जेईएम तेज (JEM TEZ) इलेक्ट्रिक एलसीवी में मिलेगी 190 किमी की रेंज, जानिए प्रमुख फीचर्स
जुपिटर समूह के इलेक्ट्रिक व्हीकल डिवीजन, जुपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (जेईएम) ने अपने नए इलेक्ट्रिक लाइट कमर्शियल व्हीकल जेईएम तेज (JEM TEZ) को लांच किया है। साथ ही इंदौर के पीथमपुर में अपने एडंवास मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्धाटन भी किया है। यह कदम “आत्मनिर्भर भारत” की पहल के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य घरेलू विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करना और आयात पर निर्भरता कम करना है। जुपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को पहले साल में इलेक्ट्रिक लाइट कमर्शियल व्हीकल कारोबार से 100 करोड़ रुपए का राजस्व मिलने की उम्मीद है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में एलसीवी जेईएम तेज (JEM TEZ) के खास फीचर्स के बारे में प्रमुखता से जानते हैं।
जेईएम तेज (JEM TEZ) में मिलेंगे खास फीचर्स
जेईएम तेज एक एडवांस इलेक्ट्रिक लाइट कमर्शियल वाहन है जिसे शहरी परिवहन में लास्ट माइल लॉजिस्टिक्स के लिए डिजाइन किया गया है । इसकी प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार है :
- यह 30.24 kWh कैपेसिटी वाले लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी पैक द्वारा संचालित है, जो 80 kW की पावर और 265 Nm का टॉर्क देता है।
- जेईएम तेज में 23% की ग्रेडेबिलिटी के साथ 80 किमी प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड मिलती है।
- इसमें 1.05 टन की शानदार पेलोड कैपेसिटी दी गई है। वास्तविक रेंज 190+ किलोमीटर है।
- इसकी फास्ट चार्जिंग क्षमता इसे किसी भी CCS2 चार्जर पर सिर्फ एक घंटे में 100 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज हासिल करने में सक्षम बनाती है।
- इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10.35 लाख है , जो इसे कॉस्ट इफेक्टिव माल परिवहन समाधान बनाती है।
बैटरी पर 7 साल या 2 लाख किमी की वारंटी
जुपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के एलसीवी जेईएम तेज (JEM TEZ) की बैटरी पर 7 साल या 2 लाख किलोमीटर की वारंटी मिलती है जो अपने आप में एक यूनिक पीरियड है। इसके अलावा जेईएम तेज में ट्विन हेडलाइट यूनिट, फॉग लैंप, रिवर्स पार्किंग असिस्ट सिस्टम (RPAS), टेलीमैटिक्स, डुअल ड्राइव मोड, हिल होल्ड असिस्ट जैसे खास फीचर्स मिलते हैं। जुपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का दावा है कि इलेक्ट्रिक एलसीवी में जेईएम तेज एक वैल्यू-फॉर-मनी कमर्शियल व्हीकल साबित होगा।
सालाना उत्पादन क्षमता 8 से 10 हजार यूनिट
जुपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने मध्य प्रदेश के पीथमपुर में 2.5 एकड़ में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू किया। यह प्लांट इन-हाउस स्केटबोर्ड प्लेटफ़ॉर्म और वाहन असेंबली यूनिट से लैस है, जो स्वदेशी विनिर्माण पर जेईएम के फ़ोकस को दर्शाता है। इस प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 8,000 से 10,000 इलेक्ट्रिक लाइट कमर्शियल वाहन है। कंपनी का कहना है कि पहले साल 400 ई-एलसीवी बेचे जाएंगे। उम्मीद है कि यह प्लांट घरेलू ईवी विनिर्माण में योगदान देगा और आयात पर निर्भरता कम करेगा।
सबसे पहले देश के इन शहरों में मिलेगा जेईएम तेज (JEM TEZ)
जुपिटर ने अपनी राष्ट्रीय विस्तार नीति के तहत जेईएम तेज ई-एलसीवी को राज्यवार प्रमुख शहरों में उतारने की योजना बनाई है। यह वाहन पहले चरण में बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई सहित प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगा, जहां ईवी का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। वहीं कंपनी ने पोर्टर, पल्स एनर्जी, बैटव्हील और टैपफिन जैसी फर्मों के साथ एक इंटीग्रेटेड ईवी इकोसिस्टम स्थापित करने के लिए पार्टनरशिप की है जिसमें चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, फाइनेंसिंग ऑप्शन और बिक्री के बाद समर्थन शामिल है।
यह है कंपनी की प्लानिंग
पीथमपुर में एडंवास मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और ई-एलसीवी के लांच के अवसर पर ग्रुप के प्रबंध निदेशक विवेक लोहिया और उप प्रबंध निदेशक विकास लोहिया मौजूद रहे। इस अवसर पर विवेक लोहिया ने कहा, "हम अपने परिचालन के पहले वर्ष में 100 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, जिसमें साल-दर-साल कम से कम 2 गुना वृद्धि का अनुमान है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने मौजूदा कारोबार में कुल 150 करोड़ रुपये का निवेश किया है और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मौजूदा बुनियादी ढांचे का उपयोग कर रही है।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY
अन्य समाचार

सर्दियों में ट्रक की देखभाल कैसे करें? बैटरी, टायर, इंजन और ब्रेक से जुड़ी जरूरी बातें
By Rakesh Khandelwal

FADA अक्टूबर 2026: कमर्शियल व्हीकल की रिटेल बिक्री 2.29% बढ़कर 1.15 लाख यूनिट हुई
By Rakesh Khandelwal


FADA अक्टूबर 2026 रिपोर्ट: CV और 3W रिटेल सेल्स में 3.21% की बढ़ोतरी, 2.57 लाख वाहन बिके
By Rakesh Khandelwal











