Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
27 Jan 2023
Automobile

आयशर प्रो 2075 सीएनजी 3970/सीबीसी ट्रक vs अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक: कौनसा है ज्यादा ताकतवर

By News Date 27 Jan 2023

आयशर प्रो 2075 सीएनजी 3970/सीबीसी ट्रक vs अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक: कौनसा है ज्यादा ताकतवर

इन दोनों ट्रकों की कंपेयरिंग से जानें, कौनसा ज्यादा बैटर

क्या आप ट्रक व्यवसाय का विस्तार करने के तहत कोई नया ट्रक अपने फ्लीट में शामिल करना चाहते हैं अथवा अभी ट्रक कारोबार शुरू ही करने का प्लान बना रहे हैं? यदि हां, तो आपको उस ट्रक के हर पहलू के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसके साथ ही आप दो अलग-अलग ब्रांड्स के बेहतरीन ट्रकों की तुलना से सस्ते और अच्छे ट्रक का सलेक्शन भी कर सकते हैं। भारतीय ट्रक बाजार में आयशर और अशोक लेलैंड ग्रुप बड़े सीवी निर्माता के तौर पर जाने जाते हैं। इनके ट्रक गुणवत्तापूर्ण टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इन दोनों कंपनियों के आयशर प्रो 2075 सीएनजी 3970/ सीबीसी ट्रक और अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक देश में काफी ज्यादा पसंद किए जाने वाले ट्रक है। आपको बता दें, आयशर के इस ट्रक का इंजन 95 एचपी पावर प्रदान करता है, जबकि अशोक लेलैंड के इस ट्रक का इंजन 140 एचपी पावर देता है। इन दोनों ही कंपनियों के यह ट्रक 6 चक्के में आते हैं और ये एलसीवी सेगमेंट के अंतर्गत हैं। आयशर और अशोक लेलैंड इन दोनों ही ट्रकों का जीवीडब्ल्यू एक सामान है, जोकि 7490 किलोग्राम है। प्रारंभिक तौर पर देखा जाए तो ये दोनों ही ट्रक बेहतर हैं लेकिन तुलना की जाए तो इनमें कुछ अंतर सामने आते हैं। यहां ट्रक जंक्शन पर इनके कंपेयर के लिए इन दोनों ट्रकों की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि की पूरी जानकारी दी जा रही है। आप इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

इंजन टेक्नोलॉजी और कैपेसिटी

आयशर प्रो 2075 सीएनजी 3970/ सीबीसी ट्रक का इंजन E-483 2 वॉल्व 3.3 लीटर टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें 4 सिलेंडर यूज होते हैं। यह बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स के साथ है। इससे 245 एनएम टॉर्क जनरेट होता है। इसका इंजन पावरफुल है जिससे यह ट्रक बाधारहित काम करता है। 
वहीं अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक का इंजन जेड डी 30 डीजल विद डीडीटीआई यानि डबल ओवरहेड कमशॉफ्ट, कॉमन रेल, डायरेक्ट इंजेक्शन, टर्बो इंटरकूल्ड इंजन है। इससे अधिकतम 360 एनएम टॉर्क पैदा होता है। इससे कई प्रकार के कठिन कार्यों को बिना किसी रुकावट के अंजाम दिया जा सकता है।

क्या हैं इन दोनों ट्रकों में बेसिक अंतर ?

आयशर प्रो 2075 CNG 3970/CBC ट्रक और अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक में जो खास अंतर देखने को मिलता है वह इनकी कुछ स्पेसिफिकेशन्स से स्पष्ट हो जाएगा। यह डिफरेंस इस प्रकार है-:

