user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

पार्टनरशिप : यूलर मोटर्स Fyn को बेचेगा 2,000 फास्ट चार्जिंग ई- थ्री व्हीलर

Posted On : 14 September, 2023

यूलर मोटर्स और Fyn की साझेदारी से B2B क्षेत्र की बढ़ती जरूरतें होंगी पूरी

भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर निर्माता कंपनी यूलर मोटर्स और ईवी क्षेत्र में देश के सबसे बड़े सर्विस प्लेटफॉर्म प्रोवाइडर Fyn के बीच हाल ही एक महत्वपूर्ण साझेदारी हुई है। इस पार्टनरशिप के तहत यूलर मोटर्स से Fyn 2000 फास्ट चार्जिंग इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर खरीदेगा। इन दोनों कंपनियों की इस सौदेबाजी से B2B क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को यूलर मोटर्स पूरा कर सकेगी। वहीं इससे फिन और मजबूती के साथ उभरेगा। साझेदारी की शर्तों के अनुसार यूलर मोटर्स Fyn को अगले 18 महीनों में 2,000 हाई लोड ईवी वितरित करेगा। यूलर मोटर्स के हाई लोड और फास्ट चार्जिंग थ्री व्हीलर खरीदने के इस समझौते से फिन और यूलर मोटर्स ये दोनों ही खुश हैं। यहां ट्रक जंक्शन पर इस आर्टिकल में जानते हैं Fyn और यूलर मोटर्स  के बीच हुई साझेदारी से इन दोनों कंपनियों और ग्राहकों को क्या-क्या लाभ होने वाले हैं।

यूलर मोटर्स के ई- थ्री व्हीलर की खासियतें  

यूलर मोटर्स के फास्ट चार्जिंग इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कई खास स्पेसिफिकेशंस और यूनिक फीचर्स के साथ आते हैं। ये वाहन पेटेंडेड लिक्विड कूलिंग तकनीक के साथ आते हैं। इनमें 12.96 किलोवाट बैटरी का पैकअप आता है। वहीं इनकी पेलोड कैपेसिटी 688 किलोग्राम तक है। इसके अलावा ज्यादा भार को खींचने की पावर के लिए इनमें 88.55 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होता है। इनकी बैटरी लाॅन्ग लाइफ वाली होती हैं। यूलर हाईलोड ईवी थ्री व्हीलर कम समय में गंतव्य पर पहुंच कर जल्द आपूर्ति करते हैं। इससे इनके यूजर्स को होने वाले लाभ में वृद्धि होती है।

FYN को ऐसे हाथ लगा यह सौदा

यूलर मोटर्स से 2,000 फास्ट चार्जिंग इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर खरीदने के लिए Fyn ने पेटोनास समर्थित जेंटारी से इस सौदे के लिए वित्त पोषण प्राप्त किया। यह कंपनी भारत सहित मलेशिया APAC में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की सेवाएं प्रदान करना चाहती है। वहीं फिन कंपनी के संस्थापक और सीईओ विशाख शशिकुमार का कहना है कि हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाने वाले ईवी की क्षमताओं के साथ मजबूत बनाना है। कंपनी की नजर में फास्ट चार्जिंग एक गेम चेंजर की तरह है और इसी को ध्यान में रखते हुए Fyn यूलर मोटर्स से 2000 फास्ट चार्जिंग ई थ्री व्हीलर खरीद रहा है।

यूलर मोटर्स के संस्थापक ने क्या कहा ?

फिन और यूलर मोटर्स के बीच हुई साझेदारी को लेकर यूलर मोटर्स के संस्थापक और सीईओ सौरव कुमार का कहना है कि फिन के साथ उनकी कंपनी का जुड़ाव पूरे भारत में अपने बाजार तक पहुंच को आसान करने का एक बेहतर अवसर है। इससे ईवी ऑनरशिप, फास्ट चार्जिंग इंफ्रा और यूलर मोटर्स के इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स की प्रदर्शन आदि देखने को मिलेंगे। समझौते के मुताबिक अगले 18 महीनों में फिन को 2,000 हायलोड यूलर ईवीएस की आपूर्ति कर दी जाएगी। कंपनी का टारगेट 18 से 24 महीनों के अंदर मुंबई, दिल्ली, कोयंबटूर आदि क्षेत्रों में अपने कारोबार का विस्तार करना है। कंपनी की ओर से यह सहयोग फिन को उसके 2024 तक 5000 ईवी का बेड़ा तैयार करने के लिए किया गया है।

लॉजिस्टिक्स कंपनियों को मिलेगा ज्यादा फायदा

बता दें कि यूलर मोटर्स और फिन कंपनी के बीच हुई सौदेबाजी से भारत की लॉजिस्टिक्स कंपनियों को अधिक फायदा मिल सकता है। फास्ट चार्जिंग वाले हाई लोड इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर अधिक कुशलता के साथ काम निपटाएंगे। इन 2,000 यूलर ई थ्री व्हीलर्स को दिल्ली, मुंबई और कोयंबटूर सहित भारत के कई शहरों में तैनात किया जाएगा।

जानें, यूलर मोटर्स के बारे में

यूलर मोटर्स भारत की सबसे तेजी से उभरती इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर निर्माता कंपनियों में एक है। इसकी स्थापना 2018 में हुई थी। कंपनी के संस्थापक और सीईओ सौरव कुमार हैं। शुरू में इसे दिल्ली में एक स्टार्टअप के रूप में संचालित किया गया था। अब यह देश में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की आपूर्ति के लिए सबसे तेजी से उभर कर सामने आई है। इसके हाईलोड ईवी थ्री व्हीलर काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। यही कारण है कि थ्री व्हीलर आपूर्ति के लिए हाल ही फिन कंपनी ने भी यूलर मोटर्स के साथ साझेदारी की है। आप यदि यूलर मोटर्स के बारे में और अधिक जानकारी चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन की विजिट करें। यहां आपको इसके हर मॉडल के बारे में उसके स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि की भी पूरी जानकारी मिलेगी।

ट्रक जंक्शन पर करें विजिट

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us