आयशर प्रो 2080एक्सपी ट्रक : आपको बनाएं बिजनेस का बादशाह

Truck Junction Google News
आयशर प्रो 2080एक्सपी ट्रक : आपको बनाएं बिजनेस का बादशाह
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, आयशर प्रो 2080एक्सपी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की संपूर्ण जानकारी

भारत में अधिकतर किसी भारी सामान को लाने ले जाने के लिए सड़क परिवहन का ही उपयोग किया जाता है। इसमें सबसे मुख्य ट्रक होते हैं क्योंकि ये एक बार में ज्यादा सामान को कम से कम लागत में एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुरक्षा के साथ पहुंचा देते हैं। आपको बता दें ट्रक को देहाती भाषा में “ठेला” और कई जगहों पर “लारी” शब्द से भी जाना जाता है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वैसे तो कई ट्रक हैं जिन्हें देशभर में काफी पंसद किया जाता है। लेकिन कुछ ट्रक ऐसे भी हैं जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लिए जा रहे हैं। इन्हीं ट्रकों में से एक आयशर प्रो 2080एक्सपी ट्रक भी है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आयशर प्रो 2080एक्सपी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी सांझा करने जा रहे हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

आयशर प्रो 2080एक्स पी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स

आयशर मोटर्स के इस ट्रक में 4 सिलेंडर और E474 4 वाल्व 3 लीटर CRS टर्बोचार्ज्ड इंटरकूल्ड इंजन मिलता है जो 120 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस ट्रक की अधिकतम टॉर्क 350 एनएम है। इस ट्रक में 100 लीटर का फ्यूल टैंक देखने को मिलता है। आयशर प्रो 2080एक्स पी ट्रक की पेलोड क्षमता 5282 किलोग्राम है और इसका जीवीडब्ल्यू 9150 किलोग्राम है। कंपनी अपने इस ट्रक के साथ 8.5 kmpl का शानदार माइलेज देने का दावा करती है, जो आपके सेविंग को बढ़ाता है और आपको आपके बिजनेस का बादशाह बनाता है।

आयशर प्रो 2080एक्स पी ट्रक का बॉडी लुक

आयशर प्रो 2080एक्सपी ट्रक को 3370 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी ने अपने इस ट्रक को काफी बेहतरीन लुक में पेश किया है। पहली नजर में देखने पर ही अधिकतर लोग  इसे पसंद कर लेते हैं। इसके फ्रंट में एक बड़ी विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर लगे हुए हैं। इसके फ्रंट में ही दो हैडलाइट्स के साथ इंडिकेटर देखने को मिल जाते हैं। आयशर का यह 6 चक्का ट्रक है जिसमें 7.50X16- 16PR फ्रंट और रियर आते हैं। कंपनी के इस ट्रक का ग्राउंड क्लीयरेंस 195 MM रखा गया है और मिनिमम टर्निंग रेडियस 13.3 MM है। आयशर के इस ट्रक में एडजस्टेबल ड्राइवर सीट आती है और इसमें 1 पैसेंजर के लिए सीट देखने को मिलती है।

आयशर प्रो 2080एक्सपी ट्रक के फीचर्स

आयशर मोटर्स के इस ट्रक में Power Steering के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस ट्रक में Clutch dia 310 एमएम में आता है और इसमें Hybrid Gear Shift ट्रांसमिशन दिया गया है। इस ट्रक में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Air brakes (drum) ब्रेक्स देखने को मिलते हैं। आयशर प्रो 2080एक्स पी ट्रक को Grease free semi elliptical suspension with shock absorber फ्रंट और रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस ट्रक को आप फ्रूट्स एंड वेजटेबल्स, ऑटो कंपोनेंट्स, वाटर बोतले, मिल्क, पार्सल एंड कूरियर, बेवरेजेज, ग्रेन्स एंड सीरियल्स और FMCG के लिए आसानी से इस्तेमाल में ले सकते हैं।

आयशर प्रो 2080एक्स पी ट्रक का प्राइस

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में सालों से आयशर मोटर्स अपने ग्राहकों के लिए किफायती कीमत में शानदार माइलेज और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले वाहनों को पेश करती आई है। कंपनी ने अपने सभी प्रोडक्ट्स की तरह इस ट्रक का दाम भी कम रखा है। Eicher Motors ने अपने आयशर प्रो 2080एक्स पी ट्रक का प्राइस 15.32 लाख से 17.99 लाख रुपये रखा है। यदि आपने भी इस ट्रक को पसंद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं।

आयशर प्रो 2080एक्स पी ट्रक के वेरिएंट और कीमत

आयशर प्रो 2080एक्स पी ट्रक में आपको 8 वेरिएंट देखने को मिलते हैं।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
आयशर प्रो 2080एक्स पी 4770/एचएसडी 8990 ₹ 15.32 - 16.91 लाख
आयशर प्रो 2080एक्स पी 3970/सीबीसी 8990 ₹ 15.32 - 16.92 लाख
आयशर प्रो 2080एक्स पी 4770/सीबीसी 8990 ₹ 15.32 - 16.93 लाख
आयशर प्रो 2080एक्स पी 3370/एचएसडी 8990 ₹ 15.32 - 16.94 लाख
आयशर प्रो 2080एक्स पी 3970/एचएसडी 8990 ₹ 15.32 - 16.95 लाख
आयशर प्रो 2080एक्स पी 3770/सीबीसी 8990 ₹ 15.32 - 16.96 लाख
आयशर प्रो 2080एक्स पी 3770/एचएसडी 8990 ₹ 15.32 - 16.97 लाख
आयशर प्रो 2080एक्स पी 3370/सीबीसी 8990 ₹ 15.32 - 16.98 लाख

आयशर प्रो 2080एक्स पी ट्रक से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 आयशर प्रो 2080एक्स पी ट्रक की कीमत क्या है?
Ans भारत में आयशर प्रो 2080एक्स पी ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 15.32 लाख से 17.99 लाख रुपये रखी गई है।

Q.2 आयशर प्रो 2080एक्स पी ट्रक का माइलेज क्या है?
Ans कंपनी अपने इस ट्रक के साथ 8.5 kmpl का शानदार माइलेज देने का दावा करती है।

Q.3 आयशर प्रो 2080एक्स पी ट्रक की पेलोड क्षमता क्या है?
Ans आयशर के इस ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 5282 किलोग्राम है।

Q.4 आयशर प्रो 2080एक्स पी ट्रक का जीवीडब्ल्यू कितना है?
Ans कंपनी के इस ट्रक का जीवीडब्ल्यू 9150 किलोग्राम है।

Q.5 आयशर प्रो 2080एक्स पी ट्रक का व्हीलबेस साइज क्या है?
Ans आयशर प्रो 2080एक्स पी ट्रक को 3370 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
कानपुर नगर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
औरैया
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
उन्नाव
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
हमीरपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
जालौन
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कन्नौज
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*