user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

आयशर प्रो 2055 ईवी : भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रक 2.2 टन पेलोड कैपेसिटी के साथ

Posted On : 14 February, 2024

जानें आयशर प्रो 2055 ईवी की खासियत, फीचर्स, कीमत और उपयोगिता

हाल ही में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में आयशर की ओर से भारत का बेहतरीन इलेक्ट्रिक ट्रक प्रदर्शित किया गया। इस ट्रक का नाम आयशर प्रो 2055 ईवी है। 5.5 टन जीवीडब्ल्यू कैटेगरी में आने वाला यह भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रक है। गौरतलब है कि डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के रेट बढ़ने की वजह से भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को काफी प्रोत्साहित किया जा रहा है। लोग जीवाश्म ईंधनों से चलने वाले वाहनों के बजाय इलेक्ट्रिक वाहन को ज्यादा महत्व दे रहे हैं।

तो कैसा है या ट्रक, बैटरी कैपेसिटी कितनी है, चार्ज होने में कितना टाइम लगता है, चार्ज होने के बाद कितना चलता है? ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम यह जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

आकर्षक एक्सटीरियर और लुक

आयशर प्रो 2055 ईवी का एक्सटीरियर बेहद आकर्षक है और इसका लुक भी बहुत अच्छा है। यह इलेक्ट्रिक ट्रक दिखने में बहुत बल्की है और यह बड़ी विंडशील्ड के साथ आता है, जिस पर 2 वाइपर देखने को मिल जाते हैं। नीचे आयशर ट्रक का एक जबरदस्त लोगो देखने को मिल जाता है और बड़े हेडलैंप के साथ आता है। व्हीकल में मजबूत बंपर प्रदान किया गया है। यह साइड से दिखने में भी बेहद अट्रैक्टिव है। सेफ्टी के लिए साइड इंडिकेटर प्रदान किया गया है। टायर की बात करें तो इस ट्रक में 7.50R 16LT टायर दिया गया है। साथ ही इस ट्रक में एक बड़ा सा साइड मिरर दिख जाता है।

पेलोड कैपेसिटी, जीवीडब्ल्यू, बैटरी और अन्य फीचर

आयशर प्रो 2055 ईवी की पेलोड कैपेसिटी 2.2 टन है। बता दें कि इस मिनी ट्रक का कंटेनर बनाने में कंपोजिट मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे 500 किलोग्राम तक हल्का बनाता है। जिससे यह मिनी ट्रक ज्यादा वजन उठा सकता है। इसकी जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 5450 किलोग्राम है। वहीं इसकी बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो यह 64.4 KWH है, जो अधिकतम 91 KW का पावर जेनरेट करने में सक्षम है। आयशर प्रो 2055 ईवी की टॉर्क क्षमता 310 न्यूटन मीटर है और यह 162 किलोमीटर का रेंज प्रदान करता है।

आयशर प्रो 2055 ईवी भारत का पहला 2.2 टन पेलोड कैपेसिटी के साथ, अधिक जानकारी के लिए वीडियो पर क्लिक करें 

आयशर प्रो 2055 ईवी का इंटीरियर

आयशर प्रो 2055 ईवी एक कंप्लीट इलेक्ट्रिक व्हीकल है, जो अत्याधुनिक इंटीरियर सुविधाओं से लैस है। अगर आप भी अपने बिजनेस के लिए एक बेहतरीन ड्राइविंग फेसिलिटी और इंटीरियर फीचर्स से लैस ट्रक चाहते हैं और अपनी ट्रांसपोर्टेशन लागत कम करना चाहते हैं तो आयशर प्रो 2055 ईवी खरीद सकते हैं। इसमें बेहद साउंडप्रूफ केबिन प्रदान किया गया है, जिसमें ड्राइवर +2 यात्री एक साथ सफर कर सकते हैं। ड्राइवर के लिए बेहद कंफर्ट सीट प्रदान किया गया है और यह एक कंप्लीट एसी केबिन है, जो बेहद आरामदायक होने की वजह से इसके जरिए ड्राइवर लंबी ट्रिप्स आसानी से कर सकते हैं। 

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us