Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
01 May 2023
Automobile

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 41% की बढ़त, अप्रैल में बिकी 1,09,000 यूनिट

By News Date 01 May 2023

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 41% की बढ़त, अप्रैल में बिकी 1,09,000 यूनिट

अप्रैल 2023 में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स की बिक्री में दर्ज की गई 73.40% की ग्रोथ

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ रहा है, इस बात का प्रमाण तो अब आकड़ों में देखने को मिल रहा है। आपको बता दें, अभी हाल ही में VAHAN द्वारा जारी कि गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में ही इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 41% की वृद्धि देखने को मिली है और इनकी भारत में 1, 09, 283 यूनिट बेची गई है। जबकि पिछले साल इसी महीने में 77,493 कमर्शियल वाहनों को बेचा गया था। वहीं अप्रैल 2023 में हुई इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री जनवरी 2023 (102,709 यूनिट्स) और फरवरी 2023 (107,039 यूनिट्स) की तुलना में अच्छी रही है, लेकिन यदि हम मार्च 2023 के आकड़ें देखें, तो मार्च में इलेक्ट्रिक वाहनों की 140,541 यूनिट्स बेची गई थी जो अप्रैल की बिक्री के मुकाबले 28% ज्यादा हैं।

इसके अलावा, यदि हम वित्त वर्ष 22-23 में इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री देखें तो वित्त वर्ष 21-22 की घरेलू बिक्री में EV के 4,58,757 यूनिट बेचे गए थे, जबकि वित्त वर्ष 22-23 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 155% की वृद्धि के साथ 11,81,734 वाहनों को बेचा गया है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2023

Electric Vehicle Retail Sales In April 2023

Sub Segment

  April 2023

 April 2022

YoY Growth (%)

Two Wheelers

65,730

53,257

23.42%

Three Wheelers

37,500

21,626

73.40%

Passenger Vehicles (LMVs)

5,147

1,803

185.46%

LPVs

621

450

38.00%

Buses

79

165

-52.12%

Light Goods Vehicles

136

56

142.85%

Heavy Goods Vehicles

46

0

 

Others

24

136

-82.35%

Total

1,09,283

77,493

41.00%

टू व्हीलर

जारी किए गए आकड़ों के अनुसार, इलेक्ट्रिक व्हीकल के रूप में टू व्हीलर वाहनों को काफी ज्यादा पंसद किया गया है। अप्रैल 2023 में इस सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 23.42% की वृद्धि के साथ 65,730 वाहनों को बेचा गया है, जबकि अप्रैल 2022 में 53,257 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर ही बेचे गए थे।

थ्री व्हीलर

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा ई थ्री व्हीलर्स को खरीदा गया है। अप्रैल 2022 में इन वाहनों की केवल 21,626 यूनिट्स को बेचा गया था, जबकि इस साल अप्रैल में 73.40% की वृद्धि के साथ भारत में 37,500 इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स बेचे गए है।

पैसेंजर व्हीकल्स (LMVs)

इलेक्ट्रिक वाहनों के पैसेंजर्स व्हीकल्स सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 185.46% की ग्रोथ हासिल की गई है। अप्रैल 2023 में इस सेगमेंट के 5,147 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की गई है। जबकि पिछले साल इसी महीने में 1,803 यूनिट्स ही बेची गई थी।

लाइट पर्सनल व्हीकल्स (LPVs)

अप्रैल 2023 में इलेक्ट्रिक लाइट पर्सनल व्हीकल्स की घरेलू बिक्री में 38.00% की वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल 2022 में इस सेगमेंट के केवल 450 इलेक्ट्रिक वाहनों को ही बेचा गया था। वहीं इस साल अप्रैल में इलेक्ट्रिक लाइट पर्सनल व्हीकल्स की 621 यूनिट्स बेची गई है।

बस

Vahan द्वारा जारी किए आकड़ों के अनुसार, भारत में इलेक्ट्रिक बसों की घरेलू बिक्री में 52.12% की भारी गिरावट देखने को मिली है। अप्रैल 2022 में इस सेगमेंट के 165 यूनिट्स को बेचा गया था, जबकि अप्रैल 2023 में केवल 79 इलेक्ट्रिक बसें बेची गई है।

लाइट गुड्स व्हीकल्स

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में इलेक्ट्रिक एलसीवी वाहनों की घरेलू बिक्री में 142.85% की वृद्धि के साथ अप्रैल में 136 यूनिट्स बेची गई है। जबकि पिछले साल इसी महीने में इस सेगमेंट के कुल 56 वाहनों को बेचा गया था।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us