FADA थ्री व्हीलर सेल्स रिपोर्ट जून 2025 : पिछले साल के मुकाबले 6299 यूनिट ज्यादा बेची, 6.68% की ग्रोथ दर्ज की
भारत में थ्री व्हीलर (तिपहिया वाहन) की बिक्री हर महीने नए रिकॉर्ड बना रही है। FADA (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2025 में देशभर में 1,00,625 थ्री व्हीलर बिके, जबकि जून 2024 में यह आंकड़ा 94,326 यूनिट था। यानी इस बार 6,299 ज्यादा गाड़ियां बिकीं और 6.68% की बढ़त दर्ज की गई। इस बार सबसे ज्यादा थ्री व्हीलर बजाज और महिंद्रा ने बेचे और टॉप 2 पोजिशन पर रहे। वहीं पियाजियो, वाई.सी. इलेक्ट्रिक, मयूरी और सिटी लाइफ जैसे ब्रांड्स की बिक्री में गिरावट देखी गई। थ्री व्हीलर की यह बढ़ती मांग खासकर ग्रामीण और छोटे शहरों में देखी जा रही है, जहां लोग अब ज्यादा इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर और शेयरिंग व्हीकल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।
ब्रांड वाइज 3-व्हीलर बिक्री रिपोर्ट जून 2025
FADA ने जून 2025 के लिए प्रमुख कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट के आंकड़े साझा किए। आइए, विभिन्न ओईएम के बिक्री प्रदर्शन का विश्लेषण करें :
|
कंपनी का नाम |
जून 2025 |
जून 2024 |
YOY - प्रतिशत में बदलाव |
|
बजाज |
36,140 |
34,235 |
5.56% |
|
महिंद्रा |
7,936 |
5,450 |
45.61% |
|
पियाजियो |
6,413 |
6,853 |
-6.42% |
|
टीवीएस मोटर्स |
3,678 |
1,747 |
110.53% |
|
वाई.सी. इलेक्ट्रिक |
3,303 |
3,355 |
-1.55% |
|
अतुल ऑटो |
2,299 |
2,025 |
13.53% |
|
मयूरी |
2,006 |
2,471 |
-18.82% |
|
सिटी लाइफ |
1,674 |
1,963 |
-14.72% |
|
अन्य |
37,176 |
36,227 |
2.62% |
|
कुल |
1,00,625 |
94,326 |
6.68% |
जून 2025 थ्री व्हीलर बिक्री रिपोर्ट : प्रमुख ब्रांडों की परफॉर्मेंस
जून 2025 में टीवीएस मोटर्स ने सबसे ज्यादा 110.53% की दर से ग्रोथ दर्ज की है। सभी कंपनी की परफॉर्मेंस नीचे दी गई है :
बजाज ऑटो
थ्री-व्हीलर सेगमेंट में बजाज ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए जून 2025 में 36,140 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल में बेची गई 34,235 यूनिट के मुकाबले 5.56% की बढ़त है। बजाज के ICE मॉडल्स की लगातार डिमांड इसकी स्थिर परफॉर्मेंस का आधार रही।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा ग्रुप ने 7,936 यूनिट्स की बिक्री के साथ जबरदस्त 45.61% की ग्रोथ दर्ज की है जबकि जून 2024 में 5,450 यूनिट्स बेची गई थी।इलेक्ट्रिक और लास्ट-माइल मोबिलिटी व्हीकल्स में ग्राहकों की बढ़ती रुचि इसका कारण रही।
पियाजियो
पियाजियो ने जून 2025 में 6,413 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल की तुलना में 6.42% कम है। माना जा रहा है कि यह गिरावट ई-रिक्शा और माल ढोने वाले वाहनों के सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा की वजह से हुई है।
टीवीएस मोटर्स
टीवीएस मोटर्स ने जून 2025 में 3,678 यूनिट्स बेचकर सालाना आधार पर 110.53% की जबरदस्त बढ़त दर्ज की है जबकि जून 2024 में 1,747 यूनिट बेची गई थी। यह ग्रोथ कंपनी की ICE और इलेक्ट्रिक दोनों सेगमेंट में आक्रामक रणनीति और मजबूत पकड़ को दर्शाती है।
वाई.सी. इलेक्ट्रिक
वाई.सी. इलेक्ट्रिक की बिक्री जून 2025 में 1.55% की गिरावट के साथ 3,303 यूनिट्स रही। ब्रांड ने जून 2024 में 3,355 यूनिट्स बेची थी। हालांकि, किफायती ई-पैसेंजर व्हीकल्स की कैटेगरी में ब्रांड की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है।
अतुल ऑटो
अतुल ऑटो ने जून 2025 में 2,299 यूनिट्स की बिक्री के साथ 13.53% की ग्रोथ दर्ज की। यह बढ़त इसके इलेक्ट्रिक और कमर्शियल वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।
मयूरी
मयूरी ने जून 2025 में 2,006 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के 2,471 यूनिट्स के मुकाबले 18.82% की गिरावट है। यह कमी कम कीमत वाले ई-रिक्शा सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा का संकेत देती है।
सिटी लाइफ
सिटी लाइफ की बिक्री जून 2025 में 1,674 यूनिट्स रही, जो जून 2024 के 1,963 यूनिट्स से 14.72% कम है। माना जा रहा है कि ब्रांड को इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कीमतों के दबाव और बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।
अन्य और EV ब्रांड्स
‘Others Including EVs’ श्रेणी में जून 2025 में 37,176 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो 2.62% की मामूली वृद्धि है। इस कैटेगरी में देश के कई छोटे, उभरते हुए लोकल और रीजनल इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता शामिल हैं।
डिस्क्लेमर :
- उपरोक्त आंकड़ों में तेलंगाना (TS) का डेटा शामिल नहीं है।
- वाहनों की खुदरा बिक्री के यह आंकड़े 04 जुलाई 2025 तक संकलित किए गए हैं, जो भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से 1,445 में से 1,386 आरटीओ से प्राप्त जानकारी पर आधारित हैं।
- ‘अन्य’ श्रेणी में वे ओईएम शामिल हैं जिनका कुल बाजार हिस्सेदारी में योगदान 1% से कम है।
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। प्रमुख ईवी मेकर में महिंद्रा, बजाज, पियाजियो, वाईसी इलेक्ट्रिक, अतुल ऑटो, टीवीएस मोटर्स आदि ब्रांड शामिल है। इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल मार्केट में इलेक्ट्रिक टिपर से लेकर इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक तक विभिन्न ईवी श्रेणियां शामिल है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर बेस्ट ऑफर प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY
अन्य समाचार

FADA अक्टूबर 2026: कमर्शियल व्हीकल की रिटेल बिक्री 2.29% बढ़कर 1.15 लाख यूनिट हुई
By Rakesh Khandelwal


FADA अक्टूबर 2026 रिपोर्ट: CV और 3W रिटेल सेल्स में 3.21% की बढ़ोतरी, 2.57 लाख वाहन बिके
By Rakesh Khandelwal












