को इसका फायदा मिला और इसने ई-कार्गो एनई ईवी तेज मॉडल भारतीय ऑटो बाजार में पेश कर दिया है। यह इस साझेदारी का पहला प्रोडक्ट है। कंपनी का दावा है कि neEV TEZ की यह फास्ट चार्जिंग एक्सपोनेंट एनर्जी के इनोवेटिव ई- पंप चार्जिंग नेटवर्क पर भी पूरी तरह सफल होगी।  

ग्राहकों की चिंता हुई दूर

अलि्टग्रीन के लेटेस्ट ई कार्गो थ्री व्हीलर मॉडल neEV TEZ की शानदार बैटरी रेंज से भारत के उन लाखों ग्राहकों की चिंता दूर हो गई है जो अभी तक अपने कार्गो को से सामान ट्रांसपोर्ट करने के दौरान अक्सर बैटरी की कम रेंज को लेकर परेशान रहते थे। अलि्टग्रीन के नये ई- कार्गो की बैटरी रेंज 98 केएम एआरएआई-प्रमाणित रेंज है। इसके अलावा यह ई- कार्गो थ्री व्हीलर  85 केएम की सिटी ड्राइव रेंज भी प्रदान करता है।

हर दिन नये ट्रिप के साथ होगा ज्यादा प्रोफिट

अलि्टग्रीन कंपनी के वायदे के अनुसार इस नये ई- कार्गो थ्री व्हीलर neEV TEZ को खरीदने पर आपको हर दिन ज्यादा लाभ मिलेगा। इसकी हाई रेंज और फास्ट चार्जिंग से जो समय बचेगा उससे हर दिन ज्यादा ट्रिप करके ज्यादा कमाई हो सकेगी। इस प्रकार अधिक लाभ कमाने की क्षमता में वृदि्ध होगी।

वारंटी और गारंटी

अलि्टग्रीन के नये थ्री व्हीलर ई कार्गो neEV TEZ को आप यदि खरीदते हैं तो इसकी किफायती कीमत के अलावा आपको वाहन पर 5 साल या 1 लाख केएम तक की गारंटी मिलती है वहीं बैटरी पर 5 साल या 1.55 लाख केएम की वारंटी दी गई है।
यह है अलि्टीग्रीन की नई योजना ई- थ्री व्हीलर कार्गो neEV TEZ  निर्माता अलि्टग्रीन ने जो आगामी योजना तैयार की है उसमें मलूर सि्थत कारखाने में इन वाहनों की नई रेंज का विस्तार करना, इनकी उत्पादन केपेसिटी बढ़ाना और डीलरशिप के नेटवर्क का विस्तार करना है। वर्तमान में इस कारखाने में 55,000 यूनिट की वार्षिक क्षमता है। वहीं यह कंपनी भारत के 12 शहरों में कार्य कर रही है। कंपनी की योजना के मुताबिक अकेले बंगलौर में नई लांच की गई ई – कार्गो neEV TEZ की करीब 2,000 यूनिट्स जल्द ही तैनात की जाएंगी।

एक्सपोनेंट एनर्जी के 100 ई- पंप होंगे स्थापित

बता दें कि बैटरी उत्पादन बढ़ाने पर के लिए अलि्टग्रीन की साझेदार कंपनी एक्सपोनेंट ने फोकस करना शुरू कर दिया है। यह कंपनी करीब 100  इलेकि्ट्रक पंप स्थापित कर सकती है। वहीं थ्री व्हीलर के अलावा चौपहिया वाहनों और अन्य प्रकार के कमर्शियल व्हीकल्स के लिए बैटरी निर्माण करने की स्कीम पर काम शुरू किया जाएगा।  

Faq-

सवाल-1. अल्टिग्रीन के नये ई कार्गो neEV TEZ की मुख्य विशेषता क्या है?
जवाब- इसमें कार्गो neEV TEZ की बैटरी  एक  सिर्फ 15 मिनट के अंदर पूरी चार्ज हो सकती है।

सवाल-2. अल्टिग्रीन ई- कार्गो neEV TEZ की बैटरी रेंज क्या है?
जवाब- इसकी बैटरी रेंज 98 केएम एआरएआई-प्रमाणित है।

सवाल-3. अल्टिग्रीन के नये ई कार्गो थ्री व्हीलर neEV TEZ  की एक्स शोरूम प्राइस क्या है?
जवाब- इसकी एक्स शोरूम प्राइस 3.55 लाख रुपये है।

सवाल-4. अल्टिग्रीन के ई कार्गो थ्री व्हीलर neEV TEZ  पर क्या गारंटी  दी गई है?
जवाब- इस थ्री व्हीलर पर 5 साल या 1 लाख केएम तक चलने की गारंटी दी गई है।

सवाल-5.अल्टिग्रीन के  neEV TEZ ई कार्गो मॉडल की बैटरी पर क्या वारंटी है?
जवाब- इसकी बैटरी पर  5 साल या 1.55 लाख केएम की बैटरी वारंटी  दी गई है।

सवाल-6. अल्टिग्रीन ई थ्री व्हीलर कार्गो neEV TEZ की सिटी ड्राइव रेंज क्या है?
जवाब- इसकी सिटी ड्राइव रेंज 85 केएम है।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us