user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

गोदावरी इब्लू रोजी Vs जॉय ई रिक : बेस्ट परफॉर्मेंस ऑटो रिक्शा

Posted On : 10 June, 2023

गोदावरी इब्लू रोजी और जॉय ई रिक ऑटो रिक्शा की संपूर्ण तुलना

भारतीय ऑटो मार्केट में आजकल इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा की जबरदस्त डिमांड चल रही है। इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा स्वच्छ मोबिलिटी के कारण पर्यावरण के अनुकूल रहते हैं वहीं अच्छी रेंज प्रदान करने के कारण इनमें ईंधन की बचत होती है। बेस्ट ऑटो निर्माण में कई कंपनियों में होड लगी हुई है। ये एक से बढ़कर एक ऑटो रिक्शा मॉडल पेश करती हैं। भारत की ऑटो रिक्शा निर्माता ब्रांड्स में  गोदावरी और जॉय के नाम प्रमुखता से लिए जाते हैं। इन कंपनियों के थ्री व्हीलर बेस्ट इन क्लास फीचर्स और लेटेस्ट तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स के साथ आते हैं। ग्राहकों में इन दोनों कंपनियों के प्रति विश्वास है। यहां गोदावरी द्वारा निर्मित गोदावरी इब्लू रोजी ऑटो रिक्शा और जॉय ई रिक ऑटो रिक्शा कंपनी के बीच कंपयेरिंग की जाए तो इन दोनों मॉडलों के बीच कई समानताएं देखने को मिलती है। दोनों ऑटो रिक्शा की सीटिंग कैपेसिटी ड्राइवर + 3 पैसेंजर्स की है। दोनों की शक्तिशाली मोटर से 11-11  hp पावर मिलती है। वहीं गोदावरी इब्लू रोजी ऑटो रिक्शा की जीवीडब्ल्यू 782 किलोग्राम है जबकि जॉय ई रिक ऑटो 730 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ आता है। यहां ट्रक जंक्शन के इस ऑर्टिकल में इनके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि की पूरी तुलना पेश की जा रही है। इसके बाद आपको इनमें से जो थ्री व्हीलर ज्यादा बेस्ट नजर आए उसे आप आसानी से खरीद सकते हैं।  

मोटर और बैटरी कैपेसिटी 

गोदावरी इब्लू रोजी ऑटो रिक्शा में Zero Tailpipe इंजन के साथ 5.5 केडब्ल्यूएच की मोटर पेश की गई है। यह मोटर काफी शक्तिशाली है। इसमें 10 KwH की बैटरी क्षमता है। इससे 11 hp पावर मिलती है और यह 36 Nm टॉर्क जनरेट करती है। दूसरी ओर जॉय ई रिक ऑटो में भी Zero Tailpipe इंजन के साथ PMSM (Permanent Magnet Synchronous Motor) आती है। इसकी बैटरी कैपेसिटी बढ़िया है। यह ऑटो 17 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

गियर एवं ट्रांसमिशन

गोदावरी इब्लू रोजी ऑटो रिक्शा में 1 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स का गियरबॉक्स मिलता है। इसका स्टीयरिंग हैंडल बार टाइप का है। इसमें PT Gear with differential (Integral) ट्रांसमिशन सिस्टम है। दूसरी ओर जॉय ई रिक ऑटो में  W/O Gear  सिस्टम है।

रेंज या माइलेज

गोदावरी इब्लू रोजी ऑटो रिक्शा की रेंज अथवा माइलेज सिंगल चार्ज में 130 – 167 km तक है जो काफी शानदार मानी जाती है। इससे यह ईंधन की बचत प्रदान करता है और कुल प्रॉफिट में वृद्धि करता है। इसके अलावा इसमें बैटरी चार्जिंग टाइम 6 घंटे है। इसमें बैटरी चार्जिंग के लिए 48V, 30A Off Board दिया गया है। उधर जॉय ई रिक ऑटो की रेंज सिंगल चार्ज में 80 से 85 km है जो कि गोदावरी इब्लू रोजी ऑटो से कम है। इसकी बैटरी को 3.5 – 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

