user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा का ऐलान: ट्रक ड्राइवरों की बेटियों को मिलेगी 10,000 रुपए की स्कॉलरशिप टाटा पावर और टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक सीवी के लिए स्थापित करेंगी 200 फास्ट चार्जिंग स्टेशन इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सब्सिडी जारी रहेगी - केंद्रीय मंत्री का बड़ा ऐलान महिंद्रा ने लांच किया वीरो एलसीवी, कीमत 7.99 लाख रुपए से शुरू ट्रैफिक पुलिस का शानदार ऑफर! गाड़ी के चालान पर मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट नेशनल हाईवे के नियमों में संशोधन : अब इन वाहनों को नहीं देना होगा टैक्स महिंद्रा की नई पिकअप “वीरो” की लांचिंग शीघ्र, पहली बार CV में मिलेगा PV का इंजन पीएम ई-ड्राइव स्कीम लांच - दो साल में 28 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी सब्सिडी

फाड़ा 3 व्हीलर सेल्स रिपोर्ट : अगस्त 2024 में 1,05,478 यूनिट्स बेचे

Posted On : 11 September, 2024

बजाज, अतुल, टीवीएस, एनर्जी इलेक्ट्रिक और ऑलफाइन ने बेचे ज्यादा वाहन, अन्य कंपनियों की सेल हुई कम

भारत में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और बिक्री में लगातार ग्रोथ देखी जा रही है। फेडरेशन ऑफ़ ऑटोमबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने अगस्त 2024 की 3 व्हीलर सेल्स के आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार 3-व्हीलर की खुदरा बिक्री में मामूली 1.63% की वृद्धि हुई है। प्रमुख कंपनियों ने मिलकर कुल 1,05,478 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की है जबकि अगस्त 2023 में 1,03,782 यूनिट की बिक्री की गई थी। टीवीएस मोटर्स ने उल्लेखनीय 45.77% की वृद्धि के साथ बाजार को लीड किया है, जबकि अतुल ऑटो ने बिक्री में 22.28% की वृद्धि दर्ज की। आइए सभी विभिन्न ओईएम की ओवरऑल सेल का विश्लेषण करें।

अगस्त 2024 में ब्रांड वाइज थ्री व्हीलर बिक्री का आंकड़ा

भारत में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की सेल में लगातार वृद्धि हो रही है। फाडा 3 व्हीलर सेल्स रिपोर्ट के अनुसार कंपनियों ने जुलाई 2024 में कुल 12.88 प्रतिशत और जून 2024 में 5.10% की ग्रोथ दर्ज की थी। अब अगस्त 2024 में 1.63 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ कुल 1,05,478 इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर बेचे गए हैं। कंपनी वाइज थ्री व्हीलर बिक्री का डेटा इस प्रकार है :

कंपनी वाइज बिक्री का आंकड़ा अगस्त 2024

कंपनी का नाम अगस्त 2024 अगस्त 2023 YOY - प्रतिशत में बदलाव
बजाज 37,760 36,328 3.94%
पियाजियो 7,378 8,348 -11.62%
महिंद्रा 5,740 6,130 -6.36%
वाई.सी. इलेक्ट्रिक 3,794 3,987 -4.84%
सेरा इलेक्ट्रिक 2,806 2,856 -1.75%
अतुल ऑटो 2,102 1,719 22.28%
दिल्ली इलेक्ट्रिक 2,207 2,720 -18.86%
टीवीएस मोटर्स 2,242 1,538 45.77%
मिनी मेट्रो 1,338 1,701 -21.34%
एनर्जी इलेक्ट्रिक 1,306 1,067 22.40%
हॉटेज इंडिया 1,271 1,338 -5.01%
यूनिक इंटरनेशनल 1,170 1,447 -19.14%
जे. एस. ऑटो (पी) 1,091 1,102 -1.00%
ऑलफाइन 1,064 963 10.49%
अन्य ईवी ब्रांड्स 34,209 32,538 5.14%
कुल 1,05,478 1,03,782 1.63%

बजाज 

बजाज सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर बेचकर नंबर वन बना हुआ है। अगस्त 2024 में बजाज की बिक्री 37,760 यूनिट्स की है, जो अगस्त 2023 में 36,328 यूनिट्स से ज़्यादा है। ब्रांड ने 3.94% की ग्रोथ दर्ज की है।

