राकेश खंडेलवाल

फाडा कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट: अगस्त 2025 में 75,592 वाहन बेचे, 8.55 प्रतिशत की ग्रोथ

Truck Junction Google News
फाडा कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट: अगस्त 2025 में 75,592 वाहन बेचे, 8.55 प्रतिशत की ग्रोथ
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

अगस्त 2025 में कमर्शियल व्हीकल की बिक्री रिपोर्ट, जानें किस कंपनी ने कितने वाहन बेचे

भारत की कमर्शियल वाहन कंपनियों ने अगस्त 2025 में सकारात्मक प्रदर्शन किया है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने कुल 75,592 वाहन बेचे गए, जो अगस्त 2024 में बेची गई 69,635 यूनिट्स से 8.55% अधिक है। वहीं मासिक आधार (MoM) पर देखें तो जुलाई 2025 की तुलना में 1.11% की गिरावट देखी गई है। जुलाई में 76439 यूनिट बेची गई थी। इस बार भी टाटा मोटर्स ने सबसे ज्यादा कमर्शियल वाहन बेचे हैं, लेकिन पिछले साल के मुकाबले कम यूनिट बेची है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा वाहन बेचे हैं। आइए ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में अगस्त 2025 में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में प्रमुख कंपनियों के योगदान को देखते हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

FADA अध्यक्ष का विजन : त्योहारी सीजन शुरू, अब देखने को मिलेंगी खुशियां

अगस्त 2025 के ऑटो रिटेल आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए FADA अध्यक्ष श्री सी. एस. विग्नेश्वर ने कहा – “अगस्त परंपरागत रूप से त्योहारों की खुशियां लेकर आता है। ओणम और गणेश चतुर्थी इस मौसम की शुरुआत का प्रतीक हैं। ग्राहकों ने इस बार भी जबरदस्त उत्साह दिखाया।”

उन्होंने बताया कि अगस्त 2025 में कमर्शियल व्हीकल (CV) रिटेल्स ने सालाना आधार (YoY) पर 8.55% की मजबूत ग्रोथ दर्ज की। हालांकि, महीने-दर-महीने (MoM) आधार पर इसमें मामूली 1.11% की गिरावट देखने को मिली।

डीलर फीडबैक के अनुसार, बाजार में प्रोडक्ट की अच्छी स्वीकार्यता और ऑर्डर क्लियरेंस बना रहा। ई-कॉमर्स सेक्टर से मिले नए कॉन्ट्रैक्ट और रिप्लेसमेंट डिमांड ने ग्रोथ को सपोर्ट किया। हालांकि, अगस्त के आखिरी हफ्ते में जीएसटी कटौती की अटकलों के चलते कई खरीदारों ने वाहन खरीद को टाल दिया, जिससे मार्केट सेंटिमेंट पर थोड़ा असर पड़ा। बारिश थमने के बाद और आने वाले त्योहारी सीजन की डिमांड को देखते हुए डीलर्स को सितंबर में बेहतर ग्रोथ की उम्मीद है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले महीनों में ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स और रिप्लेसमेंट डिमांड से कमर्शियल व्हीकल सेल्स को और मजबूती मिलेगी।

अगस्त 2025 में ब्रांड वाइज कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री आंकड़े 

ब्रांड

अगस्त 2025

अगस्त 2024 बिक्री

YOY बदलाव (%)

टाटा मोटर्स

24,271

24,928

-2.64%

महिंद्रा एंड महिंद्रा

21,431

18,460

16.09%

अशोक लेलैंड

14,305

12,071

18.51%

वीई कमर्शियल वाहन

6,602

6,296

4.86%

मारुति सुज़ुकी

3,790

3,452

9.80%

फोर्स मोटर्स

1,765

1,424

23.95%

भारतबेंज (डेमलर इंडिया)

1,458

1,494

-2.41%

एसएमएल इसुजु

1,177

1,018

15.62%

अन्य ब्रांड्स

793

492

61.18%

कुल

75,592

69,635

8.55%

फाडा सीवी सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2025 : कंपनियों का प्रदर्शन रहा मिला-जुला रहा

अगस्त 2025 के दौरान, महिंद्रा, अशोक लेलैंड, वीई कमर्शियल, मारुति, फोर्स मोटर्स और एसएमएल इसुजु की बिक्री में वृद्धि देखने को मिली है। वहीं टाटा मोटर्स व भारत बेंज (डेमलर) की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। आइए कंपनी-वाइज परफॉर्मेंस पर नजर डालते हैं:

