Rakesh Khandelwal

इलेक्ट्रिक ऑटो पर लोन कैसे मिलेगा? डाउन पेमेंट, EMI, ब्याज और सब्सिडी की पूरी जानकारी

Truck Junction Google News
इलेक्ट्रिक ऑटो पर लोन कैसे मिलेगा? डाउन पेमेंट, EMI, ब्याज और सब्सिडी की पूरी जानकारी
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदना है? लोन, सब्सिडी और EMI का पूरा गणित यहां समझें

इलेक्ट्रिक ऑटो लोन गाइड 2026: इलेक्ट्रिक ऑटो/ ई-रिक्शा आज कम लागत में खुद का बिजनेस शुरू करने का सबसे लोकप्रिय जरिया बन चुका है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से ग्रीन मोबिलिटी की ओर रुख कर रहे हैं। अगर आप भी इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट, डाउन पेमेंट या लोन को लेकर असमंजस में हैं, तो यह गाइड आपके लिए है। इसमें लोन प्रोसेस, EMI कैलकुलेशन, ब्याज दरें, जरूरी दस्तावेज और सरकारी सब्सिडी की पूरी और अपडेटेड जानकारी दी गई है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

इलेक्ट्रिक ऑटो पर लोन कैसे मिलेगा?

इलेक्ट्रिक ऑटो पर लोन लेने की प्रक्रिया दूसरे कमर्शियल वाहन लोन जैसी ही होती है:

  1. अपनी जरूरत के अनुसार इलेक्ट्रिक ऑटो मॉडल चुनें
  2. वाहन की एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत पता करें
  3. 2-3 बैंक/NBFC से लोन ऑफर की तुलना करें
  4. डाउन पेमेंट की राशि तय करें
  5. लोन आवेदन जमा करें और जरूरी दस्तावेज दें
  6. ऋणदाता आपका क्रेडिट प्रोफाइल और लोन चुकाने की क्षमता जांचेगा
  7. अप्रूवल के बाद डाउन पेमेंट जमा करें
  8. बाकी राशि ऋणदाता की ओर से डीलर को दी जाती है
  9. वाहन डिलीवरी के बाद तय समय से EMI शुरू होती है

लोन की मंजूरी, ब्याज दर और अधिकतम लोन राशि हर ऋणदाता (lender) और ग्राहक की प्रोफाइल के अनुसार अलग हो सकती है।

कितना लोन मिलेगा: डाउन पेमेंट और लोन-टू-वैल्यू (LTV)

ज्यादातर बैंक और NBFCs ऑन-रोड कीमत का 80% से 90% तक लोन पास कर देते हैं, यानी डाउन पेमेंट के तौर पर करीब 10-20% अपनी जेब से देना होता है।

इलेक्ट्रिक ऑटो की कीमत

अनुमानित डाउन पेमेंट

अनुमानित लोन राशि

₹1.50 लाख

₹30,000

₹1.20 लाख

₹2.00 लाख

₹40,000

₹1.60 लाख

₹2.50 लाख

₹35,000 - ₹50,000

₹2.00 - ₹2.15 लाख

₹3.00 लाख

₹35,000 - ₹45,000

₹2.55 - ₹2.65 लाख

नोट: ये केवल उदाहरण हैं। वास्तविक LTVऔर डाउन पेमेंट बैंककी पॉलिसी, आपके क्रेडिट प्रोफाइलऔर वाहन मॉडल पर निर्भर करेगा। अच्छे सिबिल स्कोर वालों को कुछ बैंक ₹15,000-₹20,000जितने कम डाउन पेमेंट पर भी लोन दे सकते हैं।

ब्याज दरें और EMI का गणित

लोन लेते समय सबसे पहला सवाल यही आता है "हर महीने कितना भुगतान करना होगा?" यहां हम इसे स्टेप-बाय-स्टेप और आसान भाषा में समझाते हैं, ताकि आप खुद अपने बजट के हिसाब से अंदाजा लगा सकें।

ब्याज दर कितनी लगेगी?

