सौरजेश कुमार

इसुजु ने लांच किया नया 1.7 डी-मैक्स कैब-चेसिस पिकअप वेरिएंट, जानें फीचर्स

Truck Junction Google News
इसुजु ने लांच किया नया 1.7 डी-मैक्स कैब-चेसिस पिकअप वेरिएंट, जानें फीचर्स
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, इसुजु डी-मैक्स के इस नए वेरिएंट की कीमत, फीचर्स और खासियत

जापान की लोकप्रिय ऑटोमोबाइल कंपनी इसुजु ने हाल ही में कामकाजी और छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के लिए जबरदस्त पिकअप वाहन लांच किया है। यह वाहन अपने आकर्षक डिजाइन और फीचर्स की वजह से ग्राहकों के बीच बेहद सुर्खियों में है। इसुजु आकर्षक डिजाइन और फीचर्स की वजह से ही भारतीय उपभोक्ता इस कंपनी के वाहनों की खरीदी करना चाहते हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

नई डी-मैक्स कैब-चेसिस की मुख्य विशेषताएं 

डी-मैक्स 1.7 सिंगल कैब में 2.5 लीटर इसुजु 4JA1 इंजन लगा है। इसमें बेहतरीन एडजस्टेबल सीट दी गई है, इसके अलावा, वाहन में एक मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी) क्लस्टर प्रदान किया गया है जिसमें सड़क की स्थिति के अनुसार ड्राइवरों के उचित गियर सिलेक्शन के लिए गियर शिफ्ट इंडिकेटर (जीएसआई) भी प्रदान किया गया है।

मजबूत चेसिस और सस्पेंशन 

इसुज़ु डी-मैक्स सिंगल कैब 1.7 कैब-चेसिस स्टैंडर्ड पिकअप को आईजीआरआईपी चेसिस पर उच्च तन्यता वाली स्टील कैब से बनाया गया है, जो इसे बेहद मजबूत और टिकाऊ बनाता है। इसके फ्रंट सस्पेंशन में इंडिपेंडेंट कॉइल स्प्रिंग्स और रियर में रिजिड लीफ स्प्रिंग्स का उपयोग किया गया है, जिससे यह वाहन उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आरामदायक सवारी का अनुभव देता है।

उन्नत सुरक्षा सुविधाएं 

डी-मैक्स में सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है। इसमें फ्रंट और रियर क्रंपल जोन, क्रॉस-कार फ्रंट बीम और डोर-साइड घुसपैठ सुरक्षा दी गई है। इसके अलावा, ब्रेक ओवरराइड सिस्टम (बीओएस) जैसी नई तकनीक से लैस है, जो इंजन की शक्ति को कम कर देता है अगर ब्रेक और एक्सीलेटर पैडल एक साथ दबाए जाते हैं। यह फीचर ड्राइविंग को और सुरक्षित बनाता है।

निष्कर्ष 

इसुजु डी-मैक्स 1.7 सिंगल कैब अपनी दमदार परफॉर्मेंस और सुरक्षा सुविधाओं के साथ व्यवसायिक उपयोग के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। 9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ, यह वाहन भारतीय व्यवसायों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

अगर आप इसुजु के पिकअप के अलावा अन्य कंपनियों के पिकअप, मिनी ट्रक, टिपर, ट्रेलर, ट्रक और ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा आदि की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन वेबसाइट को विजिट करें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
राजनंदगांव
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
दुर्ग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बेमेतरा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रायपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कवर्धा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*