user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

जून 2022 में कमर्शियल वाहनों की बिक्री में अप्रत्याशित इजाफा

Posted On : 06 July, 2022

टाटा मोटर्स ने जून 2022 में कुल 34,409 सीवी यूनिटस बेचीं

जून 2022 वाणिज्यिक वाहनों की सेल के लिए वरदान की तरह आया। इस महीने में सभी श्रेणी के कमर्शियल वाहनों की जमकर बिक्री हुई। भारत की शीर्ष सीवी निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की बात करें तो जून 2022 में इस कंपनी ने कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट में 34,409 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। यह पिछले साल जून 2021 में बेची गई 19,594 इकाइयों की तुलना में 76 प्रतिशत अधिक थी। निर्माण, खनन, कृषि और ई कॉमर्स में वृद्धि के चलते टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में अप्रत्याशित इजाफा हुआ। आइए, जानते हैं ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, महिंद्रा व वीई के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री और इन कंपिनयों की खास उपलब्धियों के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है।

एचसीवी और एलसीवी सेगमेंट में व्यापक वृद्धि

बता दें कि टाटा मोटर्स के हैवी ड्यूटी वाले और लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में जून 2022 के दौरान क्रमश: 104 प्रतिशत और 138 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इस संबंध में टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में 95,703 इकाइयों की घरेलू बिक्री हुई जो गत वित्त वर्ष 2022 की तुलना में 121 प्रतिशत अधिक थी, जबकि पिछली चौथी तिमाही की तुलना में 13 प्रतिशत कम थी। वाघ ने यह भी कहा कि वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में विकास क्षेत्रों और अन्य क्षेत्रों में व्यापक रूप से असर रहा है। वाणिज्यिक श्रेणी के साथ मध्यम और भारी भार वहन वाले कमर्शियल व्हीकल्स के अलावा आई एंड एलसीवी सेगमेंट में क्रमश: 104 प्रतिशत और 138 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो गत वर्ष की समान तिमाही की तुलना में सडक़ निर्माण, खनन और कृषि एवं ई कॉमर्स में वृद्धि के कारण हुई।

निकट भविष्य में समग्र मांग बढऩे की आशा

यहां यह भी बता दें कि बाजार में अंतिम मील वितरण से छोटे सीवी की मांग लगातार मजबूत रही है। इसी प्रकार कोविड महामारी का कड़ा दौर गुजरने पर स्कूलों के खुलने और स्टाफ बसों के प्रतिस्थापन के कारण वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में 57 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बस खंड में सुधार देखा गया। वाघ ने कहा कि आगे बढ़ते हुए हम ब्याज दरों, ट्रांसपोर्टर लाभप्रदता, कमोडिटी की कीमतों और सेमिकंडक्टर उपलब्धता पर कड़ी नजर रखते हुए समग्र मांग में आशावादी बने हुए हैं।

अशोक लेलैंड ने 130 प्रतिशत ज्यादा यूनिट्स बेचीं

जून 2022 में कमर्शियल वाहनों की सेल के उत्साहजनक वातावरण के दौरान अशोक लेलैंड ने भी गत इसी समान अवधि की तुलना में 130 प्रतिशत ज्यादा इकाइयों की सेल की। यह जानकारी कंपनी के एक नियामक फाइलिंग में दी गई। इसमें कहा गया कि अशोक लेलैंड ने जून 2022 में घरेलू बिक्री 13,469 इकाइयों की बिक्री की जबकि जून 2021 में उसने 5851 इकाइयों की सेल की थी। इसके मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहन खंड के ट्रकों की बिक्री पिछले महीने 7703 इकाई रही। यह बिक्री  गत वर्ष पहले महीने में 2259 इकाइयां थी। इसी तरह जून 2022 में अशोक लेलैंड की बसों की बिक्री 696 इकाइयों की रही जो कि जून 2021 में 105 यूनिट थी। यह स्कूल खुलने के कारण संभव हो पाया। अशोक लेलैंड कंपनी के घरेलू बाजा में एलसीवी बिक्री की बात करें तो यह जून 2022 में 5070 इकाई रही जबकि गत वर्ष के जून महीने में 3487 यूनिट्स थी। गौरतलब है कि अशोक लेलैंड की ट्रक सेगमेंट में करीब 29 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जून 2022 में 20431 वाहन बेचे

बात करते हैं महिंद्रा एंड महिंद्रा की जून 2022 में कितनी इकाइयां सेल हुई। इसके 2 टन से कम के हल्के कमर्शियल वाहन सेगमेंट, पिकअप जिसमें 2 टन से 3.5 टन एवं भारी कमर्शियल वाहनों की बिक्री 24,431 इकाई रही। कंपनी के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के अंदर 2 टन वाले एलसीवी की बिक्री चालू वित्त वर्ष के जून माह में 3410 इकाई रही। यह पिछले वर्ष की इसी समान अवधि की तुलना में 28 प्रतिशत ज्यादा है। इसी तरह जून 2022 में 2 टन से कम के सभी लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की सीमा में एलसीवी की बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में 69 प्रतिशत बढ़ कर 16,405 इकाइयां हो गई। वहीं 3.5 टन + एमएचसीवी से अधिक एलसीवी श्रेणी में बिक्री 616 इकाइयों तक पहुंच गई। यह गत वर्ष की इसी समान अवधि की तुलना में में 78 प्रतिशत अधिक रही।

वीई कमर्शियल व्हीकल्स  की सीवी बिक्री में आया बूम

टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड और महिंद्रा के बाद अब वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड कंपनी की सीवी सेल के आंकड़े आपके समझ पेश कर रहे हैं। इस कंपनी ने जून 2022 में आयशर ब्रांडेड ट्रकों और बसों की 5584 इकाइयों की बिक्री दर्ज की जबकि जून 2021 में 1760 इकाइयों की बिक्री 217.3 प्रतिशत की वृद्धि का प्रतिनिधित्व करती है। सीवी बिक्री में लगातार सुधार तब भी होता है जब उद्योग मूल्य निर्धारण स्थिरता देख रहा है। इससे सभी वाहन निर्माताओं को कमोडिटी की कीमतों में वृद्धि के बीच कीमतों में वृद्धि के दौर से गुजरना पड़ता है।

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक ट्रक या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube    -  https://bit.ly/TruckYT
 

 

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us