बैंक और NBFC अलग-अलग ब्याज दर पर लोन देते हैं। सामान्यतः इतनी रेंज देखी जाती है:

लोन पार्टनर

ब्याज दर (सालाना)

खासियत

सरकारी बैंक (SBI, BoB आदि)

करीब10-12%

ब्याज कम, पर पेपर वर्क थोड़ा ज्यादा हो सकता है

प्राइवेट बैंक / NBFC

करीब 12-18%

अप्रूवलतेज, लेकिन ब्याज थोड़ा ज्यादा

असली ब्याज दर आपके सिबिल स्कोर, आमदनी, लोन राशि और चुने हुए लोन पार्टनर पर निर्भर करेगी। ऊपर दी गई रेंज सिर्फ अनुमानित है, फाइनल दर अपने लोन पार्टनर से जरूर पूछें।

EMI कैसे तय होती है?

आपकी EMI सिर्फ तीन चीज़ों पर निर्भर करती है:

कितना लोन लिया (राशि) + कितना ब्याज लगा + कितने महीनों में चुकाना है

इसे एक असली जैसे उदाहरण से समझते हैं, मान लीजिए आप ₹3 लाख का इलेक्ट्रिक ऑटो खरीद रहे हैं:

बिंदु

राशि

ऑटो की ऑन-रोड कीमत

₹3,00,000

आपने जेब से डाउन पेमेंट दिया

₹35,000

बाकी के लिए लोन लिया

₹2,65,000

ब्याज दर (उदाहरण के लिए)

12% सालाना

लोन चुकाने की अवधि

3 साल (36 महीने)

आपकी मासिक EMI

करीब ₹8,800 / महीना

यानी रोज के हिसाब से देखें तो यह करीब ₹290/दिन बैठती है, जितनी आमदनी एक दिन में एक-दो ट्रिप से आराम से निकल सकती है।

2 साल, 3 साल या 5 साल: कौन सा टेन्योर बेहतर?

लोन अवधि

EMI

किसके लिए उपयुक्त

2 साल

ज्यादा

अच्छी monthly income वालों के लिए

3 साल

मध्यम

संतुलित विकल्प चाहने वालों के लिए

5 साल

कम

सीमित monthly cash flow वालों के लिए

सिर्फ कम EMI देखकर टेन्योर तय न करें। कुल पुन: भुगतान भी जरूर देखें।

पेट्रोल/CNG बनाम इलेक्ट्रिक ऑटो: महीने में कितनी बचत?

दैनिक खर्च

मासिक खर्च

CNG/ डीजल ऑटो (ईंधन)

₹350 - ₹400

₹11,000 - ₹12,000

इलेक्ट्रिक ऑटो (चार्जिंग)

₹50 - ₹80

₹1,800 - ₹2,100

संभावित मासिक बचत

₹9,000 - ₹10,000

ये आंकड़ेअनुमानित हैं। असली बचत बिजली दर, डेली रनिंग, रूट और चार्जिंग पैटर्न पर निर्भर करेगी।

2026 में इलेक्ट्रिक ऑटो पर सब्सिडी मिलती है या नहीं?

अगर आप 2026 में इलेक्ट्रिक ऑटो या ई-रिक्शा खरीदनेकी योजना बना रहे हैं, तो आपके मन में सबसे पहला सवाल यही होगा कि सरकार से कितनी सब्सिडी मिलेगी? इसका जवाब थोड़ा समझना जरूरी है, क्योंकि सब्सिडी हर इलेक्ट्रिक ऑटो पर एक जैसी नहीं होती।

भारत सरकार की PM E-DRIVE Scheme में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स, जैसे ई-रिक्शा, ई-कार्ट और L5 कैटेगरी के इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर्स, के लिए डिमांड इंसेंटिव का प्रावधान किया गया है। पात्र वाहन पर मिलने वाला इंसेंटिव खरीद के समय वाहन की कीमत में एडजस्ट किया जाता है। इसके बाद संबंधित राशि सरकार की ओर से OEM को रीइम्बर्स की जाती है।

कितनी सब्सिडी मिलेगी?