  • आयशर प्रो 2075 CNG 3970/CBC ट्रक सीएनजी ईंधन से संचालित होता है, जबकि अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक डीजल से संचालित ट्रक है।
  • अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक में 90 लीटर की फ्यूल टैंक केपेसिटी आती है वहीं आयशर प्रो 2075 CNG 3970/CBC ट्रक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 320 लीटर है।
  • आयशर प्रो 2075 CNG 3970/CBC ट्रक की पेलोड क्षमता 3593 किलोग्राम है, जबकि अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक की पेलोड क्षमता 4579 किलोग्राम है।
  • आयशर प्रो 2075 CNG 3970/CBC ट्रक का व्हीलबेस 3970 एमएम है, वहीं अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक को  3955 MM व्हीलबेस के साथ निर्मित किया गया है।
  • आयशर प्रो 2075 CNG 3970/CBC ट्रक का ग्राउंड क्लीयरेंस 195 एमएम है, जबकि अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक 221 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है।
  • आयशर प्रो 2075 CNG 3970/CBC ट्रक की ग्रेडेबिलिटी 24 प्रतिशत है, वहीं अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक की ग्रेडेबिलिटी 32 प्रतिशत है।

जानें, इन दोनों ट्रकों की कुछ समानताएं

आयशर प्रो 2075 CNG 3970/CBC ट्रक और अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स में कई समानताएं हैं जो इस प्रकार हैं-

  • इन दोनों ट्रकों के इंजन में 4 सिलेंडर प्रयुक्त किए जाते हैं।
  • ये दोनों ट्रक अतिरिक्त पार्किंग ब्रेक के साथ आते हैं।
  • दोनों की स्टीयरिंग पावर सहित है।
  • दोनों ट्रक 6 टायर्स में आते हैं।
  • आयशर प्रो 2075 सीएनजी 3970/ सीबीसी ट्रक और अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक इन दोनों में ही केबिन में ड्राइवर इंफो डिस्प्ले दी गई है।
  • दोनो ट्रकों को कंपनी ने बेहतर डिजाइन के साथ पेश किया है।
  • इन दोनों ट्रकों की फ्रंट लुकिंग काफी आकर्षक है, इनकी विंडशील्ड बड़ी हैं और वाइपर सहित हैं।
  • दोनो ही ट्रक के ड्राइवर की सीट एडजस्टेबल और कंफर्ट विद वेल्ट आती हैं।

केबिन कंपेयर

आयशर प्रो 2075 CNG 3970/CBC ट्रक का केबिन बॉडी ऑप्शन एवं कस्टमाइजेबल आता है। इसके साथ ही यह केबिन  न्यू जनरेशन 2 एम टिल्टेबल डे केबिन के रूप में है। वहीं दूसरी ओर अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक में बॉक्स बॉडी टाइप केबिन आता है। यह केबिन चेचिस के साथ है और डे केबिन के रूप में पेश किया गया है। 

ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स

आयशर प्रो 2075 सीएनजी 3970/ सीबीसी ट्रक में पावर स्टीयरिंग के साथ 5 स्पीड का गियरबॉक्स मिलता है। इसका ट्रांसमिशन हाईब्रिड गियरशिफ्ट के साथ है। वहीं अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक में 5 फॉरवर्ड +1 रिवर्स का गियरबॉक्स है। यह भी पावर स्टीयरिंग सहित है। इसमें मैन्युअल ट्रांसमिशन आता है।

सस्पेंशन और ब्रेक सिस्टम

आयशर प्रो 2075 CNG 3970/CBC ट्रक में Grease free semi elliptical laminated leaves फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है और Semi elliptical laminated leafs with helper springs grooved springs रियर सस्पेंशन है। इसमें पार्किंग और एयर ब्रेक के साथ ड्रम बेक्स भी हैं। वहीं अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक में Parabolic,overslung suspension with double acting shock absorbers फ्रंट सस्पेंशन आता है और और Semi elliptic main overslung suspension with double acting shock absorbers रियर सस्पेंशन है। इसमें भी पार्किंग ब्रेक के साथ एयर ब्रेक आते हैं।

इन ट्रकों की क्या हैं उपयोगिताएं ?

