Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
खुशखबरी : पीएम ई-ड्राइव योजना में इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदने पर मिलेगी ₹9.6 लाख तक की सब्सिडी NH Fee Rules, 2008 में बदलाव : टोल टैक्स में 50% की भारी कटौती डेमलर ट्रक ने पेश की 2030 की नई रणनीति : भारत में उत्पादन बढ़ेगा, यूरोप में खर्च घटेगा सहेली स्मार्ट कार्ड से बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा फाडा कंबाइंड CV सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में 173,992 यूनिट बेची, 6.64% की ग्रोथ फाडा रिपोर्ट 2025 : जून में 73,367 कमर्शियल वाहनों की बिक्री, टाटा ने बेचे सबसे ज्यादा वाहन Transport News : कमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स सिस्टम में बदलाव, जानें नया नियम FADA रिपोर्ट : जून 2025 में थ्री व्हीलर बिक्री 1,00,625 यूनिट पहुंची, बजाज और महिंद्रा सबसे आगे
सौरजेश कुमार
7 नवंबर 2024

फाडा कमर्शियल व्हीकल रिटेल सेल्स रिपोर्ट : अक्टूबर 2024 में 97,411 यूनिट्स की बिक्री

By सौरजेश कुमार News Date 07 Nov 2024

फाडा कमर्शियल व्हीकल रिटेल सेल्स रिपोर्ट : अक्टूबर 2024 में 97,411 यूनिट्स की बिक्री

जानें अक्टूबर 2024 में फाडा कमर्शियल वाहनों की खुदरा बिक्री का आंकड़ा

फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) द्वारा अक्टूबर 2024 में वाणिज्यिक वाहन (CV) की बिक्री रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें कुल 97,411 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई है। पिछले वर्ष अक्टूबर 2023 में यह संख्या 91,576 यूनिट्स थी, इस तरह कमर्शियल वाहन की बिक्री में 6.37% की वृद्धि हुई है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में फाडा रिटेल कमर्शियल व्हीकल बिक्री अक्टूबर 2024 का आंकड़ा प्रस्तुत कर रहे हैं।

FADA के अध्यक्ष ने क्या कहा, जानिए

फाडा अध्यक्ष श्री सी एस विग्नेश्वर ने इस महीने के ऑटो खुदरा प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा, "अक्टूबर 2024 में नवरात्रि और दिवाली दोनों बड़े त्योहार एक ही महीने में आए। ये त्योहार कुल वार्षिक ऑटो बिक्री का 30–35% हिस्सा बनाते हैं। अक्टूबर में बिक्री की उम्मीदों को पूरा करते हुए, डीलरों ने उच्चतम इन्वेंट्री स्तरों को बनाए रखा।

क्या रही बिक्री को लेकर चुनौतियां?

फाडा अध्यक्ष श्री सी एस विग्नेश्वर के अनुसार इस क्षेत्र में बिक्री को लेकर कुछ चुनौतियां भी देखी गईं, जैसे कि धीमी मांग, निर्माण गतिविधियों में सुस्ती, ग्राहकों की वित्तीय समस्याएं और उच्चतम ईएमआई के कारण बढ़ी हुई वाहन कीमतें।”

ब्रांड-वाइज कमर्शियल वाहन बिक्री आंकड़े :

ब्रांड-वाइज कमर्शियल वाहन बिक्री आंकड़ों की बात करें तो अक्टूबर 2024 की कमर्शियल वाहन बिक्री में अधिकांश प्रमुख ब्रांडों ने सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। चलिए इन आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं। 

ब्रांड अक्टूबर 2024 बिक्री (यूनिट्स) अक्टूबर 2023 बिक्री (यूनिट्स) वृद्धि (%)
टाटा मोटर्स 30,562 32,806 -6.84%
महिंद्रा एंड महिंद्रा 27,769 22,984 20.82%
अशोक लेलैंड 15,772 14,883 5.97%
वीई कमर्शियल व्हीकल्स 7,033 6,650 5.76%
मारुति सुजुकी 5,238 3,989 31.31%
फोर्स मोटर्स 1,370 1,317 4.02%
डेमलर इंडिया (भारत बेंज) 1,894 1,956 -3.17%
एसएमएल इसुजु 852 660 29.09%
अन्य ब्रांड्स 6,921 6,331 9.32%
कुल बिक्री 97,411 91,576 6.37%

टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स , जो भारत का सबसे बड़ा वाणिज्यिक वाहन निर्माता है, ने अक्टूबर 2024 में 30,562 यूनिट्स बेचीं। यह संख्या अक्टूबर 2023 के 32,806 यूनिट्स से 6.84% कम है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा

महिंद्रा ट्रक ने अक्टूबर 2024 में 27,769 वाणिज्यिक वाहन बेचे, जबकि अक्टूबर 2023 में यह संख्या 22,984 थी। इससे ब्रांड की बिक्री में 20.82% की वृद्धि दर्ज हुई।

अशोक लेलैंड

अशोक लेलैंड ने अक्टूबर 2024 में 15,772 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की, जो पिछले वर्ष के 14,883 यूनिट्स से 5.97% अधिक है।

वीई कमर्शियल व्हीकल्स

वोल्वो ट्रक्स और आयशर ट्रक का संयुक्त उद्यम, वीई कमर्शियल व्हीकल्स ने अक्टूबर 2024 में 7,033 यूनिट्स की बिक्री की। यह पिछले साल अक्टूबर के 6,650 यूनिट्स की तुलना में 5.76% की वृद्धि को दर्शाता है।

मारुति सुजुकी

मारूति सुजुकी ने अक्टूबर 2024 में 5,238 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की, जो पिछले वर्ष के 3,989 यूनिट्स से 31.31% अधिक है। यह कंपनी के लिए एक बड़ी वृद्धि है।

फोर्स मोटर्स लिमिटेड

फोर्स मोटर्स ने अक्टूबर 2024 में 1,370 यूनिट्स बेचे, जो पिछले वर्ष के 1,317 यूनिट्स से 4.02% अधिक है।

डेमलर इंडिया (भारत बेंज)

भारत बेंज ट्रक्स के लिए प्रसिद्ध डेमलर इंडिया ने अक्टूबर 2024 में 1,894 यूनिट्स बेचे, जो पिछले साल के 1,956 यूनिट्स से 3.17% कम है।

एसएमएल इसुजु

एसएमएल इसुजु ने अक्टूबर 2024 में 852 यूनिट्स बेचे, जो पिछले वर्ष के 660 यूनिट्स से 29.09% की बड़ी वृद्धि को दर्शाता है।

अन्य ब्रांड्स

अन्य सभी ब्रांड्स ने अक्टूबर 2024 में कुल 6,921 यूनिट्स बेचे, जो अक्टूबर 2023 के 6,331 यूनिट्स की तुलना में 9.32% की वृद्धि है।

अगर आप अपने बिजनेस के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर कमर्शियल वाहनों जैसे मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर, पिकअप,ट्रांजिट मिक्सर और ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा जैसे थ्री व्हीलर आदि वाहनों के फीचर्स और लोन आदि की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks