अक्टूबर 2025 में कमर्शियल व्हीकल की बिक्री रिपोर्ट, जानें किस कंपनी ने कितने वाहन बेचे
भारत की कमर्शियल वाहन कंपनियों ने अक्टूबर 2025 में सकारात्मक प्रदर्शन किया है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने कुल 107,841 वाहन बेचे गए, जो अक्टूबर 2024 में बेची गई 91,635 यूनिट्स से 17.70% अधिक है।
कमर्शियल वाहनों की यह बिक्री निरंतर वृद्धि, मजबूत फेस्टिव मांग, बढ़ता माल परिवहन और देश भर में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को दर्शाती है। जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद कुछ इलाकों में इन्वेंट्री समायोजन के बावजूद यह बढ़त देखी गई।
प्रमुख OEMs का कमर्शियल व्हीकल सेल्स प्रदर्शन
अक्टूबर 2025 में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, मारुती सुजुकी और फॉर्स मोटर्स ने दो अंको की वृद्धि दर्ज की है। वीई कमर्शियल व्हीकल्स और अशोक लेलैंड ने अपनी लगातार अच्छी रफ्तार बनाए रखी। हालांकि, डेमलर इंडिया और एसएमएल इसुजु को हल्की गिरावट देखने को मिली। ‘अन्य’ कैटेगरी में भी जबरदस्त बढ़त जारी रही, जो छोटे सीवी निर्माताओं की बढ़ती भागीदारी को दिखाती है।
बाजार प्रदर्शन पर FADA की राय
42-दिवसीय त्योहारी अवधि पर विचार करते हुए, FADA के अध्यक्ष श्री सी. एस. विग्नेश्वर ने कहा “2025 की 42-दिवसीय त्योहारी अवधि भारत के ऑटो रिटेल के लिए एक अहम पड़ाव रही, जिसमें सभी कैटेगरी में अब तक की सबसे अधिक बिक्री और वृद्धि दर्ज की जाएगी। कुल वाहन खुदरा बिक्री में 21% की सालाना वृद्धि हुई, जो सरकार के परिवर्तनकारी GST 2.0 सुधारों की सफलता की पुष्टि करता है - एक ऐसा सुधार जो वास्तव में ‘आसान टैक्स, मजबूत विकास’ की भावना को दिखाता है।
कमर्शियल व्हीकल्स (CV) में सालाना 15% की वृद्धि दर्ज की गई, जिसका कारण बढ़ता माल परिवहन, ग्रामीण लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जाेर है - ये वो सेक्टर हैं जिन्हें सरकार के ‘विकसित भारत’ विकास एजेंडl से सीधा लाभ हुआ है।”
अक्टूबर 2025 में ब्रांड वाइज कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री आंकड़े
|
ब्रांड |
अक्टूबर 2025 |
अक्टूबर 2024 |
YOY बदलाव (%) |
|
महिंद्रा एंड महिंद्रा |
37,188 |
27,732 |
34.10% |
|
टाटा मोटर्स |
34,838 |
30,638 |
13.71% |
|
अशोक लेलैंड |
16,557 |
15,904 |
4.11% |
|
वीई कमर्शियल वाहन |
7,598 |
7,158 |
6.15% |
|
मारुति सुजुकी |
6,058 |
5,253 |
15.32% |
|
भारतबेंज (डेमलर इंडिया) |
1,871 |
1,903 |
-1.68% |
|
फोर्स मोटर्स |
1,823 |
1,400 |
30.21% |
|
एसएमएल इसुजु |
932 |
1,000 |
-6.80% |
|
अन्य ब्रांड्स |
976 |
647 |
50.70% |
|
कुल |
107,841 |
91,635 |
17.70% |
फाडा सीवी सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2025 : कंपनियों का प्रदर्शन रहा मिला-जुला रहा
अक्टूबर 2025 के दौरान, महिंद्रा, टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, वीई कमर्शियल, मारुती सुजुकी, फोर्स मोटर्स और अन्य ब्रांड्स की बिक्री में वृद्धि देखने को मिली है। वहीं भारतबेंज (डेमलर) और एसएमएल इसुजु की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई। आइए कंपनी-वाइज परफॉर्मेंस पर नजर डालते हैं।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
अक्टूबर 2025 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 37,188 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि अक्टूबर 2024 में यह आंकड़ा 27,732 यूनिट्स था। यानी कंपनी ने इस बार 34.10% की शानदार बढ़त हासिल की। एलसीवी सेगमेंट में लगातार बढ़त और ग्रामीण व छोटे शहरों में मजबूत मांग इस वृद्धि के मुख्य कारण रहें।
