राकेश खंडेलवाल

थ्री व्हीलर मार्केट में तेजी! FY2025 में 4.54% की ग्रोथ के साथ 12.21 लाख यूनिट्स बिकीं

Truck Junction Google News
थ्री व्हीलर मार्केट में तेजी! FY2025 में 4.54% की ग्रोथ के साथ 12.21 लाख यूनिट्स बिकीं
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

फाडा रिपोर्ट वित्तवर्ष 2025 : थ्री-व्हीलर बिक्री में टीवीएस और अतुल ऑटो ने मारी बाजी

वित्त वर्ष 2025 में 3 व्हीलर सेगमेंट ने अपनी पकड़ मजबूत दिखाई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अनुसार, इस साल थ्री-व्हीलर की कुल खुदरा बिक्री 12,20,981 यूनिट्स रही, जो वित्त वर्ष 2024 की 11,67,986 यूनिट्स की तुलना में 4.54% अधिक है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

FADA की रिपोर्ट के मुताबिक, थ्री-व्हीलर बाजार में इस साल कई ब्रांड्स ने अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि कुछ कंपनियों को बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा। खासतौर पर बजाज, महिंद्रा, टीवीएस और अतुल ऑटो जैसी दिग्गज कंपनियों ने मजबूत प्रदर्शन किया है। वहीं, पियाजियो और सिटी लाइफ जैसे ब्रांड्स की बिक्री में गिरावट आई। वाईसी इलेक्ट्रिक और मयूरी जैसे ईवी ब्रांड्स ने मिलाजुला प्रदर्शन किया है, जो इस बात को दर्शाता है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट अभी भी बदलाव और प्रतिस्पर्धा के दौर से गुजर रहा है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट से जानें कि किस कंपनी का कैसा प्रदर्शन रहा है।

FY 2025 में थ्री-व्हीलर बिक्री : ब्रांड वाइज रिपोर्ट

ब्रांड

FY 2025

FY 2025

परिवर्तन (%में)

बजाज

4,37,637

4,20,574

4.06%

पियाजियो

89,368

95,123

-6.05%

महिंद्रा

77,808

70,433

10.47%

वाईसी इलेक्ट्रिक

44,634

42,753

4.40%

अतुल ऑटो

28,373

22,521

25.98%

मयूरी

28,229

30,137

-6.33%

टीवीएस मोटर्स

25,878

18,541

39.57%

सिटी लाइफ

24,213

26,175

-7.49%

अन्य

4,64,841

4,41,729

5.23%

कुल

12,20,981

11,67,986

4.54%

बजाज

बजाज ने एक बार फिर थ्री-व्हीलर बाजार में अपनी नंबर 1 की पोजिशन को बरकरार रखा है। वित्तवर्ष 2025 में कंपनी ने 4,37,637 यूनिट्स बेचे, जो पिछले साल बेची गई 4,20,574 यूनिट्स से 4.06% ज्यादा है। यह ग्रोथ दर्शाती है कि बजाज का दबदबा पैसेंजर और कार्गो दोनों सेगमेंट में बना हुआ है।

पियाजियो

पियाजियो ने वित्त वर्ष 2025 में 89,368 यूनिट्स बेचे, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 95,123 यूनिट था। यानी कि बिक्री में 6.05% की कमी देखी गई है। हालांकि, पियाजियो अब भी L5 कैटेगरी में एक मजबूत प्लेयर बना हुआ है और इस सेगमेंट में इसकी पकड़ बरकरार है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह

महिंद्रा ने थ्री-व्हीलर सेगमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वित्त वर्ष 2025 में 10.47% की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्ज की। कंपनी की बिक्री पिछले साल की 70,433 यूनिट से बढ़कर इस साल 77,808 यूनिट हो गई। इलेक्ट्रिक मॉडलों समेत महिंद्रा की विविध और बढ़ती रेंज ने ग्राहकों को आकर्षित किया।

वाईसी इलेक्ट्रिक

वाईसी इलेक्ट्रिक ने वित्त वर्ष 2025 में 4.40% की मामूली ग्रोथ के साथ 44,634 यूनिट की बिक्री की है। जबकि कंपनी की बिक्री पिछले वित्तवर्ष में 42,753 यूनिट थी। यह बढ़त किफायती ई-रिक्शा की मजबूत मांग के चलते देखी गई है, जिसने खासकर शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में ब्रांड की लोकप्रियता को बनाए रखा।

अतुल ऑटो

अतुल ऑटो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25.98% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की। कंपनी की बिक्री वित्त वर्ष 2024 में 22,521 यूनिट से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 28,373 यूनिट हो गई। यह उछाल खासतौर पर अर्ध-शहरी और ग्रामीण बाजारों में ब्रांड की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

मयूरी

मयूरी की बिक्री में 6.33% की गिरावट दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2024 में 30,137 यूनिट के मुकाबले 2025 में यह संख्या घटकर 28,229 यूनिट रह गई। यह गिरावट कम लागत वाले इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा की ओर इशारा करती है। 

टीवीएस मोटर्स

टीवीएस मोटर्स ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए 39.57% की वृद्धि दर्ज की। कंपनी की बिक्री पिछले साल की 18,541 यूनिट से बढ़कर इस साल 25,878 यूनिट पर पहुंच गई। यह उपलब्धि कंपनी के मजबूत डीलर नेटवर्क और भरोसेमंद उत्पाद पोर्टफोलियो का परिणाम है।

सिटी लाइफ

सिटी लाइफ की बिक्री में 7.49% की गिरावट देखी गई है। वित्त वर्ष 2024 में जहां 26,175 यूनिट्स बिकी थीं, वहीं 2025 में यह घटकर 24,213 यूनिट रह गईं। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा इस गिरावट की एक बड़ी वजह हो सकती है।

ईवी सहित अन्य

‘ईवी सहित अन्य’की कैटेगरी में 5.23% की वृद्धि दर्ज की गई। इस कैटेगरी में बिक्री वित्त वर्ष 2024 के 4,41,729 यूनिट्स से बढ़कर 2025 में 4,64,841 यूनिट्स तक पहुंच गई। यह संकेत है कि बाजार में छोटे ओईएम और नए इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता लगातार अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहे हैं।

अस्वीकरण 

उपरोक्त संख्याओं में तेलंगाना राज्य के आंकड़े शामिल नहीं हैं। वाहन खुदरा डेटा को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 03.04.25 तक एकत्रित किया गया है और इसमें 1,438 आरटीओ में से 1,378 का डेटा शामिल है।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। प्रमुख ईवी मेकर में महिंद्रा, कायनेटिक, बजाज, पियाजियो, ओएसएम, यूलर, अल्टिग्रीन आदि शामिल है। इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल मार्केट में इलेक्ट्रिक टिपर से लेकर इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक तक विभिन्न ईवी श्रेणियां शामिल है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर बेस्ट ऑफर प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
डूंगरपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बांसवाड़ा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
उदयपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
प्रतापगढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अरवल्ली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नीमच
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*