पियोजियो

पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने बिक्री में 11.62% की गिरावट दर्ज की है। ब्रांड ने अगस्त 2024 में 7,378 वाहन बेचे हैं जबकि अगस्त 2023 में 8,348 यूनिट्स बेची गई थी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप

महिंद्रा ने अगस्त 2024 में 5,740 यूनिट की बिक्री की है जबकि अगस्त 2023 में 6,130 वाहन बेचे गए थे। ब्रांड ने खुदरा बिक्री में 6.36 प्रतिशत की कमी को दर्ज किया है।

वाई.सी. इलेक्ट्रिक

वाई.सी. इलेक्ट्रिक ब्रांड ने अगस्त 2024 में 3,794 यूनिट्स बेचीं, जो अगस्त 2023 में बेची गई 3,987 यूनिट्स से 4.84% कम है।

सेरा इलेक्ट्रिक ऑटो प्राइवेट लिमिटेड

इस ब्रांड ने अगस्त 2024 में 2,806 थ्री-व्हीलर बेचे हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 2,856 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस प्रकार सेरा इलेक्ट्रिक ऑटो प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी बिक्री में 1.75% की कमी दर्ज की है।

अतुल ऑटो

अतुल ऑटो 3-व्हीलर कंपनी की रिटेल सेल में 22.28% की ग्रोथ देखी गई है। अतुल ऑटो ने अगस्त 2024 में 2,102 यूनिट्स सेल की है, जबकि अगस्त 2023 में 1,719 यूनिट्स बेची गई थी।

दिल्ली इलेक्ट्रिक ऑटो प्राइवेट लिमिटेड (सिटीलाइफ)

सिटीलाइफ, जिसे दिल्ली इलेक्ट्रिक ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के नाम से भी जाना जाता है, ने अगस्त 2024 में 18.86% की गिरावट के साथ 2,207 कमर्शियल वाहन बेचे हैं जबकि अगस्त 2023 में 2,720 यूनिट्स बेची गई थी।  

टीवीएस मोटर्स

टीवीएस मोटर्स ने अगस्त 2024 में 2,242 तिपहिया वाहन बेचे हैं, जबकि अगस्त 2023 में 1,538 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस प्रकार ब्रांड ने  45.77% की शानदार ग्रोथ दर्ज की है।

मिनी मेट्रो

अगस्त 2024 के रिटेल सेल्स के आंकड़े बताते हैं कि मिनी मेट्रो ईवी की बिक्री में 21.34% की कमी आई है। ब्रांड ने अगस्त 2024 में 1,338 यूनिट्स बेची है, जबकि अगस्त 2023 में 1,701 यूनिट्स बेची गई थी।

एनर्जी इलेक्ट्रिक

एनर्जी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने अगस्त 2024 में 1,306 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि अगस्त 2023 में 1,067 यूनिट्स बेची गई थी। इस ब्रांड की बिक्री में 22.40% की अच्छी ग्रोथ हुई है।

हॉटेज इंडिया

ब्रांड की बिक्री में 5.01% की गिरावट देखी गई है। अगस्त 2024 में 1,271 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि अगस्त 2023 में 1,338 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

यूनिक इंटरनेशनल

ब्रांड की बिक्री में 19.14% की गिरावट देखी गई है, अगस्त 2024 में 1,170 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि अगस्त 2023 में 1,447 यूनिट्स बेची गई थी।

जे. एस. ऑटो (पी) लिमिटेड

इस कंपनी ने अगस्त 2024 में 1,091 वाहन बेचे हैं, जबकि अगस्त 2023 में 1,102 यूनिट्स बेची गई थी। इस प्रकार ब्रांड ने 1.00% की मामूली गिरावट दर्ज की है।

ऑलफाइन

ऑलफाइन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने 10.49% की ग्रोथ दर्ज की है। ब्रांड ने अगस्त 2023 में 963 यूनिट्स की तुलना में अगस्त 2024 में 1,064 यूनिट्स की बिक्री की है।

अन्य ईवी ब्रांड्स

अन्य ईवी कंपनियों ने 5.14% की कंबाइंड ग्रोथ दर्ज की है। इन कंपनियों ने अगस्त 2024 में 34,209 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि अगस्त 2023 में 32,538 यूनिट्स की सेल हुई थी।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us