राकेश खंडेलवाल

जुपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का 5 साल में 1 लाख EV बेचने का लक्ष्य

Truck Junction Google News
जुपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का 5 साल में 1 लाख EV बेचने का लक्ष्य
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जुपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी एलसीवी बाजार पर ध्यान केंद्रित करेगा, फिलहाल अन्य क्षेत्रों में विस्तार की योजना नहीं

रेलवे वैगन, वैगन कंपोनेंट और कमर्शियल व्हीकल लोड बॉडी बनाने वाली कोलकाता की प्रमुख कंपनी जुपिटर वैगन्स ने अपनी सहायक कंपनी जुपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के माध्यम से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर में एंट्री की है। कंपनी ने हाल ही में इंदौर में अपना पहला इलेक्ट्रिक छोटा ट्रक, जेम तेज (JEM TEZ) लॉन्च किया, जिसकी पेलोड क्षमता 1.1 टन है। अब जुपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का लक्ष्य अगले पांच सालों में 1 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचने के साथ लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) सेगमेंट में एक मजबूत उपस्थिति स्थापित करना है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

इस मौके पर, जुपिटर वैगन्स के प्रबंध निदेशक विवेक लोहिया ने कंपनी की ईवी रणनीति, प्रोडक्ट पाइपलाइन, सप्लाई लाइन और फ्यूचर प्लान के बारे में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जुपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का ध्यान वर्तमान में हल्के वाणिज्यिक वाहन (LCV) बाजार पर केंद्रित रहेगा और फिलहाल अन्य क्षेत्रों में विस्तार की कोई योजना नहीं है। 

ऐसे बनी ईवी सेक्टर में प्रवेश की रणनीति

विवेक लोहिया ने बताया कि कंपनी का EV सेक्टर में प्रवेश उनकी मौजूदा विशेषज्ञता से प्रेरित है। वे टाटा मोटर्स और आयशर जैसे प्रमुख आईईएम (OEMs) को कई कंपोनेंट उपलब्ध कराते हैं। ओईएम व्यवसाय कम मार्जिन पर काम करता है, इसलिए कंपनी ने ईवी सेक्टर में स्केलेबिलिटी और नवाचार की संभावना देखी। इसके लिए शुरुआत में हमने अमेरिकी कंपनी ग्रीन पावर के साथ साझेदारी की थी और बाद में लॉग9 मटेरियल्स के साथ बैटरी प्रौद्योगिकी में सहयोग किया। लोहिया ने आगे कहा कि कंपनी वंदे भारत ट्रेनों के लिए लिथियम आयन बैटरी भी सप्लाई करती है और सीमेंस और एल्सटॉम के साथ सहायक पावर सिस्टम पर काम कर रही है।

एलसीवी बाजार में विकास की संभावना

लोहिया ने बताया कि भारत में स्मॉल कमर्शियल व्हीकल (SCV) क्षेत्र में हर साल चार लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री होती है। यदि 25-30 प्रतिशत लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल को अपनाते हैं, तो यह एक लाख यूनिट का अवसर पैदा करता है, जो कई कंपनियों के लिए लाभकारी हो सकता है। उन्होंने कहा, "हमारी रणनीति टेक्नोलॉजी और एप्लिकेशन स्पेसिफिक सॉल्यूशन्स के माध्यम से भिन्नता पर केंद्रित है, और सफलता तीन महत्वपूर्ण फेक्टर्स- रिलायबिलिटी, क्वालिटी, ड्यूरेबिलिटी और बिक्री के बाद सेवा पर निर्भर करेगी।"

JEM TEZ इन कारणों से है एक बेहतर ईवी

नई लॉन्च की गई जेम तेज (JEM TEZ) इलेक्ट्रिक ट्रक कई लेटेस्ट फीचर्स के साथ आता है जो उसे अन्य प्रतिस्पर्धियों से अलग करती हैं। कंपनी ने एक हाई-वोल्टेज प्लेटफॉर्म अपनाया है, जिससे 200 किलोमीटर की वास्तविक रेंज प्राप्त होती है, जबकि अन्य प्रमुख ट्रक केवल 115 किलोमीटर की रेंज प्रदान करते हैं। इसके अलावा, ट्रक CCS फास्ट चार्जिंग का समर्थन करता है, जिससे भारत के विभिन्न हिस्सों में आसानी से चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा, इसका 80kW मोटर उच्च पेलोड क्षमता और 20 प्रतिशत ढलान क्षमता के साथ बेहतर प्रदर्शन करता है।

2 और 3 टन सेगमेंट में इलेक्ट्रिक ट्रक लांच की योजना

जुपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने 2 टन और 3 टन में इलेक्ट्रिक ट्रकों को लॉन्च करने की योजना बनाई है। कंपनी का उद्देश्य इस साल के अंत तक इन ट्रकों को बाजार में लाना है, जो लास्ट माइल डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में कंपनी की उपस्थिति को मजबूत करेंगे। हालांकि, फिलहाल कंपनी का ध्यान केवल एलसीवी बाजार पर केंद्रित है और इसके बाहर विस्तार की योजना नहीं है।

बाजार विस्तार और बिक्री लक्ष्य

कंपनी अगले 5 से 6 साल के अंदर वार्षिक बिक्री एक लाख वाहनों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखती है। इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए बुनियादी ढांचे का विस्तार आवश्यक होगा, लेकिन फिलहाल, पिथमपुर (इंदौर) स्थित उनकी प्रोडक्शन फैसिलिटी की क्षमता 8,000 वाहन प्रति वर्ष है। यदि कंपनी प्रति माह 400-500 वाहनों की स्थिर बिक्री प्राप्त करती है, तो प्रोडक्शन कैपेसिटी को बढ़ाना आसान हो जाएगा। लोहिया ने अंत में कहा कि ईवी निर्माण असेंबली-आधारित होता है, जो रेलवे क्षेत्र की तुलना में कहीं अधिक लचीला और तेजी से बढ़ने की क्षमता रखता है।

अगर आप अपने बिजनेस के लिए कमर्शियल वाहनों की खरीदी करना चाहते हैं तो आप ट्रक जंक्शन पर विजिट कर सकते हैं और कमर्शियल वाहनों जैसे ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर, पिकअप,ट्रांजिट मिक्सर और अन्य थ्री व्हीलर वाहनों के फीचर्स और लोन आदि की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें