Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
25 Jul 2023
Automobile

जाने कौनसी ब्रांड के थ्री व्हीलर पर मिलेगा आसानी से लोन

By News Date 25 Jul 2023

जाने कौनसी ब्रांड के थ्री व्हीलर पर मिलेगा आसानी से लोन

जानें, एरिशा के बेस्ट थ्री व्हीलर्स मॉडल्स की सभी खासियतें और उनका प्राइस

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए राणा समूह की एक इकाई एरिशा ई मोबिलिटी (Erisha E Mobility) ने लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते में एरिशा ई मोबिलिटी और लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर ग्राहकों को लोन सुविधाएं प्रदान करेगी।

आपको बता दें, इस हस्ताक्षर समारोह में एरिशा ई मोबिलिटी के MD, सुधीर राणा और लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस के चीफ बिजनेस ऑफिसर, कुलदीप सिंह सिकरवार उपस्थित रहे। इस अवसर पर एरिशा कंपनी के ग्रुप प्रेसिडेंट मुनीश कुमार, कार्यकारी निदेशक परमिंदर सिंह बवेजा, जोनल हेड, रवींद्र सिंह खनेजा और रिटेल फाइनेंस हेड नरेश ठाकुर भी मौजूद थे।

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स को सुलभ बनाना

खनेजा ने कहा कि इस समझौते से कंपनी ग्राहकों को बेहतर फाइनेंसियल सॉल्यूशन्स प्रदान करने में सक्षम होगी, जिससे कमाई के बेहतर अवसर पैदा होंगे। उन्होंने आगे कहा कि L5 कैटेगरी में कंपनी के इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर 200 एम्पीयर लिथियम-आयन बैटरी और 10.5 किलोवाट मोटर के साथ आते हैं, जो उन्हें विभिन्न प्रकार के लोडिंग कार्यों के लिए बेस्ट बनाते हैं। इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर को ढुलाई और यात्री परिवहन दोनों के लिए उपयोग में लिया जाता है। इसमें दो-स्पीड गियरबॉक्स और लगभग 700 किलोग्राम भार उठाने की क्षमता होती है, और यह 39 महीने की वारंटी के साथ आता है।

लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस की राजस्थान में 93 ब्रांचेज

आपकी जानकारी के लिए बता दें, वर्तमान में लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस की राजस्थान में 93 ब्रांच हैं, और यह सभी प्रकार के वाहनों पर लोन प्रदान करते हैं और इस क्षेत्र के शीर्ष 4 पसंदीदा फाइनेंसरों में से भी एक है।

ट्रक जंक्शन पर एरिशा ई मोबिलिटी के 3 मॉडल

भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन प्लॉटफोम ट्रक जंक्शन पर आपको एरिशा ई मोबिलिटी के 3 मॉडल्स देखने को मिल जाते है, जिसमें एरिशा ई स्मार्ट ऑटो रिक्शा, एरिशा ई सुपीरियर 3 व्हीलर और एरिशा ई सुप्रीम 3 व्हीलर आते हैं। इन तीनों ही थ्री व्हीलर्स को अलग अलग कार्यों के लिए उपयोग में लिया जाता है। आइये जानें, क्या खास है एरिशा के इन थ्री व्हीलर्स में - 

एरिशा ई स्मार्ट ऑटो रिक्शा

एरिशा ई स्मार्ट

कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में आपको 38 NM की अधिकतम टॉर्क जनरेट करने वाली पावरफुल मोटर देखने को मिल जाती है। इस ऑटो रिक्शा की पेलोड कैपेसिटी 740 किलोग्राम है और यह थ्री व्हीलर 1250 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ आता है। एरिशा के इस ऑटो रिक्शा में आपको सिंगल चार्ज में 100 से 120 किलोमीटर की शानदार रेंज देखने को मिल जाती है और इसे एक बार फुल चार्ज करने के लिए 4 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा को 1070 MM व्हीलबेस और 230 MM ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ पेश किया गया है। एरिशा ई स्मार्ट ऑटो रिक्शा का एक्स शोरूम प्राइस 3.86 लाख से 4.10 लाख रुपये है।

एरिशा ई सुपीरियर 3 व्हीलर

एरिशा ई सुपीरियर

एरिशा ई सुपीरियर एक लोडिंग थ्री व्हीलर है जिसमें आपको शक्तिशाली मोटर देखने को मिल जाती है और इसकी अधिकतम टॉर्क 38 NM है। इस थ्री व्हीलर की मदद से आप 740 किलोग्राम तक का माल आसानी से डिलीवर कर अधिक कमाई कर सकते हैं। एरिशा के इस व्हीकल को 1250 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में पेश किया गया है। कंपनी के इस लोडिंग थ्री व्हीलर को सिंगल चार्ज में 110 से 120 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है और इसे 0 से 100% चार्ज करने के लिए 4 घंटे 30 मिनट लगते हैं। एरिशा के इस लोडिंग थ्री व्हीलर को 2444 MM व्हीलबेस और 230 MM ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ पेश किया गया है। एरिशा ई सुपीरियर 3 व्हीलर की कीमत 3.88 लाख से  4.05 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी गई है।

एरिशा ई सुप्रीम 3 व्हीलर

एरिशा ई सुप्रीम

कंपनी का यह थ्री व्हीलर पावरफुल मोटर के साथ आपको देखने को मिल जाता है। एरिशा के इस थ्री व्हीलर की अधिकतम टॉर्क 38 NM है, जो इसे शानदार परफॉर्मेंस के लिए पर्याप्त बनाती है। एरिशा ई सुप्रीम 3 व्हीलर में आपको काफी अच्छी पेलोड कैपेसिटी देखने को मिल जाती है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर को एक बार चार्ज करने पर 120 से 140 किलोमीटर तक आसानी से चलाया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक एरिशा 3 व्हीलर को फुल चार्ज करने में 4 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। Erisha E Mobility ने अपने इस एरिशा ई सुप्रीम 3 व्हीलर का प्राइस 4.09 लाख से 4.25 लाख रुपये रखा है। 

यदि आपने इस आर्टिकल के बाद Erisha E Mobility के किसी एक इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को अपनी आवश्यकता के अनुसार पसंद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को आसानी से खरीद सकते हैं।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us