भारत का पहला 1 टन का इलेक्ट्रिक डिलीवरी ट्रक, जानिए खूबियां

Truck Junction Google News
भारत का पहला 1 टन का इलेक्ट्रिक डिलीवरी ट्रक, जानिए खूबियां
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

ईवेज मोटर्स : 1 टन जीवीडब्ल्यू के ट्रक का परीक्षण पूरा, बाजार में जल्द आएगा

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। एक के बाद एक कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट की ओर रुख करती नजर आ रही हैं वहीं जो मूल रूप से इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियां  हैं वे अब भारतीय लॉजिस्टिक्स में गेम चेंजर के रूप में काम कर रही हैं। हाल ही देश की प्रमुख ईवी निर्माता ईवेज मोटर्स (EVage Motors) के 1 टन के इलेक्ट्रिक ट्रक का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। इसने इस डिलीवरी ट्रक को चंडीगढ़ में आयोजित ईवी प्रदर्शनी में पेशकर सबको हैरान कर दिया। ईवेज मोटर्स का पहला इलेक्ट्रिक ट्रक इवेज मोटर्स एफआर 8 ट्रक तीन लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर कठोर परीक्षण के दौर से गुजरा है जो अब जल्द ही ईवी मार्केट में बिक्री को देखने को मिलेगा। वहीं ईवेज मोटर्स ने अपने ईवी उद्योग का विस्तार करने के लिए अमेरिका स्थित वेंचर कैपिटल फर्म रेडब्ल्यू कैपिटल से 2.8 करोड़ डॉलर की मदद ली है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में ईवेज मोटर्स के लेटेस्ट इलेक्ट्रिक ट्रक और कंपनी के भावी प्लान के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

क्या कहते हैं ईवेज के संस्थापक और सीईओ

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी ईवेज मोटर्स के संस्थापक और सीईओ इंद्रवीर सिंह पनेसर ने कहा कि हम भारत की ईवी क्रांति में सबसे आगे हैं, ईवेज मोटर्स भारत के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। इवेज के प्रोडक्ट बेड़े मालिकों और लॉजिस्टक्स सेवा प्रदाताओं की मांगों को पूरा करने के लिए तैयार है। यह उनका पहला एफआर 8 एक टन का इलेक्ट्रिक डिलीवरी ट्रक है। इसका सफल परीक्षण हो चुका है। यह 300,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए सफलतापूर्वक कठोर क्षेत्र परीक्षण से गुजरा है।

क्या है ईवेज की भावी प्लानिंग?

भारत की ऑल इलेक्ट्रिक कमर्शियल ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चारिंग कंपनी ईवेज की अपने ईवी उद्योग को विस्तृत रूप देने की बहुत बड़ी प्लानिंग है। कंपनी के अनुसार उसने अमेरिका के वेंचर फर्म रेडब्ल्यू कैपिटल  से 2.8 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता ली है। इस सीड राउंड फंडिंग से मोबिलिटी टेक स्टार्टअप को वित्त वर्ष 2022-23 में दिल्ली के बारह अपनी प्रोडक्शन रेडी फैक्ट्री को तैयार करने एवं उत्पादन बढ़ाने में सहायता मिलेगी। ईवेज के संस्थापक और सीईओ इंद्रवीरसिंह ने कहा कि जब हमने 2014 में अपने बहुत अधिक अनुकूल एवं मॉड्यूलर मल्टी व्हीकल प्लेटफॉर्म का बीड़ा उठाया था तो यह यात्रा अज्ञात थी। वहीं कंपनी की नये विश्वस्तरीय ओईएम रूप में मिली यह सफलता इस बात का सबूत है कि भारत एवं यूरोपीय देशों में हम इलेक्ट्रिक क्षेत्र में बहुत कुछ कर सकते हैं।

ईवेज इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्लेटफॉर्म तैयार

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी ईवेज ने अपने ईवी उद्योग के विस्तार के तहत एक और बड़ा कदम उठाया है। इसने एक ऐसा प्लेटफार्म विकसित किया है जो इलेक्ट्रिक वाहनों के तेजी से उभरते बाजार में तुलनात्मक विकल्प वाले मॉडलों को कम लागत के साथ तैयार करेगा। कंपनी ने कहा है कि वह नये मॉड्यूलर माइक्रो मैन्युफैक्चरिंग संयंत्रो  में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का निर्माण करेगी। इसमें कम लागत और अधिक बचत करने वाले वाहन तैयार होंगे। 

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
लोहित
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
निचली दिबांग घाटी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नमसाई
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
दिबांग घाटी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
लोंगडिंग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
चांगलांग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*