नया उपयोगकर्ता

राकेश खंडेलवाल
06 मई 2025

फाडा कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2025 : 1,90,324 यूनिट्स की बिक्री

FADA रिपोर्ट अप्रैल 2025 : तिपहिया वाहनों की बिक्री में 24% की बढ़त, वाणिज्यिक वाहनों में मामूली गिरावट

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने हाल ही में अप्रैल 2025 की कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, वाणिज्यिक वाहन (CV) और तिपहिया वाहन सेगमेंट में कुल 1,90,324 यूनिट्स बेची गई, जो अप्रैल 2024 में बेची गई 1,71,643 यूनिट्स के मुकाबले 10.88% की सालाना वृद्धि दर्शाती है। तिपहिया वाहन सेगमेंट में शानदार उछाल देखने को मिला। अप्रैल 2025 में कुल 99,766 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल अप्रैल में बेची गई 80,127 यूनिट्स की तुलना में 24.51% की वृद्धि को दर्शाता है। कमर्शियल व्हीकल सेंगमेंट में मामूली गिरावट का सामना करना पड़ा है। अप्रैल 2025 में 1.05% की गिरावट के साथ 90,558 सीवी बेचे गए हैं जबकि अप्रैल 2024 में 91,516 सीवी बेचे गए थे।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम फाडा कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2025 की कंप्लीट डिटेल प्रदान कर रहे हैं। 

कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की बिक्री रिपोर्ट अप्रैल 2025 

सेगमेंट

अप्रैल 2025

अप्रैल 2024

YOY बदलाव प्रतिशत 

3 व्हीलर

99,766

80,127

24.51%

सीवी

90,558

91,516

-1.05%

एलसीवी

46751

47267

-1.09%

एमसीवी

7638

6776

12.72%

एचसीवी

31657

32590

-2.86%

अन्य

4512

4883

-7.60%

कुल

1,90,324

1,71,643

10.88%

उपरोक्त आंकड़ों के अनुसार, थ्री व्हीलर और एमसीवी की बिक्री में अच्छी बढ़त देखी गई है जो क्रमश: 24.51% और 12.72% है। वहीं सीवी, एलसीवी, एचसीवी और अन्य कैटेगरी में गिरावट दर्ज की गई है।

सेगमेंट वाइज FADA खुदरा बिक्री रिपोर्ट अप्रैल 2025 : थ्री व्हीलर

अप्रैल 2025 में थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री के सेगमेंट वाइज आंकड़े इस प्रकार हैं :

ई-रिक्शा (पैसेंजर) : इस सेगमेंट ने अप्रैल 2025 में 39,528 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो अप्रैल 2024 में 31,811 यूनिट्स थी। यह 24.26% की वार्षिक वृद्धि को दर्शाता है। यह वृद्धि शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सस्ती और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन साधनों की बढ़ती मांग के कारण देखने को मिली है।

ई-रिक्शा विद कार्ट (मालवाहक) : ई-रिक्शा के मालवाहक, जिन्हें छोटे व्यापारियों और डिलीवरी सेवाओं में उपयोग किया जाता है, ने अप्रैल 2025 में 7,463 यूनिट्स की बिक्री के साथ 77.06% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की। पिछले साल अप्रैल में इनकी बिक्री 4,215 यूनिट्स थी। यह वृद्धि इस बात का संकेत है कि ई-कॉमर्स और लोकल लॉजिस्टिक्स के लिए इलेक्ट्रिक लोडर वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

थ्री-व्हीलर (माल) : माल ढोने वाले पारंपरिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। अप्रैल 2025 में 10,312 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष अप्रैल में 9,080 यूनिट्स थी। इस सेगमेंट में 13.57% की वृद्धि यह बताती है कि छोटी दूरी की मालवाहन आवश्यकताओं में थ्री-व्हीलर वाहनों का योगदान स्थिर बना हुआ है।