इलेक्ट्रिक ऑटो पर मिलने वाली सब्सिडी कीएक फिक्स राशि सभी मॉडलों के लिए लागू नहीं होती। यह मुख्य रूप से इन चीजों पर निर्भर करती है:

  • वाहन किस कैटेगरी में आता है
  • बैटरी की क्षमता और स्पेसिफिकेशन
  • मॉडल PM E-DRIVEके तहत अप्रूव्ड है या नहीं
  • वाहन की रजिस्ट्रेशन डेट
  • खरीद के समय लागू सरकारी नियम और नोटिफिकेशन

इसलिए किसी पुराने आर्टिकल में बताई गई निश्चित सब्सिडी राशि को देखकर वाहन बुक न करें।खरीदारी के समय डीलर और PM E-DRIVE के आधिकारिक पोर्टल से अपने मॉडल की मौजूदा पात्रता और इंसेंटिव राशि जरूर कन्फर्म करें।

2026 में PM E-DRIVE की सब्सिडी को लेकर क्या ध्यान रखें?

PM E-DRIVE की पूरी योजना को मार्च 2028 तक बढ़ाया गया है, लेकिन अलग-अलग EV कैटेगरी के लिए इंसेंटिव की पात्रता और समयसीमा अलग हो सकती है। इसलिए सिर्फ यह देखकर कि PM E-DRIVE योजना 2028 तक चल रही है, यह मान लेना सही नहीं है कि हर इलेक्ट्रिक ऑटो को 2028 तक सब्सिडी मिलेगी।

किसी खास इलेक्ट्रिक ऑटो की पात्रता उसके मॉडल अप्रूवल, कैटेगरी, रजिस्ट्रेशन डेट और उस समय लागू सरकारी नोटिफिकेशन के आधार पर तय होगी।

e-Voucher से कैसे मिलेगी सब्सिडी?

PM E-DRIVE के तहत eligible EV की खरीद प्रक्रिया में Aadhaar e-KYC के जरिए e-Voucher जनरेट किया जाता है। इससे खरीदार की पहचान और incentive claim की प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाने में मदद मिलती है।

क्या राज्य सरकार की तरफ से भी फायदा मिलेगा?

हां, केंद्र की योजना के अलावा कुछ राज्यों की अपनी EV Policy के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों पर अतिरिक्त लाभ दिए जा सकते हैं। इनमें रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में छूट जैसे लाभ शामिल हो सकते हैं।

हालांकि, राज्यवार EV नीति और उसके लाभ समय-समय पर बदल सकते हैं। इसलिए अगर आप राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात या किसी अन्य राज्य में इलेक्ट्रिक ऑटो खरीद रहे हैं, तो उसी राज्य की मौजूदा EV Policy और परिवहन विभाग के नियम जरूर जांचें।

सबसे जरूरी बात: 2026 में इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदते समय सिर्फ “कितनी सब्सिडी मिलेगी” यह न देखें। पहले यह जांचें कि आपका चुना हुआ मॉडल PM E-DRIVE के तहत eligible है या नहीं, फिर वर्तमान incentive amount, registration eligibility और राज्य सरकार के अतिरिक्त लाभों की पुष्टि करें। खरीदारी से पहले PM E-DRIVE के आधिकारिक Model Approval Portal पर अपने इलेक्ट्रिक ऑटो के मॉडल की eligibility जरूर चेक करें।

लोन के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. पहचान प्रमाण: आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड
  2. पते का प्रमाण: राशन कार्ड / बिजली बिल / निवास प्रमाण पत्र
  3. बैंक पासबुक/स्टेटमेंट: पिछले 3-6 महीने की एंट्री
  4. पासपोर्ट साइज फोटो (2-4)
  5. ड्राइविंग लाइसेंस: कमर्शियल/ऑटो DL
  6. वाहन का Quotation
  7. गारंटर के दस्तावेज: यदि lender मांगे

इलेक्ट्रिक ऑटो लोन लेते समय इन गलतियों से बचें

  1. सिर्फ EMI देखकर लोन न लें: लंबे टेन्योर में कुल ब्याज ज्यादा हो सकता है
  2. एक ही lender से quotation न लें: कम से कम 2-3 ऑफर compare करें
  3. Processing Fee को नजरअंदाज न करें: कम interest के साथ दूसरे चार्जेज ज्यादा हो सकते हैं
  4. Subsidy को guaranteed न मानें: पहले मॉडल की current eligibility चेक करें
  5. Battery Warranty जरूर देखें: warranty period और replacement terms समझें
  6. Charging व्यवस्था पहले तय करें: वरना daily downtime बढ़ सकता है
  7. अपनी कमाई से ज्यादा EMI न लें: कम business वाले महीने में भी EMI संभालना आसान होना चाहिए

