ग्रीव्स ईएलपी ऑटो रिक्शा : सिंगल चार्ज में 120 km तक की हाई रेंज

Truck Junction Google News
ग्रीव्स ईएलपी ऑटो रिक्शा : सिंगल चार्ज में 120 km तक की हाई रेंज
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, कैसे आपके बिजनेस में ज्यादा मुनाफा देता है यह ऑटो रिक्शा

भारत में कमर्शियल व्हीकल्स के क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी के साथ इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में नई कंपनियों को स्वत: ही आमंत्रण मिल रहा है। एक के बाद एक नई कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माण क्षेत्र में निवेश कर रही हैं। ये कंपनियां सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर उत्पादन पर जोर दे रही हैं। सीवी मार्केट में आज कल अंतिम मील के सबसे उपयुक्त और सस्ते और बेहतर वाणिज्यिक वाहन के रूप में इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा की मांग सबसे ज्यादा है। ये वाहन स्वच्छ परिवहन के लिए बेस्ट हैं। अगर आप भी कम लागत वाला कोई बिजनेस करना चाहते हैं तो इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा खरीद कर यह आसानी से शुरू कर सकते हैं। यूं तो विभिन्न कंपनियों द्वारा एक से बढ़ कर एक ई-ऑटो रिक्शा निर्मित किए जा रहे हैं लेकिन ग्रीव्स कंपनी ने हाल ही एक जोरदार ऑटो रिक्शा मॉडल 2023 पेश किया है- ग्रीव्स ईएलपी ऑटो रिक्शा। इसकी जल्द ही लांचिंग होने की  संभावना है।  यह ऑटो रिक्शा आपको 100 km से 120 km तक की बेहतर ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है। इसकी बैटरी और मोटर उच्च क्वालिटी की आती हैं। इनके कारण यह हाई आउटपुट देता है। ग्रीव्स ईएलपी ऑटो रिक्शा की जीवीडब्ल्यू और पेलोड कैपेसिटी अधिक होने से यह सवारियों के रूप में  ज्यादा भार ले जा सकता है। इस ऑटो रिक्शा की बॉडी इतनी शानदार है कि दूर से यह किसी कार से कम नजर नहीं आता। यहां ग्रीव्स ईएलपी ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, माइलेज आदि के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

ग्रीव्स ईएलपी ऑटो रिक्शा के मुख्य स्पेसिफिकेशन

इस ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स नेक्स्ट जेनरेशन वाले हैं। कंपनी ने नई पीढ़ी के पैसेंजर्स के लिए इसे बेहतरीन तरीके से डिजायन किया है। यहां इसके मुख्य आकर्षण और इसके स्पेसिफिकेशंस इस प्रकार हैं-:

सुपर बॉडी लुकिंग

ग्रीव्स ईएलपी ऑटो रिक्शा की फ्रंट और बॉडी लुकिंग बेहद शानदार है। इसकी बड़ी विंडशील्ड है। इस पर कंपनी की ब्रांडिंग दी गई है। इसका फ्रंट टायर 10 इंची है। इस पर बेहतरीन मडगार्ड दिया गया है। दो हेलोजेन टाइप हैडलाइट हैं, स्टाइलिश इंडीकेटर्स दिए गए हैं। इस ऑटो रिक्शा की पूरी बॉडी का कलर मैटोलिक है। वहीं यह आयरन डाट्स से कवर्ड है। इसके अलावा रिफ्लेक्टर पट्‌टी और डीआरएल हैं। पीछे की साइड भी इंडीकेटर्स हैं। वहीं इसकी छत हार्ड क्लाथ से कवर्ड की गई है।

मोटर और बैटरी कैपेसिटी गजब की

ग्रीव्स ईएलपी ऑटो रिक्शा की मोटर और बैटरी की क्षमता गजब की है। इसकी मोटर Zero Tailpipe इंजन नॉर्म्स को पूरा करती है। यह मजबूत और हाई आउटपुट वाली मोटर है। वहीं इसकी बैटरी 8 KwH कैपेसिटी में आती है। यह सिंगल चार्ज में 100 से 120 km की ड्राइविंग रेंज प्रदान कर सकती है।

केबिन और इसके खास फीचर्स

ग्रीव्स ईएलपी ऑटो रिक्शा में आपको स्पेसियस केबिन मिलता है। इसमें ड्राइवर सीट कंफर्टेबल है। इस ऑटो रिक्शा में ड्राइवर के अलावा 4 पैसेंजर्स की सीटिंग कैपेसिटी आती है। ड्राइवर के दोनों ओर सेफ्टी के लिए मजबूत डोर दिए गए हैं। वहीं केबिन में यूपीएस चार्जर, जीपीएस सिस्टम, हैंडब्रेक, हाइड्रोलिक एवं फुट ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।  एडिशनल ग्लास हैं। ड्राइवर सीट के पास लगेज के लिए बॉक्स दिया गया है। केबिन में पर्याप्त लेगरूम है। इससे ड्राइवर को थकान नहीं होगी। फ्रंट डेशबोर्ड भी है। इसके अलावा स्पीडोमीटर आदि कई माडर्न फीचर्स दिए गए हैं।

चार्जिंग खर्च कम

ग्रीव्स ईएलपी ऑटो रिक्शा में आपको चार्जिंग का बहुत कम खर्च करना पड़ता है। यह लागत केवल 50 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से ही चार्ज होता है। इससे आपको समय और पैसे की बचत होती है।

कीमत जल्द होगी जारी

ग्रीव्स ईएलपी ऑटो रिक्शा की कीमत अभी जारी नहीं की गई है। वैसे अनुमान है कि यह ऑटो रिक्शा 3.00 लाख रुपये 3.50 लाख रुपये तक की प्राइस रेंज में उपलब्ध हो सकता है। कंपनी की अधिकृत सूचना के बाद ही सही कीमत पता लग सकेगी।

ग्रीव्स ईएलपी ऑटो रिक्शा के बारे में अक्सर पूछे जा रहे सवाल इस प्रकार हैं-:

Q.1- ग्रीव्स ईएलपी ऑटो रिक्शा की बैटरी कैपेसिटी क्या है?

Ans- ग्रीव्स ईएलपी ऑटो रिक्शा की बैटरी कैपेसिटी 8 KwH है।

Q.2- ग्रीव्स ईएलपी ऑटो रिक्शा की माइलेज कितनी है?

Ans- यह ऑटो रिक्शा 100 से 120 km तक की रेंज प्रदान करता है।

Q.3- ग्रीव्स ईएलपी ऑटो रिक्शा की चार्जिंग लागत क्या है?

Ans- इसकी चार्जिंग लागत 50 पैसे प्रति किलोमीटर आती है।

Q.4- ग्रीव्स ईएलपी ऑटो रिक्शा की सीटिंग कैपेसिटी क्या है?

Ans- यह  इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा ड्राइवर के अलावा 4 पैसेंजर की सीटिंग कैपेसिटी के साथ आता है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
करूर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सलेम
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
इरोड
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
तिरुचिरापल्ली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पेराम्बालुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
तिरुपूर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*