थ्री-व्हीलर (पैसेंजर) : यात्री परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाले थ्री-व्हीलर वाहनों की बिक्री अप्रैल 2025 में 42,321 यूनिट्स रही, जो पिछले वर्ष 34,959 यूनिट्स थी। इसमें 21.06% की साल दर साल वृद्धि देखने को मिली। यह वृद्धि ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों में इन वाहनों की पहुंच, बेहतर माइलेज और संचालन लागत में कमी जैसे कारणों से प्रेरित है।

थ्री-व्हीलर (पर्सनल) : व्यक्तिगत उपयोग के लिए रजिस्टर किए गए थ्री-व्हीलर की श्रेणी ने 129.03% की साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की। हालांकि यह सेगमेंट अभी भी छोटा है, लेकिन अप्रैल 2025 में 142 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि अप्रैल 2024 में केवल 62 यूनिट्स बिकी थीं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि धीरे-धीरे पर्सनल मोबिलिटी में भी थ्री-व्हीलर को स्वीकार किया जा रहा है, खासकर उन उपभोक्ताओं द्वारा जो किफायत-भरा विकल्प चाहते हैं।

सेगमेंट वाइज FADA खुदरा बिक्री रिपोर्ट अप्रैल 2025 : कमर्शियल व्हीकल (CV)

एलसीवी, एमसीवी, एचसीवी और अन्य में विभाजित कमर्शियल व्हीकल कैटेगरी में अप्रैल 2025 के दौरान मिश्रित रूख देखा गया। एमसीवी को छोड़कर अन्य वाहन श्रेणियों में गिरावट दर्ज की गई। यहां विस्तृत विवरण दिया गया है :

एलसीवी (लाइट कमर्शियल व्हीकल्स)

लाइट कमर्शियल व्हीकल्स (LCV) सेगमेंट ने अप्रैल 2025 में 46,751 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई, जो कि अप्रैल 2024 में 47,267 यूनिट्स थी। यह 1.09% की सालाना गिरावट को दर्शाता है। यह गिरावट मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्रों में मांग में थोड़ी सुस्ती, ऋण की उपलब्धता में रुकावट और कुछ राज्यों में माल ढुलाई लागत में वृद्धि के कारण देखी गई।

एमसीवी (मीडियम कमर्शियल व्हीकल्स)

मीडियम कमर्शियल व्हीकल्स (MCV) श्रेणी ने अप्रैल 2025 में 7,638 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले वर्ष अप्रैल में 6,776 यूनिट्स थी। इस तरह से सेगमेंट ने 12.72% की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की। एमसीवी अब उन व्यापारों के लिए आदर्श विकल्प बनते जा रहे हैं जिन्हें भारी वाहन की आवश्यकता नहीं होती लेकिन हल्के वाहन पर्याप्त नहीं होते।

एचसीवी (हैवी कमर्शियल व्हीकल्स)

हैवी कमर्शियल व्हीकल्स (HCV) सेगमेंट ने अप्रैल 2025 में 31,657 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो कि अप्रैल 2024 में 32,590 यूनिट्स थी। यह 2.86% की गिरावट को दर्शाता है। गिरावट का एक प्रमुख कारण बड़ी परियोजनाओं में धीमापन, अवसंरचना निर्माण में अस्थायी ठहराव और टेंडर प्रक्रिया में देरी है।

अन्य श्रेणियां (निर्माण उपकरण, विशेष वाहन आदि)

‘अन्य’कैटेगरी में निर्माण उपकरण, स्पेशल टास्क व्हीकल्स और अन्य गैर-पारंपरिक वाणिज्यिक वाहन शामिल होते हैं। इस श्रेणी में अप्रैल 2025 में 4,512 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कि अप्रैल 2024 में 4,883 यूनिट्स थी। यह 7.60% की गिरावट बताती है कि इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर और बड़े प्रोजेक्ट्स में धीमी प्रगति ने इस सेगमेंट को प्रभावित किया है।

अगर आप किसी भी कंपनी के ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप ट्रक, टैक्टर (ट्रेलर), टिपर और ट्रांजिट मिक्सर आदि कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं और आसान लोन की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें। यहां आपको कीमत, फीचर्स, वेरिएंट और स्पेशिफिकेशन्स की कंप्लीट जानकारी मिलेगी।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Join our WhatsApp Community!

Join Now