ब्रेक और सस्पेंशन

गोदावरी इब्लू रोजी ऑटो रिक्शा में जो ब्रेक दिए गए हैं वे Drum Brake Hydraulic actuated हैं। इसमें फ्रंट सस्पेंशन Leading arm, constant rate coil spring with hydraulic dampner और रियर सस्पेंशन Trailing arm coil spring, with hydraulic dampner टाइप आता है। वहीं जॉय ई रिक ऑटो में पार्किंग ब्रेक के अलावा  ड्रम ब्रेक आते हैं जो Hydraulically Actuated  हैं। इस थ्री व्हीलर में फ्रंट सस्पेंशन Helical Spring with Dampener और रियर सस्पेंशन Rubber spring with Dampener टाइप है।

केबिन और फेसिलिटी

गोदावरी इब्लू रोजी ऑटो रिक्शा का केबिन बॉडी ऑप्शन वाला आता है जो हार्ड टॉप है। इसमें 9 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी आती है। केबिन में ड्राइवर की कंफर्टेबल सीट के अलावा 3 यात्रियों की सीटें हैं। दूसरी ओर जॉय ई रिक ऑटो का केबिन स्पेसियस है, इसमें भी ड्राइवर सीट के अलावा 3 पैसेंजर की सीटें आती हैं। इसमें 7 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी है।

व्हीलबेस और टायर्स

गोदावरी इब्ल्यू रोजी ऑटो रिक्शा का व्हीलबेस 2110 mm है, इससे यह वजन को पूरी तरह से मेनेटेन करता चलता है। इसमें  Internal expanding shoe type 3.75 X 12 कॉन्फ़िगरेशन वाले फ्रंट टायर और इंटरनल एक्सटेंडिंग शू टाइप 3.75 X 12 सेमी कॉन्फ़िगरेशन वाले रियर टायर आते हैं। उधर जॉय ई रिक ऑटो का व्हीलबेस 2030 mm आता है। इसमें फ्रंट टायर 4/8 6 PR कॉन्फ़िगरेशन वाले और रियर टायर 4/8 6 PR सेमी कॉन्फ़िगरेशन वाले आते हैं।

कीमत

गोदावरी इब्ल्यू रोजी ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम प्राइस 3.39 लाख से 3.45 लाख रुपये है। वहीं जॉय ई रिक ऑटो की कीमत अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

वेरिएंट

गोदावरी इब्ल्यू रोजी ऑटो रिक्शा का एक वेरिएंट आता है जो गोदावरी इब्ल्यू रोजी 3 सीटर/ 2110 इलेक्ट्रिक है।
 जबकि जॉय ई रिक ऑटो का कोई वेरिएंट नहीं है।

गोदावरी इब्ल्यू रोजी और जॉय ई रिक ऑटो रिक्शा के बीच की गई तुलना के बाद अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :

Q.1. गोदावरी इब्ल्यू रोजी और जॉय ई रिक ऑटो रिक्शा में किसकी जीवीडब्ल्यू ज्यादा है?

Ans-इन दोनो इलेक्ट्रिक ऑटो में गोदावरी इब्लू रोजी ऑटो की जीवीडब्ल्यू ज्यादा आती है जो 782 kg है।

Q.2 गोदावरी इब्ल्यू रोजी और जॉय ई रिक ऑटो रिक्शा में किसकी रेंज ज्यादा है?

Ans- इनमें गोदावरी इब्लू रोजी ऑटो की रेंज ज्यादा है जो सिंगल चार्ज में 130 से 167 km तक है।  

Q.3 गोदावरी इब्ल्यू रोजी और जॉय ई रिक ऑटो रिक्शा के इंजन में क्या समानता है?

Ans- ये दोनों इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा Zero Tailpipe इंजन नॉर्म्स के साथ आते हैं।

Q.4 गोदावरी इब्ल्यू रोजी और जॉय ई रिक ऑटो रिक्शा की सीटिंग कैपेसिटी क्या है?

Ans- ये दोनों इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा ड्राइवर सीट + 3 पैसेंजर सीट के साथ आते हैं।

Q.5.  गोदावरी इब्ल्यू रोजी और जॉय ई रिक ऑटो रिक्शा की मोटर से कितनी पावर मिलती है?

Ans- ये दोनों इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा 11 hp पावर प्रदान करते हैं। 

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us