Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
By Saurjesh Kumar
09 Apr 2024
Automobile

फाडा रिटेल सेल्स रिपोर्ट मार्च 2024 : 17.13% ग्रोथ के साथ 105,222 थ्री व्हीलर बेचे

By Saurjesh Kumar News Date 09 Apr 2024

फाडा रिटेल सेल्स रिपोर्ट मार्च 2024 : 17.13% ग्रोथ के साथ 105,222 थ्री व्हीलर बेचे

फाडा थ्री व्हीलर सेल्स रिपोर्ट मार्च 2024 : 105,222 यूनिट्स बेचे

भारत में तिपहिया वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि थ्री व्हीलर वाहन निर्माता कंपनियों की वाहन बिक्री में लगातार तेजी देखी जा रही है। बेहद सकारात्मक पर्यावरणीय परिणाम होने की वजह से सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित कर रही है। हाल ही में FADA द्वारा जारी 3 व्हीलर सेल्स रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2024 में एक बार फिर कंपनियों ने तेजतर्रार ग्रोथ हासिल की है। कंपनियों ने मार्च 2023 के मुकाबले 17.13 प्रतिशत की ओवरऑल ग्रोथ दर्ज की है। बता दें कि भारत की प्रमुख थ्री व्हीलर वाहन निर्माता कंपनी बजाज, पियाजियो और महिंद्रा उन टॉप 3 कंपनियों में शामिल है जिन्होंने सर्वाधिक थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की है। बजाज ने जहां 13.17% की ग्रोथ, पियाजियो ने 16.12% ग्रोथ हासिल की है। वहीं  महिंद्रा ने 53.98% की सुपर ग्रोथ हासिल की है। इसके अलावा भारत की अन्य 3 व्हीलर वाहन निर्माता कंपनियों जैसे वाई.सी. इलेक्ट्रिक, टीवीएस मोटर्स, सिटी लाइफ आदि कंपनियों ने भी अच्छी खासी ग्रोथ दर्ज की है।

मार्च 2024 में 17.13% ज्यादा थ्री व्हीलर बिके

मार्च 2024 में पिछले साल के मार्च महीने के मुकाबले 15,385 थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री ज्यादा हुई। इस प्रकार कंपनियों ने ओवरऑल 17.13% ज्यादा थ्री व्हीलर वाहन बेचे। कंपनी वाइज बिक्री का आंकड़ा नीचे सारणी में दिया गया है : 

कंपनी का नाम मार्च 2024 मार्च 2023 YOY - प्रतिशत में बदलाव
बजाज 36,639 32,374 13.17%
पियाजियो 9,401 8,096 16.12%
महिंद्रा 8,329 5,409 53.98%
वाई.सी. इलेक्ट्रिक 3,321 3,099 7.16%
सिटी लाइफ 2,197 2,062 6.55%
मयूरी 2,190 2,241 -2.28%
अतुल ऑटो 2,173 2,475 -12.20%
टीवीएस मोटर्स 1,808 1,517 19.18%
मिनी मेट्रो 1,162 1,265 -8.14%
अन्य 38,002 31,299 21.42%
कुल 105,222 89,837 17.13%

ब्रांड वाइज थ्री व्हीलर बिक्री का आंकड़ा

भारत की थ्री व्हीलर निर्माता कंपनियों द्वारा लगातार अच्छी बिक्री ग्रोथ दर्ज की जा रही है, जो भारत के इलेक्ट्रिक वाहनों के भविष्य के लिए शानदार है। मार्च 2024 में कंपनी वाइज बिक्री के आंकड़ों का विश्लेषण इस प्रकार है

बजाज

भारत में बजाज वाहनों की बिक्री मार्च 2024 में 36,639 यूनिट हुई, जबकि पिछले साल मार्च महीने में कंपनी ने 32,374 यूनिट वाहन बेचे। सालाना दर पर ग्रोथ देखें तो यह 13.17% है।

पियाजियो

पियाजियो कंपनी ने भारत में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में अच्छी खासी ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने मार्च 2024 में जहां 9401 यूनिट वाहनों की बिक्री की, वहीं मार्च 2023 में कंपनी की बिक्री का आंकड़ा 8,096 यूनिट रहा। कंपनी ने 16.12% की ग्रोथ दर्ज की।

महिंद्रा

महिंद्रा कंपनी ने मार्च 2024 में 8329 यूनिट इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की। वहीं कंपनी ने मार्च 2023 में 5409 यूनिट वाहनों की बिक्री की। कंपनी की ग्रोथ 53.98 प्रतिशत रही।

वाई.सी. इलेक्ट्रिक

वाई.सी. इलेक्ट्रिक कंपनी ने मार्च 2024 में 3321 यूनिट वाहन बेचे। जबकि मार्च 2023 में कंपनी के इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की बिक्री 3099 यूनिट थी। कंपनी ने 7.16% की ग्रोथ हासिल की है।

सिटीलाइफ

मार्च 2024 में, सिटी लाइफ कंपनी द्वारा बेचे गए 3 व्हीलर वाहन 2197 यूनिट थे। वहीं कंपनी ने 2023 के मार्च महीने में कुल 2062 यूनिट तिपहिया वाहनों की सेल की। इस प्रकार मार्च माह की सालाना ग्रोथ 6.55% रही।

मयूरी

मयूरी ने मार्च 2024 में कुल 2190 यूनिट तिपहिया वाहनों की बिक्री की है। वहीं मार्च 2023 में कंपनी ने कुल 2241 यूनिट थ्री व्हीलर की बिक्री की थी। इस प्रकार बिक्री में 2.28 की गिरावट दर्ज की गई।

अतुल ऑटो

अतुल ऑटो कंपनी ने मार्च 2024 में जहां 2173 यूनिट की बिक्री की थी, वहीं मार्च 2023 में कंपनी की बिक्री का यह आंकड़ा 2475 रही थी। इस प्रकार पिछले महीने के मुकाबले कंपनी ने 12.20% की बड़ी गिरावट दर्ज की है। 

टीवीएस मोटर्स

टीवीएस मोटर्स ने मार्च 2024 में 1808 यूनिट 3 व्हीलर वाहन बेचे, वहीं कंपनी ने मार्च 2023 में 1517 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की। इस प्रकार कंपनी का सालाना YOY ग्रोथ लगभग 19.18% है।

मिनी मेट्रो

मिनी मेट्रो की मार्च माह की सेल में गिरावट रही है।  कंपनी ने साल 2024 के मार्च माह में  कुल 1162 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की।  जबकि साल 2023 के मार्च माह में कंपनी की सेल 1265 यूनिट रही। इस प्रकार कंपनी ने 8.14% की गिरावट दर्ज की है।

अन्य

उपरोक्त ब्रांडों के अलावा कई और लोकल कंपनियां थ्री व्हीलर वाहनों का निर्माण करती है जिसने अपनी बिक्री में काफी अच्छी ग्रोथ हासिल की है। अन्य कंपनी ने कुल 21.42% की सालाना ग्रोथ हासिल की है। मार्च 2024 में जहां अन्य कंपनियों ने 38,002 यूनिट थ्री व्हीलर वाहन बेचे। वहीं मार्च 2023 में अन्य कंपनियों की बिक्री का यह आंकड़ा 31,299 यूनिट रहा।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us