राकेश खंडेलवाल

कमर्शियल व्हीकल शो 2025 में नई इसुजु डी-मैक्स इलेक्ट्रिक पिकअप लॉन्च

Truck Junction Google News
कमर्शियल व्हीकल शो 2025 में नई इसुजु डी-मैक्स इलेक्ट्रिक पिकअप लॉन्च
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

इसुजु ने यूरोप में लॉन्च की पहली फुली इलेक्ट्रिक कमर्शियल पिकअप “डी-मैक्स ईवी”

इसुजु ने बर्मिंघम के एनईसी में 2025 कमर्शियल व्हीकल शो (CV शो) में अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक डी-मैक्स ईवी को लांच किया है। यह यूरोपीय बाजार में इसुजु का पहला शुद्ध इलेक्ट्रिक कमर्शियल पिकअप है, जो अब प्रोडक्शन चरण में प्रवेश कर चुका है और थाईलैंड में इसका उत्पादन शुरू हो गया है। इससे पहले इसे भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में कॉन्सेप्ट रूप में प्रदर्शित किया गया था। इसुजु डी-मैक्स ईवी अपनी कार्यकुशलता से समझौता किए बिना शून्य टेलपाइप उत्सर्जन प्रदान करता है। यह मल्टी लेवल रीजनरेटिव ब्रेकिंग, इको मोड और एक मजबूत लिथियम-आयन बैटरी से लैस है। आइए, इलेक्ट्रिक कमर्शियल पिकअप “डी-मैक्स ईवी” के खास फीचर्स जानें।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

इसुजु डी-मैक्स इलेक्ट्रिक पिकअप में मिलेंगी ये खास तकनीक

इसुजु डी-मैक्स ईवी में 66.9 kWh की लिथियम-आयन बैटरी है, जो WLTP मानकों के अनुसार 263 किमी की रेंज प्रदान करती है। दो मोटरों से लैस यह वाहन 140 kW का संयुक्त पावर (फ्रंट 43 kW, रियर 97 kW) और 325 Nm टॉर्क (फ्रंट 108 Nm, रियर 217 Nm) देता है। यह 10.1 सेकंड में 0-100 km/h की रफ्तार पकड़ता है और इसकी टॉप स्पीड 128 km/h है।

इसमें फुल-टाइम 4x4 ड्राइव, मल्टी-लेवल रीजनरेटिव ब्रेकिंग और ईको मोड जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो इसकी दक्षता को और बढ़ाते हैं। 3.5 टन की टोइंग कैपेसिटी और 1 टन से अधिक पेलोड कैपेसिटी के साथ यह हर तरह की व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है।

इसमें 600 मिमी तक पानी में उतरने की क्षमता, 210 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस और प्रभावशाली ऑफ-रोड एप्रोच और डिपार्चर एंगल (क्रमशः 30.5 डिग्री और 24.2 डिग्री) हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि डी-मैक्स ईवी किसी भी इलाके के लिए तैयार है।

डिज़ाइन और कंफर्ट के मामले में बेमिसाल

डी-मैक्स ईवी को डीजल मॉडल की तरह ही मजबूत सीढ़ी फ्रेम चेसिस पर बनाया गया है। नया डी-डायन रियर सस्पेंशन बेहतर हैंडलिंग और आरामदायक ड्राइविंग एक्सपीरियंस एंश्योर करता है। पारंपरिक लीफ स्प्रिंग्स के बजाय अपनाया गया यह सस्पेंशन केबिन शोर और कंपन को 10% तक कम करता है। इसमें अपडेटेड ADAS सेफ्टी फीचर्स, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto के साथ हाई-रिज़ॉल्यूशन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मौजूद है।

वेरिएंट और वारंटी

नई डी-मैक्स ईवी दो प्रीमियम ट्रिम्स “एक्सटेंडेड कैब” और “डबल कैब” में उपलब्ध होगी, जो क्रमशः डीजल डीएल40 और वी-क्रॉस ट्रिम्स के इलेक्ट्रिक समकक्ष हैं। इसुजु वाहन के लिए 8 साल या 160,000 किमी की बैटरी वारंटी भी दे रहा है।

निर्माण, कृषि, यूटिलिटी या एडवेंचर के शौकीनों के लिए बनी है यह पिकअप

नई इसुजु डी-मैक्स ईवी निर्माण, कृषि, यूटिलिटी फ्लीट या एडवेंचर के शौकीनों के लिए बनी है। यह एक मजबूत, टिकाऊ और शून्य-उत्सर्जन विकल्प प्रदान करती है जो न केवल प्रदर्शन बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को भी संतुलित करती है।

अगर आप अपने बिजनेस के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर कमर्शियल वाहनों जैसे मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर, पिकअप, ट्रांजिट मिक्सर और ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा जैसे थ्री व्हीलर आदि वाहनों के फीचर्स और लोन आदि की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
टीकमगढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
छतरपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
ललितपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
झांसी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
महोबा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
दतिया
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*