नया उपयोगकर्ता

Saurjesh Kumar
03 मई 2024

इसुजु मोटर्स ने भारत में पेश किया अपना पहला लाइफस्टाइल पिकअप, जानें कीमत

जानें इसुजु के पहले लाइफ स्टाइल पिकअप की कीमत, खासियत और फीचर्स

इसुजु वी-क्रॉस का 2024 मॉडल लॉन्च हो चुका है। कंपनी ने हाल ही में इसे अपना पहला लाइफ स्टाइल पिकअप के तौर पर लांच किया है। जिसमें अतिरिक्त डार्क ग्रे स्टाइल एलिमेंट्स और कई नए सेफ्टी फीचर प्रदान किए गए हैं। इसुजु ने वी-क्रॉस पिकअप को दो वेरिएंट में लांच किया है। एक इसुजु वी क्रॉस जेड और दूसरा इसुजु वी क्रॉस जेड प्रेस्टीज ..! दोनों इसुजु मॉडलों की प्राइस लिस्ट भी अपडेट की जा चुकी है। इसुजु वी-क्रॉस पिकअप की कीमत 21.20 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है। दोनों पिकअप वेरिएंट लांच होने से अब ग्राहकों को इसुजु की ओर से बेहद स्टाइलिश पिकअप का विकल्प मिलेगा। 

बता दें कि कंपनी ने वी-क्रॉस जेड प्रेस्टीज को अधिक स्टाइलिश पिक-अप कल्ट अवतार में पेश किया है। इसमें कई अतिरिक्त सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। यह पिकअप बेहतर ड्राइविंग और यात्री सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी शानदार है। कंपनी ने बताया कि यह पिकअप रियर ऑक्यूपेंट कम्फर्ट को ज्यादा इंक्लाइंट बैकरेस्ट डिजाइन के साथ बढ़ाता है।

चलिए इसुजु के लांच किए गए इस बेहतरीन पिकअप के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नए स्टाइल एलिमेंट्स और डिजाइन से लैस 

इसुजु ने अपने पेश किए गए पिक-अप को शानदार स्टाइल और डिजाइन से लैस किया है। यह वाहन मेड-इन-इंडिया और मेड-फॉर-इंडिया हैं। यानी भारत में ही इसका निर्माण हुआ है, और इसकी लांचिंग भारतीय ग्राहकों के लिए की गई है। इसुजु वी-क्रॉस का टॉप मॉडल जेड प्रेस्टीज में एक्स्ट्रा डार्क ग्रे एलिमेंट्स दिया गया है, जो इस पिकअप को स्पोर्टी लुक देता है। इसकी डार्क ग्रे फिनिश इसकी फ्रंट ग्रिल और नए फ्रंट बंपर गार्ड पर है और साइड प्रोफाइल को देखें तो इसमें डार्क ग्रे रूफ रेल्स और व्हील आर्क क्लेडिंग दी गई है। साथ ही राइडिंग के लिए इसमें भी 18-इंच अलॉय व्हील भी दिया गया है और इसे नई मैट ब्लैक फिनिश दी गई है।

इंजन और ट्रांसमिशन

इसुजु वी-क्रॉस में दिए गए इंजन और ट्रांसमिशन की जानकारी इस प्रकार है :

फीचर्स विवरण
इंजन 1.9-लीटर डीजल
पावर 163 पीएस
टॉर्क 360 एनएम
गियरबॉक्स 6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

नए सेफ्टी फीचर किए गए शामिल

अपडेट इसुजु वी-क्रॉस के सभी मॉडल्स में ट्रेक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त 2024 वी-क्रॉस पिकअप में लोड सेंसर, थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट, सीटबेल्ट रिमाइंडर फीचर दिया गया है। किसी भी सीट पर सीट बेल्ट उपयोग न होने पर यह वाहन रिमाइंडर भेजता है। इसके अलावा इस पिकअप में 6 एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और रियर पार्किंग कैमरा दिया गया है। 

रियर सीट अब ज्यादा कंफर्टेबल एवं अन्य फीचर्स 

इसुजु ने वी-क्रॉस के इस नए मॉडल्स में अब रियर सीट को ज्यादा कंफर्टेबल बनाया है और इसमें रियर सीट पैसेंजर के लिए झुका हुआ बेकरेस्ट फीचर वाली सीट दी गई है। इसके अलावा अन्य फीचर की बात करें तो इसुजु वी-क्रॉस में 9-इंच टचस्क्रीन, ऑटोमेटिक एसी, 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और क्रूज कंट्रोल जैसे अत्याधुनिक फीचर मिलते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अशोक लेलैंड

₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 22.05 लाख से शुरू*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख - ₹ 8.70 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख से शुरू*

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Join our WhatsApp Community!

Join Now