user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा जोर ग्रैंड इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा: गुल पनाग की नई पसंद

Posted On : 01 March, 2024

जानें महिंद्रा जोर ग्रैंड की खासियत, कीमत, फीचर्स और उपयोगिता

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग ने महिंद्रा के प्रसिद्ध जोर ग्रैंड सीरीज का एक बेहतरीन कार्गो थ्री व्हीलर खरीदा है। अभिनेत्री ऑटोमोबाइल सेक्टर को लेकर बेहद सकारात्मक हैं और वो अक्सर भारत के बेहतरीन एवं उपयोगी वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए उसकी खरीदी करती हैं और उसकी उपयोगिता और महत्व का संदेश देती हैं। महिंद्रा जोर ग्रैंड इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर भारत का बेहद प्रसिद्ध इलेक्ट्रिक कार्गो है, जो महिंद्रा की मजबूती, भरोसा और ब्रांड की विश्वसनीयता की वजह से एक बड़ा कस्टमर बेस स्थापित कर पाया है। इस कार्गो वाहन काे आप एसी युक्त भी बना सकते हैं और इसे जल्दी खराब होने वाले उत्पादों जैसे सब्जियों और फल फ्रूट के ट्रांसपोर्टेशन के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एक अच्छी लोड क्षमता वाला कंटेनर मिल जाता है जो ग्राहकों की लोडिंग क्षमता संबंधी जरूरतों को पूरा करता है। अभिनेत्री गुल पनाग ने भारत में ग्रीन मोबिलिटी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महिंद्रा का यह शानदार वाहन खरीदा है। इसका इस्तेमाल वह अपने फार्म हाउस के लिए करेंगी। अभिनेत्री ने  3.5 लाख रुपए की शुरुआती कीमत वाले इस कार्गो वाहन खरीद की है। 

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा जोर ग्रैंड इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के बारे में, इसकी कीमत, फीचर्स और उपयोगिता की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है महिंद्रा जोर ग्रैंड की खासियत?

महिंद्रा जोर ग्रैंड ब्रांड की सबसे नवीन पेशकश है, जो बेहद लोकप्रिय हुआ है और थ्री-व्हीलर कार्गो वाहनों का इलेक्ट्रिक अपडेशन है। यह 10.24 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आता है। इस जोर ग्रैंड वाहन में 12 किलोवाट घंटा क्षमता का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। ज़ोर ग्रैंड वाहन अच्छी क्वालिटी के शक्तिशाली मोटर द्वारा संचालित है जो 50 न्यूटन मीटर का टार्क उत्पन्न कर पाता है। वाहन को 170 सीएफटी ओएम द्वारा निर्मित मेटल बॉडी के साथ  बनाया गया जिससे यह बेहद टिकाऊ होने के साथ अच्छी पेलोड कैपेसिटी लेकर चलने में सक्षम है। इस वाहन की कार्गो लोड बॉडी 6 फीट लंबी है और इसकी कैपेसिटी 140/170 क्यूबिक फीट है। हालांकि महिंद्रा जोर ग्रैंड की आधिकारिक ड्राइविंग रेंज 153 किलोमीटर है और इसे 4 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर की टॉप स्पीड 50 किमी प्रति घंटा है। 
बता दें कि महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड 3 व्हीलर कम दूरी के कार्गो परिवहन के लिए बेहद उपयोगी और प्रसिद्ध वाहन है। इसे महिंद्रा के जबरदस्त क्वालिटी वाले वाले पार्ट्स और अत्याधुनिक इंजीनियरिंग के मदद से निर्मित किया गया है।  महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड 3 व्हीलर की जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 998 किलोग्राम है। इसका व्हीलबेस 2200 MM है। इस व्हीकल की पेलोड कैपेसिटी 400 KG है। इस वाहन का कर्ब वेट 580 किलोग्राम है।

बिजनेस के लिए कितना फायदेमंद है यह इलेक्ट्रिक वाहन?

वर्तमान में इलेक्ट्रिक कार्गो बहुत से लोगों के रोजगार का हिस्सा बना है। अभी भी इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन से बहुत से लोग स्वरोजगार का एक अवसर पा सकते हैं क्योंकि इस क्षेत्र में लागत प्रभावी परिवहन की मांग लगातार बढ़ रही है। बहुत से इलाकों में छोटी दूरी के लिए उत्पादों के परिवहन में इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर की जगह जीवाश्म ईंधन से चलने वाले थ्री व्हीलर का उपयोग हो रहा है। इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की मदद से इन इलाकों की परिवहन लागत को कम किया जा सकता है। इस मामले में महिंद्रा जोर ग्रैंड एक प्रभावी विकल्प है। यह वाहन बेहद किफायती, और कम मेंटनेंस वाला है। कम लागत में यह ज्यादा से ज्यादा उत्पादों को निर्धारित स्थान पर डिलीवर कर सकता है।  महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड भारत का बेस्ट और बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर में से एक है, जो बेहद मजबूत, वजनदार है। साथ ही ड्राइवर के लिए भी यह बेहद आरामदायक है। वजनदार और मजबूत व्हीकल होने की वजह से यह आरामदायक सफर का अहसास कराने के साथ भारत के मुश्किल ट्रैक पर भी आसानी से चल सकता है। इसके अलावा इस वाहन को बहुत कम मेंटनेंस की जरूरत पड़ती है। बेहद कम मेंटनेंस की आवश्यकता होने से यह वाहन मालिकों के लिए बेहद मुनाफे का सौदा हो सकता है। 

महिंद्रा की ओर भी कई वाहन खरीद चुकी हैं गुल पनाग

बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग महिंद्रा ब्रांड और इसके मजबूत फीचर्स एवं विश्वसनीयता की कायल हैं। अभिनेत्री, अपने व्हीकल चॉइस के लिए सोशल मीडिया पर खूब जानी जाती हैं और बहुत सारे लोगों की नज़र रहती है कि वह अपने वाहनों का उपयोग कैसे करती हैं। उन्होंने तब और भी ज्यादा सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने अपनी शादी में रॉयल एनफील्ड बुलेट की सवारी की। अपनी जबरदस्त फॉलोइंग का लाभ उठाते हुए वह भारत में ग्रीन मोबिलिटी को काफी बढ़ावा देती हैं और उनके पास कई अन्य इलेक्ट्रिक वाहन हैं।
बता दें कि महिंद्रा इलेक्ट्रिक के सीईओ सुमन मिश्रा ने ट्विटर पर गुल पनाग के साथ इलेक्ट्रिक ऑटो की एक तस्वीर शेयर की। साथ ही अभिनेत्री ने भी कमेंट सेक्शन में इलेक्ट्रिक वाहन चलाते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया। गौरतलब है कि महिंद्रा जोर ग्रैंड भारत के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में उपलब्ध प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहनों में से एक है। भारत के लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बेहतर करने में इस वाहन का प्रमुख योगदान है। बता दें कि गुल पनाग इस वाहन के अलावा महिंद्रा के कई और वाहन की भी ऑनर हैं। अभिनेत्री महिंद्रा थार और महिंद्रा के कई अन्य प्रसिद्ध वाहनों को ड्राइव करते हुए देखी गई हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us