फोर्स मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2025: कुल 2,295 यूनिट्स की बिक्री
पुणे आधारित ऑटोमोबाइल निर्माता फोर्स मोटर्स लिमिटेड ने अगस्त 2025 के लिए अपनी बिक्री रिपोर्ट जारी की है। कंपनी ने घरेलू बाजार में मजबूती दिखाई, जबकि निर्यात में चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने अगस्त 2025 में अपने पोर्टफोलियो के स्मॉल कमर्शियल व्हीकल (SCV), लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV), यूटिलिटी व्हीकल (UV) और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) के माध्यम से कुल 2,295 यूनिट्स बेचीं हैं। यह अगस्त 2024 में बेची गई 2,153 यूनिट्स की तुलना में 6.60% की वृद्धि दर्शाता है।
निर्यात में भारी गिरावट
अगर कंपनी की निर्यात बिक्री की बात करें तो अगस्त 2025 में कंपनी ने केवल 108 यूनिट्स निर्यात कीं, जबकि पिछले साल इसी महीने यह संख्या 146 थी। इसका मतलब है कि निर्यात में 26.02% की गिरावट आई है।
कुल बिक्री में मामूली वृद्धि
फोर्स मोटर्स ने घरेलू और निर्यात दोनों आंकड़ों को मिलाकर अगस्त 2025 में कुल 2,403 यूनिट्स बेचीं, जो अगस्त 2024 की कुल बिक्री 2,299 यूनिट्स से 4.52% अधिक है।
बाजार पर असर और आगे की चुनौतियां
कंपनी के मिश्रित बिक्री प्रदर्शन से साफ होता है कि घरेलू मांग स्थिर और मजबूत बनी हुई है, जबकि निर्यात बाजार में चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं। Force Motors के लिए यह संकेत है कि भविष्य में निर्यात रणनीतियों और वैश्विक बाजारों में पैठ मजबूत करने पर ध्यान देना जरूरी होगा।
कंपनी के बारे में
फोर्स मोटर्स लिमिटेड का मुख्यालय पुणे में है और यह कमर्शियल व्हीकल सेक्टर में सक्रिय है। कंपनी विभिन्न प्रकार के वाहनों का निर्माण करती है, जिनमें स्मॉल और लाइट कमर्शियल व्हीकल्स, यूटिलिटी व्हीकल्स और एसयूवी शामिल हैं।
अगर आप किसी भी कंपनी के ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप ट्रक, टैक्टर (ट्रेलर), टिपर और ट्रांजिट मिक्सर आदि कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं और आसान लोन की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें। यहां आपको कीमत, फीचर्स, वेरिएंट और स्पेशिफिकेशन्स की कंप्लीट जानकारी मिलेगी।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY
में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत
अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें
न्यूलैंड
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
फेक
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
त्सेमिन्यु
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
चुमौकेदिमा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पेरेन
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सेनापति
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अन्य समाचार



लंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रा
By Rakesh Khandelwal