टाटा मोटर्स

अगस्त 2025 में टाटा मोटर्स ने कुल 24,271 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि अगस्त 2024 में कंपनी ने 24,928 यूनिट्स बेचे थे। यानी इस बार बिक्री में -2.64% की हल्की गिरावट देखने को मिली। कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की सबसे बड़ी कंपनी होने के बावजूद, टाटा मोटर्स को अगस्त में मामूली दबाव का सामना करना पड़ा। हालांकि, कंपनी की बाजार में पकड़ अभी भी मजबूत बनी हुई है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा

अगस्त 2025 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 21,431 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि अगस्त 2024 में यह आंकड़ा 18,460 यूनिट्स था। यानी कंपनी ने इस बार 16.09% की शानदार बढ़त हासिल की। ई-कॉमर्स सेक्टर और लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में मजबूत पकड़ ने महिंद्रा को अच्छा फायदा दिलाया और कंपनी की ग्रोथ को नई रफ्तार दी।

अशोक लेलैंड

अगस्त 2025 में अशोक लेलैंड ने कुल 14,305 यूनिट्स की बिक्री की, जो अगस्त 2024 के 12,071 यूनिट्स की तुलना में 18.51% की उल्लेखनीय वृद्धि है। हेवी ट्रक और इंटरसिटी बस सेगमेंट में बढ़ती मांग ने कंपनी को मजबूती प्रदान की, जिससे यह कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री में टॉप ग्रोथ देने वाले ब्रांड्स में शामिल रही।

वीई कमर्शियल व्हीकल (VECV)

वोल्वो और आयशर ट्रक्स की जॉइंट वेंचर कंपनी वीईसीवी ने अगस्त 2025 में कुल 6,602 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि अगस्त 2024 में यह आंकड़ा 6,296 यूनिट्स रहा था। इस तरह कंपनी ने 4.86% की स्थिर बढ़त हासिल की। खासकर मिड-सेगमेंट ट्रक कैटेगरी में मजबूत पकड़ बनाए रखने से VECV ने अपनी ग्रोथ को कायम रखा।

मारुति सुजुकी

अगस्त 2025 में मारुति सुजुकी ने कुल 3,790 यूनिट्स बेचे, जो अगस्त 2024 के 3,452 यूनिट्स की तुलना में +9.80% की वृद्धि है। कंपनी के लाइट कमर्शियल व्हीकल की बढ़ती मांग ने इस ग्रोथ में अहम योगदान दिया।

फोर्स मोटर्स

अगस्त 2025 में फोर्स मोटर्स ने 1,765 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 1,424 यूनिट्स था। इस बार कंपनी ने +23.95% की तेज़ बढ़त हासिल की। स्कूल बस और ट्रैवलर सेगमेंट में लगातार मजबूत डिमांड ने फोर्स मोटर्स को फायदा पहुंचाया है।

भारतबेंज (डेमलर इंडिया)

अगस्त 2025 में भारतबेंज ने कुल 1,458 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि अगस्त 2024 में कंपनी ने 1,494 यूनिट्स बेचे थे। यानी इस बार बिक्री में 2.41% की मामूली गिरावट आई। इसके बावजूद कंपनी की हेवी ट्रक सेगमेंट में मौजूदगी अब भी मजबूत बनी हुई है।

एसएमएल इसुज़ु

अगस्त 2025 में एसएमएल इसुज़ु ने 1,177 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल अगस्त 2024 के 1,018 यूनिट्स से 15.62% की बढ़त दर्शाते हैं। हल्के और मिड-रेंज ट्रक सेगमेंट में बढ़ती मांग ने कंपनी की ग्रोथ को मजबूती दी।

अन्य ब्रांड्स

अगस्त 2025 में अन्य ब्रांड्स ने कुल 793 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि अगस्त 2024 में यह आंकड़ा सिर्फ 492 यूनिट्स था। यानी इस बार इन ब्रांड्स ने 61.18% की सबसे तेज़ बढ़त दर्ज की। छोटे खिलाड़ियों ने मिलकर मार्केट में अपनी पकड़ तेजी से मजबूत की है।

नोट : उपरोक्त संख्याओं में तेलंगाना (टीएस) के आंकड़े शामिल नहीं हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 03.09.2025 तक वाहन खुदरा डेटा एकत्र किया गया है। डेटा 1,451 आरटीओ में से 1,391 से एकत्र किया गया था।

अगर आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर भरोसा कर सकते हैं। यह ट्रक, पिकअप, टिपर, ट्रेलर, टैंपो ट्रैवलर, मिनी ट्रक, ट्रांजिट मिक्सर और इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध है। आप अपनी पंसद के अनुसार बेस्ट इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर चुन सकते हैं। साथ ही ऑफर, लोन व ईएमआई सुविधा के लिए ट्रक जंक्शन पर विजिट कर सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
अनंतनाग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
गांदरबल
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
श्रीनगर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पुलवामा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बांदीपुरा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
लेह लद्दाख
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*