टाटा मोटर्स
अक्टूबर 2025 में टाटा मोटर्स ने कुल 34,838 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि अक्टूबर 2024 में कंपनी ने 30,638 यूनिट्स बेचे थे। यानी इस बार बिक्री में 13.71% की बढ़ाेतरी देखने को मिली। ब्रांड ने मध्यम और भारी कमर्शियल वाहन सेगमेंट में स्थिर मांग बनाए रखी, जिसे मजबूत इंडस्ट्रियल और इंफ्रास्ट्रक्चर गतिविधि का सहारा मिला।
अशोक लेलैंड
अक्टूबर 2025 में अशोक लेलैंड ने कुल 16,557 यूनिट्स की बिक्री की, जो अक्टूबर 2024 की 15,904 यूनिट्स की तुलना में 4.11% की अच्छी ग्रोथ दिखाता है। ब्रांड को एचसीवी और पैसेंजर सीवी सेगमेंट में स्थिर मांग से लाभ हुआ, खासतौर पर दक्षिण और पश्चिम भारत में।
वीई कमर्शियल व्हीकल (VECV)
वोल्वो और आयशर ट्रक्स की जॉइंट वेंचर कंपनी वीईसीवी ने अक्टूबर 2025 में कुल 7,598 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि अक्टूबर 2024 में यह आंकड़ा 7,158 यूनिट्स रहा था। इस तरह कंपनी ने 6.15% की बढ़त हासिल की। मध्यम और हैवी-ड्यूटी कैटेगरी में कंपनी की लगातार परफॉर्मेंस ने विकास गति को बनाए रखने में मदद की।
मारुति सुजुकी
अक्टूबर 2025 में मारुति सुजुकी ने कुल 6,058 यूनिट्स बेचीं, जो अक्टूबर 2024 के 5,253 यूनिट्स की तुलना में 15.32% की शानदार बढ़ोतरी दिखाता है। छोटे व्यापार और ई-कॉमर्स डिलीवरी में इसके छोटे कार्गो वाहन की लगातार मांग देखने को मिली।
भारतबेंज (डेमलर इंडिया)
अक्टूबर 2025 में भारतबेंज ने कुल 1,871 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि अक्टूबर 2024 में कंपनी ने 1,903 यूनिट्स बेची थी। यानी इस बार बिक्री में -1.68% की गिरावट आई। धीमी बिक्री का मुख्य कारण प्रीमियम फ्लीट सेगमेंट में कम मांग और वाहनों की देर से होने वाली रिपेमेंट रही।
फोर्स मोटर्स
अक्टूबर 2025 में फोर्स मोटर्स ने 1,823 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 1,400 यूनिट्स था। इस बार कंपनी ने 30.21% की जबरदस्त बढ़त हासिल की। कंपनी को पैसेंजर वैन और ग्रामीण कमर्शियल व्हीकल कैटेगरी में मजबूत ऑर्डर मिलें।
एसएमएल इसुज़ु
अक्टूबर 2025 में एसएमएल इसुज़ु ने 932 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल अक्टूबर 2024 की 1,000 यूनिट्स से -6.80% की गिरावट को दर्शाती हैं। यह गिरावट हल्के और मध्यम ट्रक कैटेगरी में फ्लीट नवीनीकरण में कमी के कारण आई।
अन्य ब्रांड्स
अक्टूबर 2025 में अन्य ब्रांड्स ने कुल 976 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि अक्टूबर 2024 में यह आंकड़ा सिर्फ 647 यूनिट्स था। यानी इस बार इन ब्रांड्स ने 50.70% की मजबूत बढ़त दर्ज की। छोटे खिलाड़ियों ने मिलकर मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत की है।
डिस्क्लेमर
यहां दिए गए आंकड़ो में तेलंगाना (टीएस) के आंकड़े शामिल नहीं है। वाहन खुदरा डेटा को 04.11.2025 तक एकत्रित किया गया है, जो भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के तैयार किया गया है, और यह 1,458 आरटीओ में से 1,400 आरटीओ के रिकॉर्ड पर आधारित है।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY
अन्य समाचार

सर्दियों में ट्रक की देखभाल कैसे करें? बैटरी, टायर, इंजन और ब्रेक से जुड़ी जरूरी बातें
By Rakesh Khandelwal

FADA अक्टूबर 2026: कमर्शियल व्हीकल की रिटेल बिक्री 2.29% बढ़कर 1.15 लाख यूनिट हुई
By Rakesh Khandelwal


FADA अक्टूबर 2026 रिपोर्ट: CV और 3W रिटेल सेल्स में 3.21% की बढ़ोतरी, 2.57 लाख वाहन बिके
By Rakesh Khandelwal