निष्कर्ष

इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदकर पैसेंजर ट्रांसपोर्ट या लास्ट-माइल डिलीवरी का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो लोन आपके लिए upfront investment मैनेज करने का अच्छा विकल्प है। लेकिन सही लोन वही है जिसकी EMI आपकी वास्तविक मासिक कमाई और खर्चों के बाद आसानी से चुकाई जा सके। सिर्फ यह न पूछें "मुझे कितना लोन मिलेगा?" बल्कि यह भी जांचें कि हर महीने कितना चुकाना होगा, कुल कितना ब्याज देना होगा, और सब्सिडी/इंसेंटिव की मौजूदा eligibility क्या है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. इलेक्ट्रिक ऑटो पर लोन कहां से और कैसे मिलेगा?
आप किसी भी बैंक, NBFC या वाहन फाइनेंस कंपनी से इलेक्ट्रिक ऑटो लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। लोन मिलेगा या नहीं, यह आपके CIBIL स्कोर, कमाई और उस बैंक/कंपनी के नियमों पर निर्भर करता है।

Q2. इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने के लिए कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी?
आमतौर पर वाहन की ऑन-रोड कीमत का 10-20% हिस्सा अपनी जेब से देना होता है, यानी करीब ₹25,000 से ₹50,000 तक। यह रकम आपके बैंक और आपकी क्रेडिट प्रोफाइल के हिसाब से घट-बढ़ सकती है।

Q3. क्या इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने पर सरकार से सब्सिडी मिलती है?
हां, कुछ पात्र इलेक्ट्रिक तीन-पहिया वाहनों पर PM E-DRIVE योजना के तहत सरकारी सब्सिडी मिल सकती है। लेकिन 2026 में इस योजना के नियमों और तारीखों में बदलाव हुए हैं, इसलिए खरीदने से पहले अपने मॉडल पर सब्सिडी मिलेगी या नहीं और कितनी मिलेगी, यह सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जांच लें।

Q4. इलेक्ट्रिक ऑटो की बैटरी पर कितने साल की वारंटी मिलती है?
यह हर कंपनी और मॉडल के हिसाब से अलग होती है। ज्यादातर बड़े ब्रांड्स अपनी बैटरी पर करीब 3 साल या 80,000 किलोमीटर तक की वारंटी देते हैं। सही जानकारी के लिए अपने डीलर से अपने चुने हुए मॉडल की वारंटी शर्तें जरूर पूछें।

Q5. इलेक्ट्रिक ऑटो को फुल चार्ज होने में कितना समय लगता है?
अगर आप घर पर सामान्य चार्जर से चार्ज करते हैं, तो इसमें करीब 3.5 से 4.5 घंटे लगते हैं। वहीं फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करें तो सिर्फ 45 मिनट से 1 घंटे में ही करीब 80% तक बैटरी चार्ज हो जाती है।

Q6. अगर CIBIL स्कोर खराब है, तो भी क्या लोन मिल सकता है?
हां, कुछ NBFC कम CIBIL स्कोर वालों को भी लोन दे देती हैं। लेकिन ऐसे में आपको ज्यादा डाउन पेमेंट देनी पड़ सकती है या ब्याज दर थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

Q7. क्या पुराना (सेकंड-हैंड) इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने पर भी सब्सिडी मिलती है?
नहीं। सरकारी नियमों के मुताबिक PM E-DRIVE की सब्सिडी सिर्फ नए वाहन की पहली खरीद पर ही मिलती है। पुराना या दोबारा बेचा गया (resold) वाहन खरीदने पर यह सुविधा नहीं मिलती।

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
अरवल्ली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
गांधीनगर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
महेसाना
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अहमदाबाद
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
डूंगरपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
महिसागर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*