राकेश खंडेलवाल

साल 2024 में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट ने नई ऊचाइयों को छुआ, 6.91 लाख यूनिट्स की बिक्री

Truck Junction Google News
साल 2024 में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट ने नई ऊचाइयों को छुआ, 6.91 लाख यूनिट्स की बिक्री
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

महिंद्रा ने बेचे सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन, बजाज ने 816 प्रतिशत की रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज की

साल 2024 देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को कई सौगातें देकर गया है। इस साल इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट ने नई ऊंचाइयों को छुआ है और 18 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 6 लाख 91 हजार यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है। महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी (MLMM) ने 25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सबसे ज्यादा 68 हजार वाहन बेचे हैं और 10 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ मार्केट लीडर बन चुकी है। बजाज ऑटो 816 प्रतिशत की रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज कर तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में कलेंडर ईयर 2024 में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की बिक्री, किस महीने में कितने तिपहिया वाहन बिके और किस कंपनी के कितने वाहन बेचे आदि की बारे में जानते हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर बिक्री CY 2024 : जानिए किस महीने कितने वाहन बिके

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में सबसे ज्यादा 2W बिकते हैं। इसके बाद 3W का नंबर आता है। 2024 में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कुल 12,20,925 थ्री-व्हीलर (ICE+ Electric) बेचे गए हैं। इनमें इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर व्हीकल की हिस्सेदारी 56 प्रतिशत है जो 6 लाख 91 हजार 11 यूनिट होती है। CY 2024 के हर महीने में 50 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन बिके हैं। सबसे ज्यादा बिक्री अक्टूबर 2024 में 67154 यूनिट देखी गई है। सबसे कम बिक्री अप्रैल 2024 में 42017 यूनिट रही। हर महीने की बिक्री देखने के लिए सारिणी देखें।

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर व्हीकल बिक्री रिपोर्ट 2024 : जनवरी से दिसंबर

माह

CY 2024 (E3W) CY 2023 (E3W) परिवर्तन (%में)

जनवरी

53452 34394 55%

फरवरी

50599 36081 40%

मार्च

60745 45350 34%

अप्रैल

42017 38169 10%

मई

54703 44695 22%

जून

52275 48152 9%

जुलाई

63643 53872 18%

अगस्त

60719 56862 7%

सितंबर

62882 57547 9%

अक्टूबर

67154 57006 18%

नवंबर

63405 53917 18%

दिसंबर

59417 57652 3%

कुल

691011 583697 18%

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर बिक्री CY 2024 : टॉप 5 प्रमुख कंपनियां

ई-थ्री-व्हीलर सेगमेंट में टॉप 6 प्लेयर के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। इनमें महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी (एमएलएमएम), वाईसी इलेक्ट्रिक, बजाज ऑटो, सेरा इलेक्ट्रिक ऑटो, दिल्ली इलेक्ट्रिक ऑटो और पियाजियो व्हीकल्स शामिल है। सरकारी पोर्टल वाहन के अनुसार इस सेगमेंट में 575 प्लेयर पंजीकृत है। नीचे टेबल में देखें किस कंपनी ने कितने इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन बेचे हैं।

कंपनी

CY 2024 CY 2023 परिवर्तन बाजार हिस्सेदारी

महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी

68000 54594 25% 10%

वाईसी इलेक्ट्रिक

43,977 40,785 8% 6.36%

बजाज ऑटो

41,879 4573 816% 6%

सेरा इलेक्ट्रिक ऑटो

28,294 29,321 -4% 5%

पियाजियो वाहन

21,762 21,080 3% 3%

इस सारिणी के अलावा साल 2024 में चौदह कंपनियों ने 10,000 से ज़्यादा इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की बिक्री की है। उपरोक्त सारिणी में दिए गए आईईएम के अलावा, अन्य में दिल्ली इलेक्ट्रिक ऑटो ( 25,029 यूनिट), मिनी मेट्रो (14,755 यूनिट), एनर्जी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (13,389 यूनिट), यूनिक इंटरनेशनल (13,706 यूनिट), हॉटेज इंडिया (12,489 यूनिट), चैंपियन पॉलीप्लास्ट (11,199 यूनिट), साहनी आनंद ई-व्हीकल्स (10,099 यूनिट) और एसकेएस ट्रेड इंडिया (10,099 यूनिट) शामिल हैं, जिन्होंने इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट में शानदार बिक्री दर्ज की है।

अगर आप किसी भी कंपनी के ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप ट्रक, टैक्टर (ट्रेलर), टिपर और  ट्रांजिट मिक्सर आदि कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं और आसान लोन की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें। यहां आपको कीमत, फीचर्स, वेरिएंट और स्पेशिफिकेशन्स की कंप्लीट जानकारी मिलेगी।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

 

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
अरवाल
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पटना
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
गया
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नालंदा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
वैशाली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नवादा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*