Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना

ट्रकों में ड्राइविंग मॉनिटरिंग सिस्टम : सब कुछ जो आपको जानना चाहिए

Truck Junction Google News
ट्रकों में ड्राइविंग मॉनिटरिंग सिस्टम : सब कुछ जो आपको जानना चाहिए
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

टाटा के इन ट्रकों में आता है ड्राइविंग मॉनिटरिंग सिस्टम

इंडियन कमर्शियल व्हीकल मार्केट में टेक्नोलॉजी तेजी से विकास कर रही है। ऐसे में ड्राइविंग को सेफ और सुरक्षित बनाने के लिए नए नए उपकरणों और डिवाइसों का उपयोग किया जा रहा है। इन्हीं में से एक ड्राइविंग मॉनिटरिंग सिस्टम भी है, जो पर्सनल, पैसेंजर और  कमर्शियल व्हीकल्स में आने वाली एक नई टेक्नोलॉजी है। यह एक एडवांस सेफ्टी फिचर है जो ड्राइवर को नींद आने और ध्यान भटक जाने पर चेतावनी या अलर्ट जारी करता है। आइये ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में जानें ड्राइविंग मॉनिटरिंग सिस्टम क्या है और इसका किस प्रकार ट्रकों में उपयोग किया जा रहा है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

ड्राइविंग मॉनिटरिंग सिस्टम क्या है?

इसे भारत समेत कई देशों में ड्राइवर अटेंशन मॉनिटर के रूप में भी पहचाना जाता है, यह ड्राइवर की सतर्कता का आकलन करने और जरूरत पड़ने पर ड्राइवर को चेतावनी देकर ब्रेक लगाने के लिए एक व्हीकल सेफ्टी सिस्टम है। DMS को पहली बार टोयोटा ने 2006 में अपने और लेक्सस के नए मॉडल्स के लिए इसे पेश किया था। इसे सबसे पहले जापान में GS 450h पर पेश किया गया था। सिस्टम के कार्य टक्कर-पूर्व प्रणाली (पीसीएस) के साथ सहयोग करते हैं। आइये जानें किस प्रकार काम करता है ड्राइविंग मॉनिटरिंग सिस्टम।

कैसे काम करता है ड्राइविंग मॉनिटरिंग सिस्टम?

ड्राइविंग मॉनिटरिंग सिस्टम, ड्राइवर पर निगरानी रखने के लिए इन्फ्रारेड सेंसर का उपयोग करता है। विशेष रूप से, ड्राइवर निगरानी प्रणाली में स्टीयरिंग कॉलम पर एक CCD कैमरा लगा होता है जो चेहरे को ट्रैक करता है। यदि ड्राइवर का सड़क पर ध्यान नहीं है और इसे खतरनाक स्थिति का पता चलता है, तो यह सिस्टम रोशनी और चेतावनी ध्वनियों को फ्लैश करके ड्राइवर को चेतावनी देता है। अगर इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो यह सिस्टम वाहन ब्रेक लगा देता है (एक चेतावनी अलार्म बजेगा जिसके बाद ब्रेकिंग सिस्टम का ऑटोमेटिक लग जाएगा), यह सिस्टम इस प्रकार का पहला सिस्टम है।

टाटा ट्रकों में ड्राइविंग मॉनिटरिंग सिस्टम

टाटा मोटर्स ने अपने ट्रकों में सेफ्टी के मामले में एक कदम आगे बढ़ाते हुए वाहनों में ड्राइविंग मॉनिटरिंग सिस्टम की सुविधा देना शुरू कर दिया है। कंपनी के टाटा प्राइमा सीरीज में आने वाले लेटेस्ट मॉडल्स में आपको ड्राइविंग मॉनिटरिंग सिस्टम देखने को मिल जाता है। टाटा मोटर्स ने लगातार देश में हो रहे ट्रक हादसों पर रोक लगाने के लिए इस सेफ्टी सिस्टम को अपने ट्रकों में देना शुरू किया है। यह सेफ्टी सिस्टम टाटा ट्रक के ड्राइवर पर नजर रखता है, जरा भी ध्यान भटकने या नींद आने पर एक अलार्म बजने लगता है, जिससे ड्राइवर को चेतावनी मिल जाती है। इसके अलावा टाटा का मॉनिटरिंग सिस्टम ड्राइवर द्वारा इस चेतावनी के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती है, तो ट्रक के ब्रेक ऑटोमेटिक लग जाते है।

ट्रक जंक्शन पर उपलब्ध टाटा ट्रक

ट्रक जंक्शन वेबसाइट पर आपको टाटा मोटर्स के सभी कमर्शियल वाहनों की लिस्ट देखने को मिल जाती है, जिसमें लगभग 177 टाटा कमर्शियल व्हीकल सभी कैटेगरी में उपलब्ध हैं। इनमें टाटा ट्रक, पिकअप, मिनी ट्रक, टिपर आदि शामिल हैं। टाटा कमर्शियल वाहनों की प्रोडक्ट लाइन में एससीवी, एलसीवी, आईसीवी, एम एंड एचसीवी जैसे विभिन्न सेगमेंट में ट्रकों की एक विस्तृत रेंज शामिल है। इसके अलावा, टाटा मोटर्स भारत के बेस्ट ओईएम में से एक है जो संपूर्ण समाधान के साथ आता है। यदि आप भी अपने फ्लीट बिजनेस में टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन को खरीदकर शामिल करना चाहते है, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते है। इसके अलावा टाटा ट्रक को आप यहां अपने बजट के अनुसार कम डाउनपेमेंट और आसान EMI के साथ भी खरीद सकते है।

सम्बंधित समाचार : काम की बात : दुर्घटनाओं से बचाता है एबीएस ब्रेक सिस्टम

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
अनकापल्ली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
विजयनगरम
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अल्लूरी सीताराम राजू
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
श्रीकाकुलम
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पार्वतीपुरम मन्याम
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
काकीनाडा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*