Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज लर्निंग के बाद कितने दिनों में बनेगा परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, जानें नियम टाटा मोटर्स की AMC सर्विस का उठाएं लाभ, रास्ते में गाड़ी खराब होने पर मिलेगी सुविधाएं कमर्शियल व्हीकल पर आसानी से मिलेगा लोन - टाटा मोटर्स ने साउथ इंडियन बैंक के साथ किया करार वाहन की किश्तें आसानी से चुकेगी, अगर अपना लिया ये तरीके भारत की ये 7 कंपनियां लगाना चाहती है बैटरी निर्माण प्लांट, सस्ती होगी बैटरी और ईवी लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं - जानें क्या है नियम?
04 Jul 2023
Automobile

भारत के सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड्स के पॉपुलर मॉडल्स

By News Date 04 Jul 2023

भारत के सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड्स के पॉपुलर मॉडल्स

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ब्रांड्स, जो भारत के विकास में निभा रहे है खास भूमिका 

भारत में पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों से तंग आकर अब अधिकतर लोगों ने अपना रुख बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ कर लिया है। इसके अलावा भारत सरकार पर्सनल और कमर्शियल वाहनों में ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स शामिल करने की योजना बना चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, सरकार ने प्राइवेट कारों की सेल्स में 30%, कमर्शियल वाहनों में 70% और टू व्हीलर और थ्री व्हीलर सेगमेंट में 80% इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर होने का लक्ष्य 2030 तक के लिए रखा है। सरकार अपनी इस योजना से भारत में 2070 तक कार्बन एमिशन को पूरी तरह से खत्म करने का इरादा बना रही है। इसके अलावा सरकार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए इन वाहनों पर सब्सिडी भी दे रही है। बता दें, देश में फेम योजना के दूसरे फेज के तहत लगभग सरकार की 7000 इलेक्ट्रिक बसों, 5 लाख इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर, 55000 इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर पैसेंजर कारों और 10 लाख इलेक्ट्रिक टू व्हीलर के लिए सब्सिडी देने की योजना है। इस प्रकार बैटरी से चलने वाले वाहनों की खरीद में काफी तेजी भी आई है, जिसके बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कई ब्रांड्स और स्टार्ट अप्स कंपनियों ने इस क्षेत्र में एंट्री ली हैं। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको भारत में तेजी से उभरते इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ब्रांड्स की जानकारी देने जा रहे हैं।

1. टाटा मोटर्स (Tata Motors)

टाटा मोटर्स भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में विश्व स्तर पर अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी है। इसके प्रोडक्ट लाइन में एससीवी, एलसीवी, आईसीवी, एम एंड एचसीवी जैसे अनेक सेगमेंट्स के ट्रकों की रेंज शामिल है। बता दें, टाटा मोटर्स की स्थापना 1945 में जमशेदजी टाटा ने की थी। उन्होंने हमेशा ग्राहकों की प्राथमिकता के लिए काम किया और सभी प्रोडक्ट उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाते हैं। भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में टाटा मोटर्स भी अब तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण कर कार्बन एमिशन को खत्म करने के प्रयास में जुट गया है। भारत में टाटा मोटर्स के 3 लोकप्रिय मॉडल्स - टाटा मैजिक ईवी वैन, टाटा अल्ट्रा टी.7 इलेक्ट्रिक ट्रक और टाटा ऐस ईवी मिनी ट्रक शामिल है।

2. महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra)

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने परिवहन बिजनेस के विकास के लिए फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी के साथ नए नए प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। कंपनी ने अपनी स्थापना के बाद से ही हमेशा अपने ग्राहकों के लिए काम किया है और अपने हर नए प्रोडक्ट के साथ कंपनी हमेशा पावर, डिजाइन, परफॉर्मेंस और प्रोडक्टिविटी पर फोकस रखती है। महिंद्रा के इलेक्ट्रिक वाहन आज देश में अधिक पंसद किए जाने वाले वाहनों में शामिल है। कंपनी के इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर इंडियन कमर्शियल मार्केट में खास सुर्खियां बटोर रहे हैं। भारत में महिंद्रा के 3 टॉप मॉडल्स - महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा, महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर और महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा है।

3. अल्टिग्रीन (Altigreen)

अल्टिग्रीन भारत के कार्गो सेगमेंट का एक नया मेंबर है, जो इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स का निर्माण करता है। इस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर निर्माता ने भारतीय पर्यावरण और व्यावसायिक परिस्थितियों के अनुसार 100% स्वदेशी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स का निर्माण किया है। अल्टिग्रीन की स्थापना 2013 में हाइब्रिड रूपांतरणों के लिए इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन बनाने के लिए की गई थी। अल्टिग्रीन ने 2020 में अपनी पहली थ्री-व्हीलर रेंज को व्यावसायिक रूप से लॉन्च किया। बता दें, कंपनी को मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया के उद्देश्य के साथ शुरु किया गया है। अल्टिग्रीन के 3 सबसे फेमस मॉडल्स की लिस्ट में अल्टिग्रीन नीव लो डेक थ्री व्हीलर, अल्टिग्रीन नीव हाई डेक थ्री व्हीलर और अल्टिग्रीन नीव तेज थ्री व्हीलर शामिल है।

4. यूलर (Euler)

यूलर मोटर्स दिल्ली स्थित स्टार्टअप कंपनी है, जिसे 2018 में सौरव कुमार द्वारा स्थापित किया गया था। यह 3 व्हीलर सेगमेंट में सबसे तेजी से बढऩे वाली निर्माता कंपनी है। बता दें, कंपनी भारत में स्थायी मोबिलिटी में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध है। यूलर मोटर्स का लक्ष्य भारत की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स क्रांति का संचालन करके कार्गो परिवहन में अग्रणी बनना है। इसलिए, यह ई-कॉमर्स और 3पीएल कंपनियों के लिए लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स को हल करने का प्रयास कर रही है। यूलर मोटर्स के टॉप 3 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में यूलर हाईलोड ईवी थ्री व्हीलर, यूलर हाईलोड ईवी 170ft थ्री व्हीलर और यूलर यूलर हाईलोड ईवी 120ft थ्री व्हीलर आते है।

5. ओएसएम (OSM)

ओमेगा सेकी मोबिलिटी कंपनी की स्थापना 2016 में हुई थी, जिसका मुख्यालय भारत के फरीदाबाद (हरियाणा) और चेन्नई (तमिलनाडु) में है। यह कंपनी एंग्लियन ओमेगा नेटवर्क का एक बड़ा हिस्सा है। यह नेटवर्क 6 देशों में मौजूद है, जो दुनिया भर में रेल और ऑटोमोटिव उद्योगों के लिए कोल्ड-फॉर्मिंग पार्ट्स का निर्माण करता है। इसके अलावा, इस कंपनी में लेटेस्ट उच्च-मूल्य, अत्याधुनिक तकनीकों के साथ उज्ज्वल स्टील और उच्च-सटीक मशीनिंग पावरट्रेन पार्ट्स का भी निर्माण किया जाता है। 1971 में अपनी स्थापना के बाद, एंग्लियन ओमेगा नेटवर्क ने हाई-टेक ऑटो कंपोनेंट्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, सप्लाई चेन मैनेजमेंट सर्विसेज, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ट्रेडिंग और स्पोर्ट्स में विस्तार और विविधता हासिल की है। ओमेगा सेकी मोबिलिटी के 3 सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक व्हीकल की बात करें, तो इसमें ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर, ओएसएम मौसे थ्री व्हीलर और ओएसएम स्ट्रीम ऑटो रिक्शा आते है।

6. पियाजियो (Piaggio)

पियाजियो कंपनी को 1884 में स्थापित किया गया था, यह सबसे लोकप्रिय थ्री व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग व्हीकल और वर्ल्ड लीडर है। पियाजियो की भारतीय प्रो़डक्ट रेंज में मोटरसाइकिल, मोपेड, स्कूटर, ऑटो और अन्य वाहन शामिल हैं। कंपनी वाणिज्यिक वाहनों की एक प्रभावी श्रृंखला पेश करती है जिनमें अधिक भार क्षमता वाले वाहन, कॉम्पैक्ट वाहन, पर्यावरण अनुकूलता वाले वाहन और फुर्तीले वाहन शामिल हैं। पियाजियो कंपनी के टॉप 3 मॉडल्स - पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा, पियाजियो आपे ई सिटी थ्री व्हीलर और पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा एफएक्स थ्री व्हीलर है। 

7. बजाज (Bajaj)

बजाज ऑटो लिमिटेड एक 2 व्हीलर और 3 व्हीलर निर्माता भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है। कंपनी वाहनों की विस्तृत श्रृंखला में ऑटो रिक्शा, स्कूटर और मोटरसाइकिलों का निर्माण करती है। बजाज ऑटो कंपनी को 1940 में राजस्थान में जमनालाल बजाज द्वारा स्थापित किया गया था। वर्तमान में, कंपनी पूरे भारत में फैली हुई है। बजाज ऑटो थ्री व्हीलर्स कमर्शियल वाहनों का दुनिया का सबसे बड़ा निर्माता है। बजाज थ्री व्हीलर्स को ऑटो रिक्शा की दुनिया में सर्वव्यापी और प्रतिष्ठित माना गया है। बजाज ऑटो लगभग 70 से ज्यादा देशों में निर्यात करता है। ऑटोमोबाइल की दुनिया में उनकी एक मजबूत छवि है, और बजाज के इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा भी अब भारत में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। बजाज ऑटो के टॉप 3 मॉडल्स में बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा, बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर और बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 थ्री व्हीलर आते है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us