भारतीय ट्रक बाजार में ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार एक से बढ़कर एक सभी कैटेगरी और अलग-अलग सेगमेंट के बेहतरीन डिजायन वाले ट्रक उपलब्ध हैं। इन ट्रकों की मांग उनकी निर्माता कंपनियों की खास पहचान और प्रोडक्ट की उच्च गुणवत्ता के कारण ही बढ़ती रहती है। टाटा मोटर्स और आयशर मोटर्स दो ऐसे ब्रांड हैं, जिनके प्रोडक्ट्स भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। यह इनके खास स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, माइलेज और कीमत आदि पर निर्भर करता है। यहां आयशर प्रो 2095एक्सपी सीएनजी ट्रक और टाटा 1009जी एलपीटी ट्रक के बीच तुलना करने जा रहे है। इन दोनों की तुलना की जाए तो दोनों में कुछ ना कुछ ऐसी विशेषताएं हैं जो इनकी खास पहचान कराती है। आयशर प्रो 2095एक्सपी सीएनजी ट्रक 11,450 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है और इसकी पेलोड कैपेसिटी 7071 किलोग्राम है। जबकि टाटा 1009जी एलपीटी ट्रक का जीवीडब्ल्यू 9900 किलोग्राम और पेलोड क्षमता 5,000 किलोग्राम है। दोनों ही ट्रक 6 चक्के में आते हैं और ये एलसीवी सेगमेंट के अंतर्गत बेस्ट ट्रक माने जाते हैं। इनके इंजन बीएस 6 मानक होने कारण ये पर्यावरण के अनुकूल हैं। वहीं ईंधन बचाने में दोनों ट्रकों के दमदार इंजन की हाई परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज मदद करती है। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको आयशर प्रो 2095एक्सपी सीएनजी ट्रक और टाटा 1009जी एलपीटी ट्रक की फुल कंपेयरिंग पेश की जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और लाइक करें।
बता दें कि आयशर प्रो 2095एक्सपी सीएनजी ट्रक और टाटा 1009जी एलपीटी ट्रक के बीच कई ऐसे स्पेसिफिकेशन्स हैं, जो दोनो में एक समान हैं। ये इस प्रकार हैं-
आयशर प्रो 2095एक्सपी सीएनजी ट्रक और टाटा 1009जी एलपीटी ट्रक का इंजन शक्तिशाली है जो हाई परफॉर्मेंस प्रदान करता है। आयशर प्रो 2095एक्सपी सीएनजी ट्रक का इंजन ई 483 2 वॉल्व 3.3 लीटर, बीएस 6 इंजन है। इसकी कैपेसिटी 3300 cc है, यह 95/ 114 hp पावर प्रदान करता है। इससे 245/360 NM टॉर्क जनरेट करता है। इससे यह सभी कार्य बाधा रहित कर सकता है।
वहीं टाटा 1009जी एलपीटी ट्रक का इंजन 3.8 SGI BS6 Engine, Spark Ignition टेक्नोलॉजी का इंजन है। यह 3783 cc कैपेसिटी प्रदान करता है। इससे 285 NM टॉर्क जनरेट करता है। इससे 85 HP पावर मिलती है जो ज्यादा भार वहन करने में सहायक है।
आयशर प्रो 2095एक्सपी सीएनजी ट्रक में 5 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स का गियरबॉक्स आता है। इसमें पावर स्टीयरिंग है और हाइब्रिड गियर शिफ्ट लीवर टाइप का ट्रांसमिशन है। वहीं टाटा 1009जी एलपीटी ट्रक में जी बी 27, 5 फॉरवर्ड एवं 1 रिवर्स का गियरबॉक्स है। इसमें भी पावर स्टीयरिंग है। इसके अलावा आयशर प्रो 2095एक्सपी सीएनजी ट्रक की ग्रेडेबिलिटी 24 प्रतिशत और टाटा 1009जी एलपीटी की ग्रेडेबिलिटी 23 प्रतिशत है। इनके कारण ये ट्रक पहाड़ी क्षेत्रों के मार्गों पर आसानी से चढ़ सकते हैं।
