Posted On : 18 August, 2023
आजकल संपूर्ण भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल की बयार बह रही है। यह ईवी क्रांति के रूप में स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा दे रही है। जिधर देखो उधर ई- रिक्शा, ई- ऑटो, ई- लोडिंग थ्री व्हीलर, यहां तक कि बस और ट्रक भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में आने लगे हैं। दरअसल इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा एक ऐसा 3 व्हीलर व्हीकल है जो सस्ता और सुगम होने के साथ ही हाई रेंज प्रदान करता है। इसकी मोटर एवं बैटरी की बढ़िया कैपेसिटी के कारण यह बेहतर प्रदर्शन करता है। इसकी हाई परफॉर्मेंस आपको ज्यादा प्रॉफिट दिलाती है। अगर आप बेरोजगार हैं और किसी ऐसे धंधे की तलाश में हैं जो आपको नौकर नहीं मालिक का दर्जा दे सके, उसमें कम लागत पर ज्यादा कमाई हो तो इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा से बढ़कर आपके लिए स्वरोजगार का दूसरा बढ़िया विकल्प नहीं हो सकता। देश की अनेक ईवी निर्माता कंपनियां एक से बढ़कर एक ऑटो रिक्शा निर्मित कर लोगों की डिमांड पूरी कर रही हैं। इन्हीं कंपनियों में प्रमुख ई- थ्री व्हीलर निर्माता काइनेटिक ने बेस्ट इन क्लास ऑटो रिक्शा काइनेटिक सफर स्मार्ट बाजार में पेश किया है। इसकी जबरदस्त धूम मची हुई है। लोग इस ऑटो रिक्शा के दीवाने हो रहे हैं। यह ऑटो रिक्शा सबसे सस्ता और सबसे अच्छा है। इसे आप 2.50 लाख रुपये से भी कम प्राइस रेंज में ही घर ला सकते हैं। इसकी जीवीडब्ल्यू 679 kg है वहीं यह सिंगल बैटरी चार्ज में 80 से 100 km की शानदार रेंज प्रदान करता है। यहां ट्रक जंक्शन पर इस आर्टिकल में आपको काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो रिक्शा की सभी खूबियां इसके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत आदि के साथ उपलब्ध कराई जा रही है।
आप यदि काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो रिक्शा खरीदने जा रहे हैं तो आपको इसमें कई आकर्षण दिखेंगे। इनमें इसकी शानदार बॉडी लुकिंग के साथ ही इसे स्मार्ट लुक देने वाले स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स इस प्रकार हैं-:
काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो रिक्शा में आपको अच्छी कैपेसिटी के साथ मोटर और बैटरी मिलती है। इनकी गुणवत्ता भी बढ़िया है। इसकी मोटर 1.2 kw BLDC Type Motor आती है। वहीं इसकी बैटरी 48 V 40 amps (Lead Acid Tubular/LiIon) है। बैटरी को आप महज 2 घंटे में फुल चार्ज कर सकते हैं। यह ऑटो हाई टॉर्क के साथ 2 hp की पावर प्रदान करता है। इसमें ट्रांसमिशन ऑटोमैटिक आता है। इससे ड्राइविंग बहुत आसान हो जाती है।
काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो रिक्शा में आपको ज्यादा पेलोड कैपेसिटी मिलती है। इसमें ड्राइवर के अलावा 4 अन्य पैसेंजर बैठने की आरामदायक सीटें हैं। इसका केबिन विद चेचिस आता है। यह डे केबिन के रूप में है और ज्यादा स्पेसियस होने के कारण ड्राइवर को थकान महसूस नहीं होने देता।
काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो रिक्शा में 130mm Brake Drum/Rear Brake: 160mm Brake Drum और पार्किंग ब्रेक आते हैं। ये इसके बेहतर प्रदर्शन के लिए सहायक हैं। वहीं इसमें हैंडल बार स्टीयरिंग आता है।
काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो रिक्शा का डायमेंशन बेहतर है। इसका व्हीलबेस 2,000 mm आता है। इसकी लंबाई 2785 mm, चौड़ाई 998 mm और ऊंचाई 1790 mm है। ग्राउंड क्लीयरेंस 220 mm होने से यह कठिन रास्तों में भी ड्राइव हो सकता है। इसका कर्ब वेट 367kg आता है।
इतने बढ़िया स्पेसिफकेशन्स और फीचर्स के बावजूद काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो रिक्शा की कीमत जानकर आप खुश हो जाएंगे। यह ऑटो रिक्शा आपको 1.53 लाख रुपये से 2.18 लाख रुपये तक की प्राइस रेंज में उपलब्ध हो जाता है। आप फिर भी इसे नहीं खरीद पा रहे हैं तो ट्रक जंक्शन की मदद लें , यहां आपको इसकी पूरी जानकारी के साथ ही इस पर लोन और ईएमआई ऑप्शन भी मिल जाएगा।
वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) | कीमत |
काइनेटिक सफ़र स्मार्ट 4-सीटर/2000/इलेक्ट्रिक | 725 |
₹ 1.53 - 1.55 लाखऑन रोड कीमत |
Ans- यह ऑटो रिक्शा सिंगल बैटरी चार्ज में 80- 100 km की शानदार रेंज प्रदान करता है।
Ans- इस इलेक्ट्रोनिक ऑटो रिक्शा का जीवीडब्ल्यू 679 kg है।
Ans- इसका कर्ब वेट 367 kg है।
Ans- यह मोटर 1.2 kw BLDC Type Motor आती है। इससे 2 hp पावर मिलती है।
Ans- यह ऑटो रिक्शा ड्राइवर के अलावा 4 पैसेंजर की सीटिंग कैपेसिटी के साथ आता है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT