राकेश खंडेलवाल

FADA 3 व्हीलर सेल्स रिपोर्ट मार्च 2025 : 5.67% की गिरावट के साथ 99376 यूनिट बेची

Truck Junction Google News
FADA 3 व्हीलर सेल्स रिपोर्ट मार्च 2025 : 5.67% की गिरावट के साथ 99376 यूनिट बेची
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

FADA रिपोर्ट में सामने आए आंकड़े, वाईसी, टीवीएस और अतुल ऑटो जैसे कुछ ब्रांड्स ने दिखाया दम

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने मार्च 2025 के लिए 3 व्हीलर रिटेल सेल्स का डेटा जारी किया है। थ्री व्हीलर सेगमेंट में 5.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99,376 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई है। जबकि मार्च 2024 में 1,05,352 यूनिट्स बेची गई थी। ओवरऑल गिरावट के बावजूद, वाई सी इलेक्ट्रिक व्हीकल, टीवीएस मोटर्स, अतुल ऑटो और साएरा इलेक्ट्रिक जैसे कुछ ब्रांड्स ने बिक्री में ग्रोथ हासिल की है। टीवीएस मोटर्स ने 63.48% की वृद्धि से अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

ब्रांड वाइज 3-व्हीलर बिक्री रिपोर्ट मार्च 2025

FADA ने मार्च 2025 के लिए प्रमुख कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट के आंकड़े साझा किए, जिसमें विभिन्न ब्रांड्स के बीच वृद्धि और गिरावट को दर्शाया गया है। आइए, विभिन्न ओईएम के बिक्री प्रदर्शन का विश्लेषण करें :

ब्रांड

मार्च 2025 बिक्री (यूनिट्स)

मार्च 2024 बिक्री (यूनिट्स)

वृद्धि (%)

बजाज ऑटो लिमिटेड

33841

36668

-7.71%

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड

7362

8324

-11.56%

पियोजियो

7067

9456

-25.26%

वाई सी इलेक्ट्रिक

3451

3319

3.98%

टीवीएस मोटर्स

2954

1807

63.48%

अतुल ऑटो

2446

2183

12.05%

साएरा इलेक्ट्रिक

2231

2189

1.92%

दिल्ली इलेक्ट्रिक

1734

2197

-21.07%

साहनीआनंद

1160

733

58.25%

अन्य

37130

38476

-3.50%

कुल

99376

105352

-5.67%

बजाज ऑटो

थ्री व्हीलर सेगमेंट में लीडिंग कंपनी बजाज ऑटो की बिक्री में गिरावट देखी गई है। कंपनी ने 33,841 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 7.71% कम रही। मार्च 2024 में 36668 यूनिट की बिक्री रिकॉर्ड की गई थी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड को 11.56% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। इस साल कंपनी ने 7,362 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल 8,324 यूनिट्स थी।

पियाजियो

पियाजियो का प्रदर्शन इस बार सबसे कमजोर रहा। बिक्री 9,456 से घटकर 7,067 यूनिट्स पर आ गई, जो कि 25.26% की गिरावट है।

वाई सी इलेक्ट्रिक

वाईसी इलेक्ट्रिक ने 3451 यूनिट की बिक्री के साथ 3.98 प्रतिशत की बढ़त बनाई है और सबसे ज्यादा थ्री व्हीकल बेचने वाली कंपनियों की सूची में चौथे स्थान पर है। ब्रांड ने मार्च 2024 में 3319 यूनिट की बिक्री की थी।

टीवीएस मोटर्स

टीवीएस मोटर्स ने चौंकाने वाली बढ़त दर्ज की है। कंपनी ने पिछले साल के 1,807 यूनिट्स के मुकाबले इस बार 2,954 यूनिट्स बेची हैं, जो 63.48% की सालाना वृद्धि है।

अतुल ऑटो

अतुल ऑटो ने मार्च 2025 में कुल 2,446 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो मार्च 2024 में बेची गई 2,183 यूनिट्स की तुलना में लगभग 12.05% की वृद्धि दर्शाती है। गुजरात आधारित यह कंपनी निरंतर स्थिरता के साथ आगे बढ़ रही है।

साएरा इलेक्ट्रिक

साएरा इलेक्ट्रिक ने मार्च 2025 में 2,231 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो मार्च 2024 में बेची गई 2,189 यूनिट्स की तुलना में लगभग 1.92% की मामूली वृद्धि है।

दिल्ली इलेक्ट्रिक

दिल्ली इलेक्ट्रिक ने मार्च 2025 में 1,734 यूनिट्स की बिक्री की, जो मार्च 2024 में दर्ज 2,197 यूनिट्स की तुलना में 21.07% की गिरावट को दर्शाता है।

साहनीआनंद

साहनीआनंद ई व्हीकल्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। मार्च 2025 में 1,160 यूनिट्स की बिक्री हुई जो पिछले साल 733 यूनिट्स थी, यानी 58.25% की बढ़त।

अन्य

अन्य ब्रांड्स की संयुक्त बिक्री मार्च 2025 में 37,130 यूनिट्स रही, जबकि मार्च 2024 में यह आंकड़ा 38,476 यूनिट्स था। इस तुलना के आधार पर बिक्री में 3.50% की गिरावट दर्ज की गई है। यह संकेत देता है कि छोटे और उभरते ब्रांड्स को इस साल बाजार में थोड़ा दबाव महसूस हुआ है। प्रतिस्पर्धा के मौजूदा माहौल में इन ब्रांड्स के लिए रणनीति में बदलाव करना जरूरी हो जाता है।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
कौशांबी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
प्रतापगढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
भदोही
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
मिर्जापुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अमेठी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
मौगंज
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*