सौरजेश कुमार

जुपिटर वेगंस की सब्सिडियरी कंपनी बनाएगी हल्के कमर्शियल वाहन

Truck Junction Google News
जुपिटर वेगंस की सब्सिडियरी कंपनी बनाएगी हल्के कमर्शियल वाहन
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

ई-एलसीवी वाहनों का लांच करेगा जुपिटर वेगंस, मिली मंजूरी 

JEM TEZ : भारत की प्रमुख वैगन निर्माता कंपनी जुपिटर वैगन्स लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी जुपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड (जेईएम) ने हाल ही में ARAI से बैटरी ऑपरेटेड लाईट कमर्शियल व्हीकल यानी एलसीवी निर्माण के लिए स्वीकृति ले ली है। इससे कंपनी अब बाजार में जल्द इलेक्ट्रिक हल्के कमर्शियल वाहनों की पेशकश करेगी। कंपनी “जेईएम तेज” ब्रांड नाम के तहत अपने इनोवेटिव बैटरी चालित हल्के कमर्शियल वाहनों का निर्माण करेगी। ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) से इसकी मंजूरी मिल गई है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

गौरतलब है कि देश में लाइट कमर्शियल वाहन यानी एलसीवी की मांग बेहद मजबूत हो रही है। एचसीवी यानी हेवी कमर्शियल वाहनों के मुकाबले एलसीवी वाहनों की मांग काफी ज्यादा है। भारत में लगातार नए व्यापार खुल रहे हैं, जिसकी वजह से गुड्स के ट्रांसपोर्टेशन के लिए एलसीवी वाहनों की डिमांड तेज हो रही है। यही वजह है कि कंपनियां भी इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर, 4 व्हीलर, 6 व्हीलर कमर्शियल वाहनों के निर्माण में तेजी ला रही है। बीते कुछ वर्षों में देश में पिकअप, मिनी ट्रक आदि की अच्छी खासी सेल देखी गई है। अतः इलेक्ट्रिक एलसीवी निर्माण के लिए ARAI द्वारा दी गई स्वीकृति जुपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड (जेईएम) के लिए आगे बेहद सकारात्मक साबित हो सकता है।

कंपनी लांच करेगी अपना पहला 1 टन सीवी 

जेईएम अपना पहला 1 टन कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहन जल्द लांच करेगा। कंपनी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि “जेईएम तेज” सुपर स्पीड और अच्छी एफिशिएंसी वाला कमर्शियल वाहन है, जिसमें अत्याधुनिक फास्ट चार्जिंग तकनीक है, जो संयुक्त चार्जिंग स्टेशनों पर सिर्फ 20 मिनट में वाहन को 0 फीसदी से 100 फीसदी तक चार्ज कर सकती है।

इसके अलावा ऑन-बोर्ड चार्जर या घरेलू चार्जर से आप इस वाहन को 2 घंटे से भी कम समय में पूरी तरह से चार्ज कर सकते हैं। रेंज की बात करें तो जेईएम तेज 127 किमी की सर्टिफाइड रेंज का दावा करता है, जो इसे अलग अलग कमर्शियल यूज के लिए एक आईडियल सॉल्यूशन बनाता है।

अत्याधुनिक फीचर्स से होगा लैस

कंपनी का यह कमर्शियल व्हीकल अपनी रेंज में अत्याधुनिक फीचर्स से लैस है। साथ ही इसकी कार्य क्षमता भी काफी अच्छी है। जेईएम तेज के निर्माण में इसके हेल्थ और परफॉर्मेंस का पूरा ध्यान रखा गया है।
साथ ही इसकी निगरानी के लिए वाहन को अत्याधुनिक टेलीमैटिक्स से लैस किया है। जिससे वाहन की क्रेडिबिलिटी और सेफ्टी को बेहतर किया गया है। कंपनी ने कहा कि वो जेईएम तेज का उत्पादन जल्द ही शुरू करेगी। 

ज्यूपिटर वैगन्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने क्या कहा जानिए

ज्यूपिटर वैगन्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विवेक लोहिया ने बताया, "हम एआरएआई से मिली स्वीकृति को प्राप्त कर बेहद एक्साइटेड हैं। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में हम लगातार इनोवेशन और एक्सीलेंस पर फोकस कर रहे है। जेईएम तेज भारत के ग्रीन और अधिक टिकाऊ भविष्य में योगदान करने के हमारे प्रयासों में सहायक सिद्ध होगा। हम भारत में ईवी व्यवसाय की कैपेबिलिटी को समझते हैं और इस क्षेत्र में हम अपना कदम बढ़ाने के लिए तैयार हैं।”

जुपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी या सीईओ ने क्या कहा, जानिए

जुपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ गौरव जलोटा ने बताया कि, "जेईएम तेज” के साथ, हम 1 टन कमर्शियल ईवी सेगमेंट में नए स्टैंडर्ड स्थापित कर रहे हैं। कंपनी का ध्यान एक ऐसे प्रोडक्ट का निर्माण और डिस्ट्रीब्यूट करने पर है जो न केवल क्वालिटी के मामले में सर्वश्रेष्ठ हो बल्कि ये प्रदूषण और उत्सर्जन को कम करने के देश के लक्ष्यों का भी समर्थन करे।  हम भारत में लोगों को ग्रीन मोबिलिटी के क्षेत्र में एक आकर्षक विकल्प देने के लिए उत्साहित हैं।

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
छोटाउदेपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
झाबुआ
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
दाहोद
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बड़वानी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पंच महल
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
धार
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*