राकेश खंडेलवाल

FADA रिपोर्ट - जुलाई 2025 में थ्री व्हीलर सेल्स ने छुआ 1.11 लाख का आंकड़ा

Truck Junction Google News
FADA रिपोर्ट - जुलाई 2025 में थ्री व्हीलर सेल्स ने छुआ 1.11 लाख का आंकड़ा
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जुलाई 2025 में थ्री व्हीलर की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी, महिंद्रा और TVS ने मारी बाजी

भारत में थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2025 में थ्री व्हीलर बिक्री में 0.83% की मामूली सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। FADA (Federation of Automobile Dealers Associations) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल जुलाई में 1,11,426 यूनिट्स की खुदरा बिक्री हुई, जो कि जुलाई 2024 में हुई 1,10,511 यूनिट्स की तुलना में थोड़ी अधिक है। बजाज ऑटो ने स्थिर प्रदर्शन के साथ इस महीने में भी सबसे ज्यादा वाहन बेचे हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 37.15% की ग्रोथ हासिल की है। वहीं टीवीएस ने सबसे शानदार 115.89% की बढ़त दर्ज की है। वहीं पियाजियो, वाई.सी. इलेक्ट्रिक, अतुल ऑटो, मयूरी और सिटी लाइफ जैसे ब्रांड्स की बिक्री में गिरावट देखी गई। इंडस्ट्री के इस स्थिर प्रदर्शन से यह स्पष्ट होता है कि भारत में थ्री व्हीलर सेगमेंट में लगातार मांग बनी हुई है, खासकर इलेक्ट्रिक और ICE (Internal Combustion Engine) दोनों सेगमेंट में।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

ब्रांड वाइज 3-व्हीलर बिक्री रिपोर्ट जुलाई 2025

FADA रिपोर्ट जुलाई 2025 के अनुसार विभिन्न ओईएम के बिक्री प्रदर्शन का विश्लेषण इस प्रकार हैं : 

कंपनी का नाम

जुलाई 2025

जुलाई 2024

YOY - प्रतिशत में बदलाव

बजाज

38,704

38,730

-0.07%

महिंद्रा

10,492

7,650

37.15%

पियाजियो

6,901

8,445

-18.28%

टीवीएस मोटर्स

4,279

1,982

115.89%

वाई.सी. इलेक्ट्रिक

3,635

3,856

-5.73%

अतुल ऑटो

2,365

2,376

-0.46%

मयूरी

2,207

2,573

-14.22%

सिटी लाइफ

1,920

2,268

-15.34%

अन्य

40,923

42,631

-4.01%

कुल 

1,11,426

1,10,511

0.83%

जुलाई 2025 थ्री व्हीलर बिक्री रिपोर्ट : किसने दिखाई मजबूती और कौन रहा पीछे?

जुलाई 2025 में सिर्फ दो कंपनियों की बिक्री पॉजिटिव रही। बाकि कंपनियों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। सभी कंपनी की परफॉर्मेंस नीचे दी गई है :

बजाज

बजाज ऑटो ने जुलाई 2025 में कुल 38,704 थ्री-व्हीलर वाहनों की बिक्री की, जिससे यह इस सेगमेंट में सबसे बड़ा ब्रांड बन गया। पिछले साल जुलाई 2024 में इसकी बिक्री 38,730 यूनिट्स थी, यानी इस बार बिक्री में केवल -0.07% की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। बजाज का यह स्थिर प्रदर्शन इसकी मजबूत ICE (पेट्रोल-डीजल) व्हीकल रेंज और देशभर में फैले डीलर नेटवर्क की वजह से संभव हुआ है। कंपनी की गाड़ियों की भरोसेमंद परफॉर्मेंस और ग्राहकों में मजबूत पकड़ ने इसे लगातार टॉप पॉजिशन पर बनाए रखा है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा

महिंद्रा ने जुलाई 2025 में जबरदस्त ग्रोथ दर्ज करते हुए 10,492 थ्री-व्हीलर वाहनों की खुदरा बिक्री की। पिछले साल जुलाई 2024 में यह आंकड़ा 7,650 यूनिट्स था। यानी कंपनी ने 37.15% की सालाना वृद्धि हासिल की है। यह शानदार बढ़त खासतौर पर महिंद्रा के इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स और लास्ट-माइल डिलीवरी वाहनों की शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बढ़ती मांग को दर्शाती है।

पियाजियो

पियाजियो ने जुलाई 2025 में 6,901 थ्री-व्हीलर बेचे, जबकि जुलाई 2024 में यह आंकड़ा 8,445 यूनिट था। यानी कंपनी की बिक्री में 18.28% की सालाना गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट पैसेंजर और कार्गो ईवी सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा की वजह से हो सकती है।

टीवीएस मोटर्स

टीवीएस ने जुलाई 2025 में 4,279 यूनिट्स की बिक्री की, जो जुलाई 2024 में सिर्फ 1,982 यूनिट थी। यानी कंपनी की बिक्री में 115.89% की जबरदस्त सालाना बढ़त हुई। यह सफलता इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और ग्रामीण इलाकों में ब्रांड के विस्तार का नतीजा है।

वाईसी इलेक्ट्रिक

वाईसी इलेक्ट्रिक ने जुलाई 2025 में 3,635 थ्री-व्हीलर बेचे, जबकि पिछले साल जुलाई में यह आंकड़ा 3,856 यूनिट था। यानी बिक्री में 5.73% की हल्की गिरावट देखी गई है। फिर भी, यह ब्रांड बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में मजबूत बना हुआ है।

अतुल ऑटो

अतुल ऑटो ने जुलाई 2025 में 2,365 यूनिट बेचीं, जबकि जुलाई 2024 में यह आंकड़ा 2,376 यूनिट था। यानी सालाना बिक्री में सिर्फ -0.46% की मामूली गिरावट आई। कंपनी ने कमर्शियल और इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में अपनी स्थिर पकड़ बनाई हुई है।

मयूरी

मयूरी ने जुलाई 2025 में 2,207 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल इसी महीने में 2,573 यूनिट्स थी। यानी 14.22% की गिरावट देखी गई। यह कमी एंट्री-लेवल EV सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और कीमतों की वजह से हो सकती है।

सिटी लाइफ

सिटी लाइफ ने जुलाई 2025 में 1,920 यूनिट्स बेचीं, जबकि जुलाई 2024 में 2,268 यूनिट्स बिकी थीं। यानी बिक्री में 15.34% की गिरावट आई। थ्री-व्हीलर मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और कम लाभ मार्जिन इसकी वजह हो सकते हैं।

अन्य

'ईवी समेत अन्य' कैटेगरी में वे छोटे और नए वाहन निर्माता शामिल हैं जिनकी बाजार हिस्सेदारी 1% से भी कम है। जुलाई 2025 में इस ग्रुप की कुल 40,923 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो जुलाई 2024 की 42,631 यूनिट्स के मुकाबले 4.01% कम है। यह गिरावट बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और बड़े ब्रांडों की मजबूती के कारण हो सकती है।

महत्वपूर्ण सूचना

  • इन आंकड़ों में तेलंगाना राज्य (TS) की जानकारी शामिल नहीं है।
  • यह रिपोर्ट सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (भारत सरकार) के सहयोग से 4 अगस्त 2025 तक संकलित की गई है। 
  • इसमें देशभर के कुल 1,446 आरटीओ में से 1,386 आरटीओ से मिले आंकड़े शामिल हैं।
  • 'अन्य' श्रेणी में वे ब्रांड शामिल हैं जिनकी बाजार हिस्सेदारी 1% से कम है।

निष्कर्ष

थ्री व्हीलर बिक्री रिपोर्ट जुलाई 2025 से यह साफ होता है कि ईवी और आईसीवी दोनों सेगमेंट में ग्रोथ की गुंजाइश है, लेकिन कॉम्पिटिशन और ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है। महिंद्रा और TVS जैसे ब्रांड्स ने जहां अपनी स्थिति मजबूत की है, वहीं पियाजियो और मयूरी जैसे पुराने खिलाड़ियों को रणनीति पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। प्रमुख ईवी मेकर में महिंद्रा, बजाज, पियाजियो, वाईसी इलेक्ट्रिक, अतुल ऑटो, टीवीएस मोटर्स आदि ब्रांड शामिल है। इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल मार्केट में इलेक्ट्रिक टिपर से लेकर इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक तक विभिन्न ईवी श्रेणियां शामिल है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर बेस्ट ऑफर प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
बीरभूम
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
जामतारा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
देवघर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
गोड्डा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पाकुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बांका
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*