जानें, ई-ट्रीओ लोजिस्टिक्स मिनी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत
पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के बीच देश में लगातार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग में तेजी आई है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट की पेट्रोल और डीजल इंजन से चलने वाले वाहनों को बनाने वाली बड़ी कंपनियां और स्टार्टअप कंपनियां शामिल है, जो इस मांग को पूरा करने में जुटी हुई है। इन्ही में से एक ई-ट्रीओ कंपनी भी है। कंपनी के व्हीकल आपको कम कीमत में शानदार फीचर्स, अधिक पेलोड क्षमता और कमाल की रेंज में देखने को मिल जाते है। देश में इन दिनों कंपनी का ई-ट्रीओ लोजिस्टिक्स मिनी ट्रक को काफी ज्यादा पंसद किया जा रहा है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल मे आज हम ई-ट्रीओ लोजिस्टिक्स मिनी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे है।
ई-ट्रीओ लोजिस्टिक्स मिनी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स
ई-ट्रीओ के इस इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक में 20 Kwh बैटरी क्षमता से चलने वाली 30 Kw High Efficiency मोटर देखने को मिलती है। इक मिनी ट्रक की अधिकतम टॉर्क 120 NM है। ई-ट्रीओ लोजिस्टिक्स मिनी ट्रक की अधिकतम स्पीड 60 KMPH रखी गई है। इस मिनी ट्रक की पेलोड क्षमता 750 किलोग्राम है, जिसके की आप एक बार में अधिक माल की डिलीवरी करके अधिक कमाई कर सकते है। कंपनी अपने इस इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक के साथ सिंगल चार्ज में 115 से 120 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। इसे एक बार फुल चार्ज करने के लिए 6 घटें का समय लगता है। कंपनी ने अपने इस मिनी ट्रक को काफी आकर्षक लुक में पेश किया है पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इसे पहली नजर में देखने पर ही पंसद कर लेते है। इसके फ्रंट में आपको एक मजबूत और बड़ी विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिलते है। इसके फ्रंट में ही आपको 2 बड़ी हेडलाइट्स के साथ इंडिकेटर मिल जाते है।
ई-ट्रीओ लोजिस्टिक्स मिनी ट्रक के फीचर्स
E- Trio के इस इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक में आपको स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है। इस मिनी ट्रक में ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए कंफर्टेबल सीट्स आती है। कंपनी ने अपने इस मिनी ट्रक की ग्रेडेबिलिटी 7% रखी है, जिससे की ये मिनी ट्रक चढ़ाई वाले रास्तों पर भारी वजन ढोने के बाद भी बिना किसी परेशानी के चढ़ सकता है। ई-ट्रीओ लोजिस्टिक्स मिनी ट्रक में Lithium Ion 48V बैटरी आती है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक में compact e-axle आता है। इसमें सेफ्टी के लिए regenerative ब्रेकिंग सिस्टम आता है। इस मिनी ट्रक को घर में चार्ज करने के लिए 16 A Socket दिया गया है। ई-ट्रीओ के इस मिनी ट्रक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आता है। कंपनी के इस मिनी ट्रक में Smart BMS सिस्टम और ऑटो चार्जिंग कटऑफ भी देखने को मिल जाता है। इसके अलावा आपको इस मिनी ट्रक में Etrio Telematics Application भी देखने को मिल जाती है, जिसके जरिए आप अपने मिनी ट्रक की रियल टाइम लोकेशन सहित कई चीजों की जानकारी अपने मोबाइल फोन पर ही प्राप्त कर सकते है। ई-ट्राओ अपने इस इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक के साथ Battery की 3 साल और 1,00,000 किलोमीटर की वारंटी देती है। साथ ही 3 साल और 1,0000 किलोमीटर Powertrain की वारंटी देती है। इसके अलावा Auxiliary components की 1 साल और 60,000 किलोमीटर की वांरटी इसके साथ आती है।
ई-ट्रीओ लोजिस्टिक्स मिनी ट्रक का प्राइस
पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों से इलेक्ट्रिक व्हीकल आपको काफी सस्ते देखने को मिल जाते है। कंपनी ने भी अपने इस इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक का प्राइस किफायती रखा है, जिससे की इसे खरीदने वाले लोगों को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। E-trio ने अपने ई-ट्रीओ लोजिस्टिक्स मिनी ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 7.75 लाख से 8.25 लाख रुपये रखी है। यदि आपने भी अपनी सुविधा के अनुसार इस मिनी ट्रक को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते है, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते है।
ट्रक जंक्शन भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है।
ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT
में एट्रियो लोजिस्टिक्स की कीमत
अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें
बाँदा
₹ 7.75 लाख - ₹ 8.25 लाख*
कानपुर नगर
₹ 7.75 लाख - ₹ 8.25 लाख*
कानपुर देहात
₹ 7.75 लाख - ₹ 8.25 लाख*
फतेहपुर
₹ 7.75 लाख - ₹ 8.25 लाख*
उन्नाव
₹ 7.75 लाख - ₹ 8.25 लाख*
महोबा
₹ 7.75 लाख - ₹ 8.25 लाख*
अन्य समाचार