आयशर प्रो 2095एक्सपी सीएनजी ट्रक का शानदार माइलेज 7.5 km/ kg है और यह 445 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आता है। दूसरी ओर टाटा 1009जी एलपीटी ट्रक की माइलेज 8km/kg है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 300/ 430 लीटर है।
आयशर प्रो 2095एक्सपी सीएनजी ट्रक का व्हीलबेस 3970 mm है जो इसके बेलेंस में सहायक है। इस ट्रक में 8.25 x 16 – 16 पीआर फ्रंट और रियर टायर आते हैं। ये ट्रक को मजबूत पकड़ प्रदान करते हैं। वहीं टाटा 1009जी एलपीटी ट्रक का व्हीलबेस 3800 mm है। इसमें भी 8.25 x 16–16 फ्रंट और रियर टायर आते हैं।
आयशर प्रो 2095एक्सपी सीएनजी ट्रक में पार्किंग ब्रेक और एयर ब्रेक आते हैं। वहीं टाटा 1009जी एलपीटी ट्रक में डुअल सर्किट फुल एयर एस केम ब्रेक्स विद ऑटो स्लैक एडजस्टर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
आयशर प्रो 2049एक्सपी सीएनजी ट्रक का उपयोग आप फल-सब्जी, सीमेंट, इंडस्ट्रीयल मैटेरियल, व्हाइट गुड्स, एफएमसीजी, ऑटो कंपोनेंट, पोल्ट्री आदि के परिवहन के लिए कर सकते हैं। यह मोर बिजनेस मोर प्रॉफिट एवं बिजनेस का बादशाह कहलाता है। वहीं टाटा 1009जी एलपीटी ट्रक की यूटिलिटी पार्सल, कूरियर, ई-कॉमर्स, फल-सब्जियां, डेयर प्रोडक्ट, पोल्ट्री, वॉटर टैंकर, मिल्क कंटेनर आदि के ट्रांसपोर्टेशन के लिए की जाती है। यह ट्रक 6 शक्तियों के दम वाला बेस्ट ट्रक है।
आयशर प्रो 2049एक्सपी सीएनजी ट्रक की एक्स शोरूम प्राइस 17.83 लाख से 18.58 लाख रुपये तक है। इस ट्रक पर कंपनी की ओर से 3 साल की व्हीकल और 4 साल की इंजन एवं गियरबॉक्स पर वारंटी प्रदान की गई है। वहीं टाटा 1009जी एलपीटी ट्रक की कीमत 19.35 लाख से 20.10 लाख रुपये है। यह ट्रक 3 साल या 3 लाख किलोमीटर की वारंटी के साथ आता है।
सवाल-1. आयशर प्रो 2049एक्सपी सीएनजी और टाटा 1009जी एलपीटी में कौनसा ट्रक सस्ता है?
जवाब- इनमें आयशर प्रो2049 एक्सपी सीएनजी ट्रक सस्ता है। इसका एक्स शोरूम प्राइस 17.83 लाख से 18.58 लाख रुपये है।
सवाल-2. आयशर प्रो 2049एक्सपी सीएनजी ट्रक का जीवीडब्ल्यू क्या है?
जवाब- यह ट्रक 11,450 kg जीवीडब्ल्यू में आता है।
सवाल-3. टाटा 1009जी एलपीटी ट्रक की पेलोड कैपेसिटी कितनी है?
जवाब- इस ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 5000 किलोग्राम है।
सवाल-4. आयशर प्रो 2049एक्सपी सीएनजी ट्रक का माइलेज बताएं?
जवाब- यह ट्रक 7.5 km/kg माइलेज प्रदान करता है।
सवाल-5. टाटा 1009जी एलपीटी ट्रक का व्हीलबेस क्या है?
जवाब-इस ट्रक का व्हीलबेस 3800 mm है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT