आयशर प्रो 6046 : 45.5 टन जीवीडब्ल्यू वाला बाहुबली ट्रेलर

Truck Junction Google News
आयशर प्रो 6046 : 45.5 टन जीवीडब्ल्यू वाला बाहुबली ट्रेलर
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, इस ट्रेलर की वे सभी जानकारी जो आप चाहते हैं

भारतीय ट्रक बाजार में ट्रेलर की उपयोगिता नियमित रूप से रहती है। यह भारी लॉजिस्टिक्स सामानों सहित अन्य कई प्रकार के भार वहन के लिए उपयोग किया जाता है। आप यदि अपने ट्रक फ्लीट में ट्रेलर भी शामिल कर लें तो आपका बिजनेस जल्द ही बुलंदियों पर पहुंच सकता है। यह ट्रेलर कौनसा होना चाहिए? इसके लिए आपको कहीं जानें की जरूरत नहीं है, ट्रक जंक्शन आपके हर सवाल का जवाब देता है। आयशर हाउस से आने वाला आयशर प्रो 6046 एक ऐसा शानदार और महाबली ट्रेलर है जो आपको एक ही नजर में पसंद आएगा। यह ट्रेलर आयशर कंपनी की इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के साथ निर्मित है।  इसकी उच्च गुणवत्ता और बेहतर प्रदर्शन के कारण यह ट्रेलर लगातार लोकप्रिय हो रहा है।  45,500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू और 6 चक्का वाले इस ट्रेलर का दमदार इंजन 260 एचपी पावर प्रदान करता है। यह ट्रेलर एचसीवी सेगमेंट के अंतर्गत आता है। मोर ट्रिप मोर माइलेज देने वाला यह ट्रेलर मोर प्रोफिटेबल भी है। कंपनी के इस ट्रेलर का 3 से 4 kmpl का शानदार माइलेज है, जो ईंधन की बचत करने में आपकी मदद करता है। इसके अलावा यह ट्रेलर अप टाइम लाइन को पूरी करते हुए सेम डे डिलीवरी करता है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको आयशर प्रो 6046 ट्रेलर के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, माइलेज और कीमत सहित फुल जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करते रहें।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

इंजन कैपेसिटी 

आयशर प्रो 6046 ट्रेलर का इंजन वीई डीएक्स 8 सीआरएस 7.7 ली. लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाला इंजन है। इसमें 6 सिलेंडर प्रयुक्त किए जाते हैं। वहीं यह इंजन बीएस 6 एमिशन नोर्म्स के साथ है। इस ट्रेलर में 7700 cc कैपेसिटी वाला इंजन आता है। इससे 1000 nm टॉर्क जनरेट होता है। इससे कई प्रकार की उपयोगिताएं पूरी की जा सकती हैं। इसमें 350 लीटर की फ्यूल कैपेसिटी के साथ ईंधन टैंक आता है।

केबिन क्वालिटी और फीचर्स

आयशर प्रो 6046 ट्रेलर का केबिन बॉडी कस्टमाइजेबल डे एंड स्लीपर केबिन है। वहीं यह चेचिस के साथ आता है। इस केबिन में ड्राइवर की एडजस्टेबल सीट के अलावा एक अन्य पैसेंजर के लिए स्टैंडर्ड सीट आती है। वहीं इसमें आर्म रेस्ट की सुविधा है। यह केबिन इंटेलीजेंट ड्राइवर इंफोर्मेशन सिस्टम, क्रूज कंट्रोल सिस्टम, एचएवीएसी आदि कई फीचर्स के साथ निर्मित किया गया है। इस ट्रेलर में 26 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी आती है

गियरबॉक्स और स्टीयरिंग

आयशर प्रो 6046 ट्रेलर में आपको 9 स्पीड गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिलता है। इसके अलावा कंपनी के इस ट्रेलर में टिल्ट एंड टेलीस्कोपिंग पावर स्टीयरिंग दी गई है। 

ब्रेक्स और सस्पेंशन

आयशर प्रो 6046 ट्रेलर में पार्किंग ब्रेक के साथ ड्यूल सर्किट फुल एयर एस कैम ब्रेक्स आते हैं। यह ट्रक पैराबोलिक सस्पेंशन विद डबल एक्टिंग शॉक एब्जार्बर्स एंड एंटी रोल बार फ्रंट सस्पेंशन और सेमी एलिपिटिकल मल्टी लीफ रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है।

टायर्स और  व्हीलबेस

आयशर प्रो 6046 ट्रेलर में 11 आर 20 फ्रंट टायर एवं 11 आर 20 रियर टायर आते हैं। आयशर के इस ट्रेलर को 3200 mm व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी ने इस ट्रेलर को बेहतर डिजायन के साथ पेश किया है। इसे ग्राहक देखते ही पसंद कर लेते हैं।

कीमत और वारंटी

आयशर के इस ट्रेलर की कीमत इसके बढ़िया स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स आदि को देखते हुए अफोर्डेबल ही कही जा सकती है। आयशर प्रो 6046 ट्रेलर की एक्स शोरूम कीमत 31.00 लाख से 38.00 लाख रुपये रखी गई है।

आयशर प्रो 6046 ट्रेलर को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल: -

सवाल-1. आयशर प्रो 6046 ट्रेलर की जीवीडब्ल्यू क्या है?
जवाब-  कंपनी के इस ट्रेलर का 45,500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है।

सवाल-2. आयशर प्रो 6046 ट्रेलर का इंजन कितना टॉर्क जनरेट करता है?
जवाब-  आयशर मोटर्स के इस ट्रेलर का  इंजन 1000 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

सवाल-3. आयशर प्रो 6046 ट्रेलर के फ्यूल टैंक की कैपेसिटी क्या है?
जवाब-  कंपनी के इस ट्रेलर में 350 लीटर का फ्यूल टैंक देखने को मिलता है।

सवाल-4. आयशर प्रो 6046 ट्रेलर कितने चक्के का है?
जवाब-  आयशर मोटर्स का यह ट्रेलर 6 चक्के में आता है।

सवाल-5. आयशर प्रो 6046 ट्रेलर की प्राइस क्या है?
जवाब-  भारत में आयशर प्रो 6046 ट्रेलर का एक्स शोरूम प्राइस  31.00 लाख से 38.00 लाख रुपये रखा गया है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
दरभंगा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सुपौल
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
समस्तीपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सीतामढ़ी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सहरसा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
मुजफ्फरपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*