Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
07 Aug 2021
Automobile

सिंचाई नहर योजना : निर्माण कार्य के लिए भारत के टॉप 10 ट्रक

By News Date 07 Aug 2021

सिंचाई नहर योजना : निर्माण कार्य के लिए भारत के टॉप 10 ट्रक

सिंचाई नहर योजना : जानें  निर्माण कार्य के लिए इन ट्रकों की खास बातें और फीचर्स

सिंचाई नहर योजना निर्माण कार्यों में यदि ट्रक लगाना लंबे समय तक आपको बढिया बिजनेस प्रदान कर सकता है बशर्त आपके पास बेहतर श्रेणी के ट्रक हों। राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल आदि प्रदेशों में सरकारों की नहर परियोजनाओं में निर्माण  कार्य अक्सर चलते रहते हैं। इन निर्माण कार्यों के लिए उच्च क्षमता इंजन और भारवहन क्षमता के हिसाब से कमर्शियल ट्रकों की जरूरत होती है। ट्रक जंक्शन पर आपको बता दें कि भारत बेंज के अलावा टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड सहित अन्य ट्रक निर्माता कंपनियों के भी नहर परियोजना निर्माण सामग्री परिवहन के लिए उपयोगी  संबंधित मॉडल उपलब्ध हैं।  

भारत के कमर्शियल वाहन निर्माण के क्षेत्र में विभिन्न ट्रक कंपनियों ने अलग हट कर बेहतरीन ट्रकों का निर्माण किया है। सर्वोत्तम ट्रकों की पहचान यह है कि ये उच्च कार्य प्रदर्शन दिखाने वाले, इंजन सुरक्षा और विश्वसनीयता एवं कार्यकुशलता के साथ जरूरी आराम प्रदान करते हैं। इन ट्रकों में सर्वश्रेष्ठ कार्य क्षमतावाले इंजन, हाई बूस्ट टर्बोचार्जर हैं। इनके कारण बार-बार मरम्मत की परेशानी नहीं होती। बरसों तक बिना रुकावट के ये ट्रक आपका साथ देते हैं और आपके व्यापार में दोगुना इजाफा करते हैं। 


भारत के टॉप 10 निर्माण वाणिज्यिक ट्रक 

1.  टाटा सिग्ना 2823. के /  टी.के. 65 

यह टिपर उन्नत  तकनीकी समाधानों के साथ निर्मित किया गया है। यह मॉडल टाटा का उत्पादन है। इसकी कीमत 42.57 से लेकर 42.67 लाख रुपये तक है। इसमें पेलोड क्षमता है। यह 28000 किग्रा  जीवीडब्ल्यू,  5600 सीसी इंजन क्षमता, एवं 219 एचपी का दस टायर वाला टिपर है। नहर निर्माण संबंधी कार्यों के लिए यह उपयुक्त है। 


2. टाटा सिग्ना 3525 के/ टी.के. टिपर 

यह  35000 किग्रा जीवीडब्ल्यू का डीजल टिपर  है। इसकी कीमत 48.25 से 48.45 लाख तक है। पावर 249 एचपी की है एवं इंजन 6700 सीसी का है। यह भी नहर निर्माण सामग्री परिवहन के लिए पूरी तरह से सक्षम माना जाता है। 

3. महिंद्रा ब्लैंजो-एक्स 28 टिपर 

यह ट्रक ग्राहकों की हर प्रकार की जरूरतों के लिए उपयुक्त रहता है। नहरी निर्माण कार्यों में परिवहन के लिए भी पूरी तरह खरा उतरता है। इसकी कीमत 41.24 लाख से 41.32 लाख रुपये है।  शक्ति 276 एचपी की है। यह डीजल संचालित है। इसका इंजन 7200 सीसी का है।  यह दस टायर वाला टिपर ट्रक है। जीवीडब्ल्यू 28 000 किलोग्राम की है। 

4. भारत बेंज 2823 सी 

इस ट्रक गजब की उच्च प्रदर्शन शक्ति है। इसका इंजन 241 सीसी का है । वहीं कीमत 37.8  लाख से 37. 80  लाख रुपये है। यह डीजल संचालित ट्रक है। 

5. अशोक लेलैंड 3525 

अशोक लेलैंड कंपनी का यह प्रोडक्ट निर्माण कार्य सामग्री परिवहन के लिए खासा उपयोग किया जाता है। इसकी कीमत 37.27 लाख से 37.35 लाख रुपये तक है। पावर 250 एचपी की है। जीवीडब्ल्यू 3500 किग्रा है।  यह बारह टायर वाला टिपर ट्रक है। 

6. भारत बेंज 3528 सी 

भारत बेंज कंपनी का यह मॉडल भार वहन क्षमता में अद्भुत है। यह 7200 सीसी इंजन और 281 एचपी शक्ति का है।  इसकी कीमत 43.95 रुपये से 44 लाख तक है। जीवीडब्ल्यू 3500 किग्रा की है। यह डीजल संचालित ट्रक है। 

7. आयशर प्रो 6028 टी टिपर 

आयशर प्रो 6028 टी टिपर एक पावरफुल टिपर ट्रक है। इसकी कीमत 35 लाख से 43 लाख  तक है। जीवीडब्ल्यू 28000 किग्रा एवं शक्ति 260 एचपी की है। भारवहन क्षमता में यह अग्रणी माना जाता है। 

8. अशोक लेलैंड 2820 

अशोक लेलैंड कंपनी का यह  मॉडल एडवांस टेेक्नोलॉजी से निर्मित है। इसकी कीमत 39.55 से 39.65 लाख रुपये है।  यह डीजल ईंधन वाला है। यह 28 000 जीवीडब्ल्यू किग्रा का है। इसमें निर्माण सामग्री परिवहन की पूरी क्षमता  है। 

9. अशोक लेलैंड 1920 

अशोक लेलैंड 1920 भारत का बेस्ट टिपर ट्रक है। यह 200 एचपी पावर वाला और 18500 जीवीडब्ल्यू किग्रा वाला है। इसमें डीजल प्रयुक्त होता है। भार क्षमता की दृष्टि से यह उच्च प्रदर्शन वाला ट्रक है। 

10. भारत बेंज 1923 सी 

यह उन्नत तकनीक के साथ निर्मित टिपर है। इसका इंजन 7200  सीसी का है एवं शक्ति 241 एचपी की है।  छह टायरों वाले इस टिपर में पे लोड क्षमता भी है। इसके इंजन में उच्च प्रदर्शन की  शक्ति है। इसकी कीमत 30.87- 3089 लाख रुपये है। 

भारत बेंज के ट्रकों पर फाईनेंसियल सुविधा 

आप भारत बेंज के ट्रक नहर निर्माण कार्यों के लिए खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए कंपनी ने भारत बेंज फाइनेंसियल की स्थापना की है। यह फायनेंसियल व्यवस्था आपके वाहन के पूरे जीवन काल और उसके बाद भी आपको फायदेमंद रहेगी। कंपनी का कहना है कि ट्रकिंग उद्योग में अद्वितीय अनुभव, विशेष वाणिज्यिक वित्त प्रदाता के रूप में मिल कर ट्रक व्यवसायी अपने व्यापार में और अधिक कार्यकुशलता ला सकता है। कंपनी ने डेमलर समूह के डीलरों और ग्राहकों दोनो की सेवा करने वाले खास ब्रांडों में से एक के रूप में सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से भारत बेंज फायनेंसियल की स्थापना की है। भारत बेंज निर्माण ट्रक खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए बीमा और फाइनेंस की उत्तम सुविधा है। 

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us