राकेश खंडेलवाल

फाडा कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट : जुलाई 2025 में 76,439 यूनिट की बिक्री

Truck Junction Google News
फाडा कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट : जुलाई 2025 में 76,439 यूनिट की बिक्री
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जुलाई 2025 में कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में मामूली बढ़त, जानें किस कंपनी ने मारी बाजी

भारत की कमर्शियल व्हीकल कंपनियों ने जुलाई 2025 में स्थिर प्रदर्शन किया है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस महीने कुल 76,439 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो जुलाई 2024 में बेची गई 76,261 यूनिट्स से 0.23% अधिक है। वहीं मासिक आधार (MoM) पर देखें तो जून 2025 की तुलना में 4.19% की वृद्धि हुई है, जिससे यह साफ होता है कि शहरी क्षेत्रों और बड़े संस्थागत ऑर्डर्स के कारण बाजार में हल्की रिकवरी हो रही है। इस बार भी टाटा मोटर्स ने सबसे ज्यादा कमर्शियल वाहन बेचे हैं। हालांकि कंपनी की बिक्री में कुछ डिग्रोथ भी देखने को मिली है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में जुलाई 2025 में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में प्रमुख कंपनियों के योगदान को देखते हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

FADA अध्यक्ष का विश्लेषण : शहरी मांग से बाजार को मिला सहारा

FADA के अध्यक्ष, श्री सी एस विग्नेश्वर ने बताया कि कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में यह मामूली उछाल मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों की बढ़ती मांग के कारण है। डीलरों के अनुसार, नए मॉडल लॉन्च, आकर्षक मार्केटिंग स्कीम, थोक में मिले संस्थागत ऑर्डर और स्टॉक की समय पर उपलब्धता ने बिक्री को बढ़ाने में मदद की। खासकर, स्कूल बसों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई।

इसके विपरीत, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति थोड़ी सुस्त रही। भारी बारिश, सीमेंट, कोयला और निर्माण जैसे क्षेत्रों में काम धीमा होने के कारण ग्रामीण ढुलाई की मांग कम रही। इसके अलावा, फाइनेंसर्स द्वारा धीमी गति से लोन देने के कारण भी कई खरीदारों ने अपनी खरीद को मानसून के बाद तक के लिए टाल दिया।

जुलाई 2025 में ब्रांड वाइज कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री आंकड़े 

ब्रांड

जुलाई 2025

जुलाई 2024 बिक्री

YOY बदलाव (%)

टाटा मोटर्स

25,244

27,617

-8.59%

महिंद्रा एंड महिंद्रा

20,442

19,039

7.37%

अशोक लेलैंड

14,174

13,979

1.39%

वीई कमर्शियल वाहन

7,125

6,689

6.52%

मारुति सुज़ुकी

3,589

3,543

1.30%

फोर्स मोटर्स

1,950

1,901

2.58%

भारतबेंज (डेमलर इंडिया)

1,436

1,581

-9.71%

एसएमएल इसुजु

1,568

1,431

9.57%

अन्य ब्रांड्स

911

481

89.40%

कुल

76,439

76,261

0.23%

 

फाडा सीवी सेल्स रिपोर्ट जुलाई 2025 : कंपनियों का प्रदर्शन रहा मिला-जुला रहा

जुलाई 2025 के दौरान, महिला, अशोक लेलैंड, वीई कमर्शियल, मारुति, फोर्स मोटर्स और एसएमएल इसुजु की बिक्री में ग्रोथ देखी गई है। वहीं टाटा मोटर्स व डेमलर की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। अन्य ब्रांड्स को शानदार बढ़त मिली है। प्रत्येक कंपनी की डिटेल जानकारी के लिए नीचे देखें :

टाटा मोटर्स

बाजार में अपनी लीडरशिप बरकरार रखते हुए भी टाटा मोटर्स को झटका लगा है। कंपनी ने 25,244 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 8.59% कम है। इसका कारण ग्रामीण इलाकों में मांग की कमी और नए वाहनों की खरीद में देरी को माना जा रहा है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा

महिंद्रा के लिए यह महीना शानदार रहा। कंपनी ने 20,442 यूनिट्स की बिक्री के साथ 7.37% की मजबूत ग्रोथ दर्ज की। लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) सेगमेंट में कंपनी की मजबूत पकड़ बरकरार रही।

अशोक लेलैंड

अशोक लेलैंड ने 14,174 यूनिट्स की बिक्री के साथ 1.39% की मामूली बढ़ोतरी हासिल की। हेवी कमर्शियल व्हीकल (HCV) सेगमेंट में कंपनी का प्रदर्शन स्थिर रहा।

वीई कमर्शियल व्हीकल्स

वोल्वो और आयशर ट्रक्स की जॉइंट वेंचर कंपनी VECV ने जुलाई 2025 में 7,125 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। यह जुलाई 2024 की तुलना में 6.52% की बढ़त है, जब कंपनी ने 6,689 यूनिट्स बेची थीं। मिड और हेवी ड्यूटी ट्रक सेगमेंट में बढ़ती मांग इसका प्रमुख कारण है।

मारुति सुजुकी

मारुति सुजुकी ने जुलाई 2025 में 3,589 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 1.30% की हल्की बढ़त है। जुलाई 2024 में 3,543 यूनिट्स बेची गई थी। कंपनी मिनी ट्रक और कार्गो कैरियर कैटेगरी में स्थिर प्रदर्शन कर रही है।

फोर्स मोटर्स

फोर्स मोटर्स ने जुलाई 2025 में 1,950 यूनिट्स की बिक्री की, जो सालाना आधार पर 2.58% की वृद्धि है। यह प्रदर्शन छोटे पैसेंजर कमर्शियल वाहनों की ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में मांग के चलते हुआ है।

डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स

डेमलर इंडिया (भारतबेंज) ने जुलाई 2025 में 1,436 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 9.71% की गिरावट है। यह गिरावट प्रीमियम हैवी कमर्शियल वाहनों की कम फ्लीट खरीदारी के कारण हो सकती है।

एसएमएल इसुजु

एसएमएल इसुजु ने जुलाई 2025 में 1,568 यूनिट्स की बिक्री की, जो 9.57% की सालाना बढ़त है। जुलाई 2024 में 1,431 यूनिट्स बेची गई थी। कंपनी की लाइट और इंटरमीडिएट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में लगातार मजबूत उपस्थिति बनी हुई है।

अन्य

'अन्य' श्रेणी में 911 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो जुलाई 2024 के मुकाबले 89.40% की भारी वृद्धि है। यह संख्या पिछले साल 481 यूनिट्स थी। यह दर्शाता है कि छोटे और स्थानीय OEM कंपनियां अब तेजी से अपनी उपस्थिति बढ़ा रही हैं।

नोट : उपरोक्त संख्याओं में तेलंगाना (टीएस) के आंकड़े शामिल नहीं हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 04.08.2025 तक वाहन खुदरा डेटा एकत्र किया गया है। डेटा 1,446 आरटीओ में से 1,386 से एकत्र किया गया था।

अगर आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर भरोसा कर सकते हैं। यह ट्रक, पिकअप, टिपर, ट्रेलर, टैंपो ट्रैवलर, मिनी ट्रक, ट्रांजिट मिक्सर और इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध है। आप अपनी पंसद के अनुसार बेस्ट इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर चुन सकते हैं। साथ ही ऑफर, लोन व ईएमआई सुविधा के लिए ट्रक जंक्शन पर विजिट कर सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
डिडवाना-कुचामन
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बीकानेर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अजमेर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
जोधपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
फलौदी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
ब्यावर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*