आयशर प्रो 2075 सीएनजी 3970/ सीबीसी ट्रक में आप फ्रूट एंड वेजिटेबल, वाटर बोतल, मिल्क केन, पार्सल, ब्रेवरीज, एफएमसीजी, ग्रेन आदि आसानी से डिलीवर कर सकते हैं। वहीं अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक में रोजमर्रा की वस्तुएं जैसे फल-सब्जी, क्रॉकरी, एफएमसीजी,  फूडग्रेन, ब्रेवरीज, इंडस्ट्रियल नीड्स जैसे सीमेंट, हार्डवेयर, कंस्ट्रक्शन मैटेरियल्स, इंडस्ट्रियल सामान, एलपीजी सिलेंडर्स, फर्नीचर, टैक्सटाइल्स, कैटरिंग आदि वस्तुओं का ट्रांसपोर्टेशन कर सकते हैं।

इन ट्रकों की प्राइस की तुलना

आयशर के  ट्रक और अशोक लेलैंड के इस ट्रक की यदि कीमत की तुलना की जाए, तो आयशर प्रो 2075 सीएनजी 3970/ सीबीसी ट्रक की एक्स शोरूम प्राइस 14.85 लाख से 16.01 लाख रुपये है। जबकि अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 13.85 लाख से 14.99 लाख रुपये है। यानी यह ट्रक अपेक्षाकृत सस्ता है।

वेरिएंट्स और प्राइस

आयशर प्रो 2075 सीएनजी 3970/ सीबीसी ट्रक के 3 वेरिएंट देखने को मिलते हैं, जिनकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 14.85 लाख से 16 लाख रुपये तक है। 

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू कीमत
आयशर प्रो 2075 सीएनजी 3770/एचएसडी 7490 ₹ 14.85 - 15.99 लाख
आयशर प्रो 2075 सीएनजी 3770/सीबीसी 7490 ₹ 14.85 - 16.00 लाख
आयशर प्रो 2075 सीएनजी 3970/सीबीसी 7490 ₹ 14.85 - 16.01 लाख

 

वहीं अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक के 5 वेरिएंट्स देखने को मिलते हैं, जिनकी एक्स शोरूम प्राइस 13.85 लाख से 14.98 लाख रुपये तक है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू कीमत
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 3955/एचएसडी/17 फीट 7490 ₹ 13.85 - 14.98 लाख
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 2820/एफएसडी/11 फ़ीट 7490 ₹ 13.85 - 14.97 लाख
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 2820/एचएसडी/11 फ़ीट 7490 ₹ 13.85 - 14.96 लाख
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 3320/एचएसडी/14 फ़ीट 7490 ₹ 13.85 - 14.95 लाख
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 3320/एफएसडी/14 फ़ीट 7490 ₹ 13.85 - 14.94 लाख

 

Faq- आयशर प्रो 2075 सीएनजी 3970/ सीबीसी ट्रक और अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक की तुलना में अक्सर पूछे  जाने वाले सवाल-:

सवाल- 1. आयशर प्रो 2075 CNG 3970/CBC ट्रक और अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक की मुख्य समानता क्या है?
जवाब- आयशर और अशोक लेलैंड के इन दोनो ही ट्रकों का जीवीडब्ल्यू 7490 किलोग्राम है।

सवाल-2. आयशर प्रो 2075 सीएनजी 3970/ सीबीसी ट्रक के इंजन की पावर क्या है?  
जवाब- आयशर प्रो 2075 CNG 3970/CBC ट्रक के इंजन की पावर 95 एचपी है।

सवाल-3. अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक की पेलोड कैपेसिटी कितनी है?
जवाब- अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 4579 किलोग्राम है।

सवाल-4. आयशर प्रो 2075 सीएनजी 3970/ सीबीसी और अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर में कौनसा ट्रक सस्ता है?
जवाब- इनमें अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक सस्ता है, इसकी एक्स शोरूम प्राइस 13.85 लाख रुपये से 14.99 लाख रुपये है।

सवाल-5. अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक का व्हीलबेस बताएं?
जवाब- अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक को 3955 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

सवाल-6. आयशर प्रो 2075 सीएनजी 3970/ सीबीसी ट्रक का व्हीलेबेस क्या है?
जवाब-  आयशर प्रो 2075 CNG 3970/CBC ट्रक को 3970 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। 

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us