लोहिआ हमसफ़र आईबी थ्री व्हीलर : सिंगल चार्ज में 110 km रेंज, 500 KG पेलोड कैपेसिटी

Truck Junction Google News
लोहिआ हमसफ़र आईबी थ्री व्हीलर : सिंगल चार्ज में 110 km रेंज, 500 KG पेलोड कैपेसिटी
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, कैसे देगा लोहिआ हमसफ़र IB 3 व्हीलर बिज़नेस में जबरदस्त मुनाफा 

भारत में तेजी से बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों से तंग आकर अब लोगों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ रुख कर लिया है। धीरे-धीरे सभी व्हीकल का निर्माण करने वाली कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्मित करना शुरू कर दिया है और देश में अधिकतर लोग ईवी का ही उपयोग कर रहे हैं। भारत की कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री में नए नए व्हीकल शामिल किए जा रहे हैं, जो कमाल की रेंज देने के साथ-साथ बिजनेस में भी मुनाफा बढ़ा रहे हैं। इन्हीं में से एक लोहिआ हमसफ़र आईबी थ्री व्हीलर भी है। कंपनी का यह थ्री व्हीलर कमाल की रेंज प्रदान करता है और इसकी पेलोड क्षमता भी किसी बड़े ट्रक के कम नहीं है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको लोहिआ हमसफ़र आईबी थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

लोहिआ हमसफ़र आईबी थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स

Lohia के इस थ्री व्हीलर में आपको AC Induction, 5.5 kW with CANBUS मोटर देखने को मिलती है। जिसकी अधिकतम स्पीड 48 KMPH है। कंपनी अपने इस लोडिंग थ्री व्हीलर के साथ सिंगल चार्ज में 110 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। लोहिआ हमसफ़र आईबी थ्री व्हीलर की पेलोड क्षमता 500 किलोग्राम है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का कर्ब वेट 495 किलोग्राम है। यह लोडिंग थ्री व्हीलर 1049 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ आता है। लोहिआ के इस ई थ्री व्हीलर का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 MM रखा गया है।

लोहिआ हमसफ़र आईबी थ्री व्हीलर का बढ़िया बॉडी लुक

लोहिआ हमसफ़र आईबी थ्री व्हीलर को 3292 MM लंबाई, 1485 MM चौड़ाई और 2120 MM ऊंचाई में निर्मित किया गया है। कंपनी ने अपने इस थ्री व्हीलर को काफी आकर्षक लुक दिया है, अधिकतर लोग इसे पहली नजर में ही पसंद कर लेते हैं। इस थ्री व्हीलर के फ्रंट में आपको एक बड़ी और मजबूत विंडशील्ड के साथ सिंगल वाइपर देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर के फ्रंट में आपको दो बड़ी हेडलाइट्स के साथ इंडिकेटर देखने को मिल जाते हैं। इस थ्री व्हीलर के केबिन में दोनों तरफ गेट लगे हुए हैं और इसमें ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए सीट देखने को मिल जाती है। लोहिआ हमसफ़र आईबी थ्री व्हीलर 4.5-10 फ्रंट और रियर टायर के साथ आता है। 

लोहिआ हमसफ़र आईबी थ्री व्हीलर के शानदार फीचर्स

कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में आपको हैंडल बार के साथ 1 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। इस इलेक्ट्रिक लोड़िंग थ्री व्हीलर में आटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर का केबिन Day Cabin है जिसमें आपको काफी अच्छा स्पेस देखने को मिल जाता है। लोहिआ के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Drum ब्रेक्स देखने को मिलते हैं। कंपनी के इस थ्री व्हीलर में Fixed Battery / 7.2 KWH, LI-ION दी गई है।

लोहिआ हमसफ़र आईबी थ्री व्हीलर का प्राइस

भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में अपने किफायती कीमत वाले शानदार व्हीकल के लिए पहचाने जाने वाली लोहिआ कंपनी ने हमेशा ही अपने ग्राहकों की सुविधा पर खास ध्यान दिया है। Lohia ने अपने लोहिआ हमसफ़र आईबी थ्री व्हीलर का एक्स शोरूम प्राइस 3.80 लाख से 4.40 लाख रुपये रखा है। यदि आपने भी अपनी सुविधा के अनुसार इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं।

लोहिआ हमसफ़र आईबी थ्री व्हीलर से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 लोहिआ हमसफ़र आईबी थ्री व्हीलर की कीमत क्या है?
Ans भारत में लोहिआ हमसफ़र आईबी थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 3.80 लाख से 4.40 लाख रुपये रखी गई है।

Q.2 लोहिआ हमसफ़र आईबी थ्री व्हीलर की रेंज क्या है?
Ans कपंनी अपने इस थ्री व्हीलर के साथ सिंगल चार्ज में 110 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है।

Q.3 लोहिआ हमसफ़र आईबी थ्री व्हीलर की पेलोड क्षमता क्या है?
Ans कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की पेलोड कैपेसिटी 500 KG है।

Q.4 लोहिआ हमसफ़र आईबी थ्री व्हीलर का कर्ब वेट क्या है?
Ans कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का कर्ब वेट 495 किलोग्राम है।

Q.5 लोहिआ हमसफ़र आईबी थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans लोहिआ हमसफ़र आईबी थ्री व्हीलर 1049 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ आता है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
फरीदाबाद
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
गाजियाबाद
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
शाहदरा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नई दिल्ली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
गुडगाँव
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
हापुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*