राकेश खंडेलवाल

यूलर NEO HiRANGE इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लॉन्च, 200 किमी की रेंज, कीमत ₹3.10 लाख

Truck Junction Google News
यूलर NEO HiRANGE इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लॉन्च, 200 किमी की रेंज, कीमत ₹3.10 लाख
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

Euler Motors ने ‘NEO by Euler’ ब्रांड लॉन्च कर पैसेंजर इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में की एंट्री

भारत की जानी-मानी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी यूलर मोटर्स (Euler Motors) ने पैसेंजर इलेक्ट्रिक वाहन (Passenger EV) सेगमेंट में कदम रख दिया है। कंपनी ने अपने नए ब्रांड ‘NEO by Euler’ के तहत पहला इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर NEO HiRANGE लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹3,09,999 है और यह एक बार चार्ज करने पर 200 किमी तक की रेंज देता है। कंपनी इस वाहन पर 6 साल या 1.75 लाख किमी तक की वारंटी दे रही है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

कंपनी आने वाले 3-4 महीनों में इस मॉडल को 50 शहरों में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यूलर मोटर्स का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर खासतौर पर लास्ट-माइल पैसेंजर कनेक्टिविटी के लिए बनाया गया है।

यह वाहन उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो कम खर्च, लंबी रेंज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें खासतौर पर ड्राइवर, फ्लीट ऑपरेटर, राइड-हेलिंग ड्राइवर और पहली बार EV खरीदने वाले लोग शामिल हैं। आइए Euler NEO HiRANGE इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानें।

क्या हैं इसके खास फीचर्स?

Euler NEO HiRANGE इलेक्ट्रिक ऑटो को भारतीय सड़कों के हिसाब से एक मजबूत स्केटबोर्ड चेसिस पर बनाया गया है। इसमें हिल-असिस्ट और 65 Nm का टॉर्क है, जो इसे हर तरह की चढ़ाई पर आरामदायक बनाता है। इसमें दो ड्राइविंग मोड हैं: ECO और THUNDER, जिनकी टॉप स्पीड क्रमशः 43 किमी/घंटा और 60 किमी/घंटा तक है। सुरक्षा के मामले में भी यह ऑटो आगे है क्योंकि इसमें GPS-आधारित एंटी-थेफ्ट सिस्टम और रियल-टाइम डायग्नोस्टिक्स जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

NEO HiRANGE वेरिएंट और उनके स्पेसिफिकेशन्स

NEO HiRANGE इलेक्ट्रिक ऑटो तीन अलग-अलग वेरिएंट NEO HiRANGE MAXX, NEO HiRANGE PLUS, NEO HiRANGE में उपलब्ध है। हर वेरिएंट अलग-अलग जरूरत और बजट वाले ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि वे अपनी डेली राइड के हिसाब से सही विकल्प चुन सकें। आइए प्रत्येक वेरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स नीचे दी गई टेबल से समझें।

NEO HiRANGE प्रोडक्ट स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन

NEO HiRANGE MAXX

NEO HiRANGE PLUS

NEO HiRANGE

ARAI प्रमाणित रेंज

261 किमी

204 किमी

171 किमी

रियल वर्ल्ड रेंज

200+ किमी

170+ किमी

130+ किमी

टॉप स्पीड

45 किमी/घंटा (इको मोड)
60 किमी/घंटा (थंडर मोड)

45 किमी/घंटा (इको मोड)
60 किमी/घंटा (थंडर मोड)

43 किमी/घंटा (इको मोड)
54 किमी/घंटा (थंडर मोड)

बैटरी टाइप

लिथियम-आयन (चेचिस इंटीग्रेटेड)

लिथियम-आयन (चेचिस इंटीग्रेटेड)

लिथियम-आयन (चेचिस इंटीग्रेटेड)

बैटरी क्षमता

13.44 kWh

11.56 kWh

9.6 kWh

वोल्टेज / पैक

67 Vdc

58 Vdc

48 Vdc

चार्जिंग समय (10%-80%)

3.25 घंटे

3.25 घंटे

3.25 घंटे

मोटर का प्रकार

LV AC PMSM

LV AC PMSM

LV AC PMSM

मोटर पावर (पीक)

9 kW

9 kW

9 kW

कंपनी का अधिकारिक बयान

Euler Motors के संस्थापक और सीईओ सौरव कुमार का कहना है कि NEO HiRANGE को 10,000 से ज़्यादा ऑटो-चालकों से मिले फीडबैक के आधार पर डिजाइन किया गया है, ताकि यह उनकी रोजाना की जरूरतों को पूरा कर सके। यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है।

कम खर्च में ज्यादा कमाई के लिए बेस्ट EV

अभी भारत के बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में ऑटो-रिक्शा रोजाना यात्रियों की लगभग 20% ट्रिप पूरी करते हैं। Euler Motors का कहना है कि इस नए लॉन्च से ड्राइवरों को ज्यादा रेंज, बेहतर अपटाइम और किफायती स्वामित्व का अनुभव मिलेगा। इसका मतलब है कि ड्राइवर न केवल ज्यादा दूरी कवर कर पाएंगे, बल्कि कम खर्च में अपनी गाड़ी चलाकर अच्छी कमाई भी कर सकेंगे। 

अगर आप किसी भी कंपनी के ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप ट्रक, टैक्टर (ट्रेलर), टिपर और ट्रांजिट मिक्सर आदि कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं और आसान लोन की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें। यहां आपको कीमत, फीचर्स, वेरिएंट और स्पेशिफिकेशन्स की कंप्लीट जानकारी मिलेगी।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
पेराम्बालुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
तंजावुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
तिरुचिरापल्ली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
माइलादुत्रयी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कल्लाकुरिची
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
थिरुवरुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*