वर्ष 2022 में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की रिटेल बिक्री में हुई वृद्धि

Truck Junction Google News
वर्ष 2022 में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की रिटेल बिक्री में हुई वृद्धि
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

इलेक्ट्रिक रिक्शा और थ्री व्हीलर की सालाना आधार पर 1,77, 874 इकाइयों की बिक्री 

जमाना आजकल इलेक्ट्रिक व्हीकल का आ गया है। डीजल-पेट्रोल के बढ़ते बेतहाशा दामों और ईंधन के नये विकल्प के तौर पर प्रदूषण रहित इलेक्ट्रिक वाहन लोगों की नजरों में चढ़ रहे हैं। FADA द्वारा जारी आंकड़ों पर गौर किया जाए तो वित्त वर्ष 2022 में वर्ष 2021 के मुकाबले इलेक्ट्रिक रिक्शा, थ्री व्हीलर की सेल लगभग दो गुना हो गई। इस तरह  वित्त वर्ष 2022 में इन इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 1 लाख, 77 हजार 874 इकाइयों तक पहुंच गई। यहां आपको ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट के माध्यम से बताएंगे कैसे यह संभव हुआ और कौन-कौनसी कंपनियों ने इसमें बाजी मारी? 

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की साल दर साल बिक्री एक नजर में 

यहां आपको फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी आंकड़ों के आधार पर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स की साल दर साल बिक्री की जानकारी दी जा रही है। सबसे पहले वाईसी इलेक्ट्रिक कंपनी की बात करें तो इसने वित्त वर्ष 2021 में 8,936 वाहन बेचे जबकि वित्त वर्ष 2022 में यह आंकड़ा 17,049 यूनिट तक पहुंच गया जो 90.79 प्रतिशत ज्यादा है। यानि वाईसी ने 8,113 इकाइयां अधिक बेचीं। इसी तरह मयूरी ई रिक्शा कंपनी की सेल 115 प्रतिशत अधिक रही। इसने वित्त वर्ष 2021 में 3,937 इकाइयों की बिक्री की वहीं 2022 में यह बढ़ कर 8,475 हो गई। वहीं सारथी ई- रिक्शा ने भी इस एक साल की अवधि में 145 प्रतिशत ज्यादा वाहन बेचे। इसकी वित्त वर्ष 2022 में 7,528 इकाइयों की सेल हुई जो 2021 के मुकाबले 4,457 इकाइयां अधिक रही। सिटी लाइफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने वित्त वर्ष 2028 में रिकार्ड बिक्री की। इसने वित्त वर्ष 2022 में 6,456 इकाइयां बेचीं जबकि 2021 में मात्र 2,429 यूनिट ही विक्रय की थी। इनके अलावा ग्रीव्स कोटन लिमिटेड  कंपनी की ओर से वित्त वर्ष 2022 में 5,254 इकाइयां बेचीं गई जो 2021 की तुलना में 4,083 इकाई अधिक रही। 

मिनी महिंद्रा और पियाजियो सहित कई कंपनियों ने भी तोड़ा रिकार्ड 

बता दें कि इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स की बिक्री में विभिन्न कंपनियों ने लगभग दो गुना वृद्धि सालाना बिक्री के आंकड़ों के आधार पर की है। कई कंपनियां तो इससे भी आगे निकल गईं। ई- थ्री व्हीलर निर्माता कंपनी मिनी महिंद्रा और पियाजियो ने भी इन वाहनों की सेल में खासी बढ़त बनाई है। मिनी महिंद्रा की इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की बिक्री जो वित्त वर्ष 2021 में 3,258 इकाई थी वह 2022 में बढ़ कर 4,809 यूनिट हो गई। इसी तरह पियाजियो की बिक्री वित्त वर्ष 2021 में 106 इकाइयां थी जो 2022 में 3,426 इकाई तक पहुंंच गई। यह अंतर 3320 इकाइयों का रहा जो आश्चर्यजनक है। पियाजियो ने वित्त वर्ष में 0.12 प्रतिशत से अपनी बाजार हिस्सेदारी में 1.93 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कराई। वहीं जीके रिक्शा, ऑलफाइन इंडस्ट्रीज, एसकेएस ट्रेड, स्पीगो वाहन आदि कंपनियों ने भी थ्री व्हीलर के इलेक्ट्रिक सेगमेंट की बिक्री में वृद्धि दर्ज कराई। मिनी महिंद्रा, ठुकराल और मिनी महिंद्रा इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की बिक्री जो वित्त वर्ष 2021 में 33,58 इकाई थी जो वित्त वर्ष 2022 की अवधि में बढ़ कर 4,809 इकाई हो गई। 

इन इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन कंपनियां की भी हुई बंपर सेल

यहां बता दें कि इलेक्ट्र्रिक थ्री व्हीलर की सालाना सेल में मिनी मेट्रो, जेजा मोटर्स, टैरा मोटर्स, जेएस ऑटो और  उडान व्हीकल्स कंपनियां भी अग्रणी रही हैं। इनमें मिनी मेट्रो ईवी कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 की तुलना में 1726 यूनिट अधिक इकाइयों की बिक्री की जो 149. 77 प्रतिशत ज्यादा रही। इसी तरह जेजा मोटर्स ने 38.68, टेरा मोटर्स ने 66.68, जेएस मोटर्स ने 155. 79 प्रतिशत अधिक वाहन 2022 में बेचे। उडान व्हीकल्स ने वर्ष 2021 में 21,64 इकाइयों की सेल की जबकि 2022 में 1300 अधिक  इकाइयों की बिक्री की।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
मुंगेली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बेमेतरा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
खैरागढ़ छुईखदान गंडाई
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बिलासपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
दुर्ग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रायपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*