राकेश खंडेलवाल

FADA थ्री व्हीलर सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2024 : रिटेल बिक्री में 4.57% की गिरावट, 93,892 यूनिट की बिक्री

Truck Junction Google News
FADA थ्री व्हीलर सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2024 : रिटेल बिक्री में 4.57% की गिरावट, 93,892 यूनिट की बिक्री
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

3-व्हीलर रिटेल सेल दिसंबर 2024 में अतुल ऑटो और टीवीएस मोटर्स जैसे ब्रांड्स ने किया मजबूत प्रदर्शन

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने दिसंबर 2024 के लिए 3 व्हीलर रिटेल सेल्स का डेटा जारी किया है। थ्री व्हीलर सेगमेंट में 4.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93,892 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई है। जबकि दिसंबर 2023 में 98,384 यूनिट्स बेची गई थी। ओवरऑल गिरावट के बावजूद, अतुल ऑटो और टीवीएस मोटर्स जैसे कुछ ब्रांड्स ने बिक्री में शानदार ग्रोथ हासिल की है। अतुल ऑटो ने 14.90% और टीवीएस मोटर्स ने 18.94% की वृद्धि से अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

ब्रांड वाइज 3-व्हीलर बिक्री रिपोर्ट दिसंबर 2024

FADA ने दिसंबर 2024 के लिए प्रमुख कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट के आंकड़े साझा किए, जिसमें विभिन्न ब्रांड्स के बीच वृद्धि और गिरावट को बताया गया है। आइए, विभिन्न ओईएम के बिक्री प्रदर्शन का विश्लेषण करें :

ब्रांड दिसंबर 2024 बिक्री (यूनिट्स) दिसंबर 2023 बिक्री (यूनिट्स) वृद्धि (%)
बजाज 28,998 31,561 -8.12%
पियाजियो 6,469 7,869 -17.79%
महिंद्रा 6,151 5,904 4.18%
वाई.सी. इलेक्ट्रिक 3,800 3,818 -0.47%
अतुल ऑटो 2,229 1,940 14.90%
मयूरी 2,101 2,653 -20.81%
सिटीलाइफ 2,061 2,290 -10.00%
टीवीएस मोटर्स 1,909 1,605 18.94%
मिनी मेट्रो 1,197 1,532 -21.87%
अन्य (ईवी सहित) 38,977 39,212 -0.60%
कुल बिक्री 93,892 98,384 -4.57%

बजाज

थ्री व्हीलर सेगमेंट में लीडिंग कंपनी बजाज की बिक्री में गिरावट देखी गई है। दिसंबर 2024 में ब्रांड ने 28,998 यूनिट बेचीं, जबकि दिसंबर 2023 में 31,561 यूनिट बेची गईं, जो 8.12% की गिरावट दर्शाती है।

पियाजियो

पियाजियो को गिरावट का सामना करना पड़ा है। दिसंबर 2024 में उसकी बिक्री 6,469 यूनिट रही, जो दिसंबर 2023 में 7,869 यूनिट थी, यानी बिक्री में 17.79% की कमी दर्ज की गई।

महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह

महिंद्रा ने 4.18% की वृद्धि के साथ दिसंबर 2024 में 6,151 यूनिट की बिक्री की है, जो दिसंबर 2023 में 5,904 यूनिट थी।

वाईसी इलेक्ट्रिक

वाईसी इलेक्ट्रिक ने 18 यूनिट कम बेचकर बिक्री में 0.47% की मामूली गिरावट दर्ज की है। ब्रांड ने दिसंबर 2024 में 3,800 यूनिट्स की बिक्री की जबकि दिसंबर 2023 में 3,818 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

अतुल ऑटो

अतुल ऑटो ने शानदार बढ़त दर्ज की है। ब्रांड ने दिसंबर 2024 में 2,229 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2023 में 1,940 यूनिट्स बेची गई थी। इस प्रकार 14.90% की वृद्धि देखी गई है।

मयूरी

मयूरी ने दिसंबर 2024 में 20.81% की बड़ी गिरावट को महसूस किया है। ब्रांड ने दिसंबर 2023 में 2,653 इकाइयों की बिक्री की जो अब घटकर 2,101 यूनिट रह गई है।

सिटीलाइफ

दिल्ली इलेक्ट्रिक ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के ब्रांड सिटी लाइफ ने दिसंबर 2023 में बेची गई 2,290 यूनिट्स की तुलना में दिसंबर 2024 में 2,061 इकाइयों की बिक्री करते हुए 10.00% की गिरावट दर्ज की।

टीवीएस मोटर्स

टीवीएस मोटर्स ने 18.94% की शानदार ग्रोथ से सबको चौकाया है। ब्रांड ने दिसंबर 2024 में 1,909 इकाईयों की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2023 में 1,605 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई थी।

मिनी मेट्रो

मिनी मेट्रो में बड़ी गिरावट देखी गई, जिसकी बिक्री दिसंबर 2023 की 1,532 इकाइयों से घटकर दिसंबर 2024 में 1,197 यूनिट पर पहुंच गई है, जो 21.87% की कमी दर्शाती है।

ईवी सहित अन्य

"इलेक्ट्रिक वाहनों सहित अन्य थ्री व्हीलर" की कैटेगरी में 0.60% की मामूली गिरावट दर्ज की गई, जिसमें बिक्री दिसंबर 2023 की 39,212 यूनिट्स से घटकर दिसंबर 2024 में 38,977 यूनिट रह गई है।

कुल मिलाकर, दिसंबर 2024 की 3-व्हीलर रिटेल सेल में कुल मिलाकर 4.57% की गिरावट देखी गई। मंदी के बावजूद, अतुल ऑटो और टीवीएस मोटर्स जैसे ब्रांड्स ने मजबूत प्रदर्शन किया।

अगर आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए पिकअप, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों, इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर आदि खरीदना चाहते हैं या इससे जुड़े फीचर्स और कीमत की जानकारी लेना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर आप अपने बिजनेस के लिए सही वाहनों का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही उस पर चल रहे ऑफर की भी जानकारी ले सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

Youtube   -  https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
डिडवाना-कुचामन
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
झुंझुनू
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
चुरू
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
जयपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कोटपुतली-बेहरोर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
डूडू
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*