user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा अल्फा प्लस 3 व्हीलर और अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर में सीधा मुकाबला

Posted On : 11 February, 2023

महिंद्रा अल्फा प्लस 3 व्हीलर और अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर की फुल जानकारी

अंतिम मील परिवहन के लिए भारत में सबसे छोटे कमर्शियल वाहन के तौर पर थ्री व्हीलर कार्गो सर्वाधिक उपयोग में आते हैं। इनकी मांग सीवी मार्केट में लगातार बढ़ रही है। भारत में सबसे अच्छे और सस्ते थ्री व्हीलर कॉर्गो निर्माण करने वाली कंपनियों में महिंद्रा और अतुल ऑटो कंपनियां हैं। इनके एक से बढ़कर एक शानदार तिपहिया कार्गो वाहन बाजार में पेश किए जाते हैं। यहां महिंद्रा हाउस के महिंद्रा अल्फा प्लस और अतुल कंपनी के अतुल जीईएम कार्गो के बीच कंपेयरिंग की जा रही है। यह तुलना इनके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि पर आधारित है। दोनों में कई समानताएं भी देखने को मिलती है जैसे कि इनकी जीवीडब्ल्यू 995 केजी है वहीं दोनों वाहन डीजल संचालित और 10.5 लीटर ईंधन टैंक केपेसिटी के थ्री व्हीलर कार्गो हैं। दोनों में इंजन अलग-अलग टेक्निक के हैं लेकिन बीएस 6 नॉर्म्स दोनों के इंजन के साथ लागू है। इसी तरह इनके इंजन, लोडिंग कैपेसिटी, कर्ब वेट, व्हीलबेस, पेलोड क्षमता आदि कई स्पेसिफिकेशन्स में अंतर है। इन दोनों कार्गो थ्री व्हीलर्स का माइलेज शानदार है, कीमत में भी ज्यादा फर्क नहीं है, आप इनकी तुलना के बाद इनमें से कोई एक अपना पसंदीदा कार्गो 3 व्हीलर खरीद सकते हैं। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आपको इनकी पूरी तुलना पेश की जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

जानें, दोनों कार्गो थ्री व्हीलर्स की समानताएं

महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर और अतुल जीईएम कार्गो के बीच कई समानताएं देखने में आती हैं जो इस प्रकार हैं-

  • दोनो थ्री व्हीलर कार्गो डीजल से संचालित होते हैं।
  • ये दोनो थ्री व्हीलर कार्गो समान जीवीडब्ल्यू यानि 995 kg में आते हैं।
  • इन दोनो ही कार्गो थ्री व्हीलर्स में स्टीयरिंग पावरयुक्त नहीं है।
  • महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर और अतुल जीईएम कार्गो में 4 स्पीड + 1 रिवर्स के साथ गियरबॉक्स आता है।
  • ये दोनों थ्री व्हीलर बेहतर क्वालिटी  और बेस्ट फीचर्स के साथ निर्मित हैं।
  • दोनों के इंजन में एक-एक सिलेंडर प्रयोग किए गए हैं।
  • इन दोनों ही तिपहिया वाहन कार्गो में फॉग लाइट नहीं आती।
  • दोनों में ड्राइवर इंफोरर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम आता है।
  • दोनों में पार्किंग ब्रेक हैं।

इंजन तकनीक में क्या है अंतर ?

महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर और अतुल जीईएम कार्गो के इंजन अलग-अलग टेक्निक से निर्मित हैं। महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर का इंजन सिंगल सिलेंडर डायरेक्ट इंजेक्शन तकनीक का है।  

इसमें 10 hp पावर मिलती है और यह 23.5 nm टार्क जनरेट करता है। दूसरी ओर अतुल जीईएम कार्गो का इंजन फोर स्ट्रॉक वाटर कूल्ड टेक्नोलॉजी से निर्मित है। इससे 9.5 hp पावर मिल सकती है। यह 23.6 nm टॉर्क जनरेट करता है।

केबिन कंपेयर  

महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर का केबिन डे केबिन के रूप में है। यह केबिन डेक बॉडी ऑप्शन व्हीलर में पेश किया गया है और  चेचिस के साथ है। दूसरी ओर अतुल जीईएम कार्गो का केबिन डेक बॉडी ऑप्सन व्हीलर के साथ डे केबिन के रूप में आता है लेकिन इसमें Monocoque Chassis है।
दोनो थ्री व्हीलर कार्गो की टैगलाइन क्या कहती हैं?

महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर पर कंपनी ने जो टैगलाइन पेश की हैं उनमें सॉलिड माइलेज, सॉलिड पावर और सॉलिड अर्निंग का दावा किया गया है। दूसरी ओर अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर के बारे में जो  टैगलाइन दी गई हैं उनमें निर्माता कंपनी अतुल ऑटो का दावा है कि यह थ्री व्हीलर कार्गो बिगर ट्रे, मोर ट्रिप और मोर अर्निंग प्रदान करता है।

दोनों के बीच ये हैं  ये असमानताएं

महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर और अतुल जीईएम कार्गो के कई स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स में खास अंतर नजर आता है। यह इस प्रकार स्पष्ट होता है-:

  • महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर की पेलोड केपेसिटी 505 kg है वहीं अतुल जीईएम कार्गो में 489 kg पेलोड क्षमता आती है।
  • महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर का व्हीलबेस 2165 mm है जबकि अतुल जीईएम कार्गो में 2105 mm व्हीलबेस आता है।
  • महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर का कर्ब वेट 490 kg है वहीं अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर का कर्ब वेट 506 kg है।
  • महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर का ग्राउंड क्लीयरेंस 175 mm है जबकि अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर का ग्राउंड क्लीयरेंस 240 mm आता है।
  • महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर में ड्राइवर सीट एडजस्टेबल है जबकि अतुल जीईएम कार्गो में ड्राइवर सीट स्टैंडर्ड टाइप है।
  • महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर में पार्किंग ब्रेक के अलावा ड्रम ब्रेक हैं वहीं अतुल जीईएम कार्गो में  पार्किंग ब्रेक के साथ हाइड्रोलिक ब्रेक्स आते हैं।
  • महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर के फ्रंट और रियर टायर 4.50- 10,8 PR साइज में आते हैं। वहीं अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर में फ्रंट और रियर टायर 4.50 x 10 साइज में आते हैं।

दोनों कार्गो थ्री व्हीलर्स में कौनसा सस्ता ?

महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर और अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर की कीमत की तुलना करें तो महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम प्राइस 2.79 लाख रुपये से 2.85 लाख रुपये है। दूसरी तरफ अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम प्राइस 2.66 लाख रुपये से 2.96 लाख रुपये है। इन दोनों की कीमत में खास अंतर नहीं है। आपको इन दोनों में जो सबसे अच्छा और सस्ता दिखे उसे आप ट्रक जंक्शन की वेबसाइट की विजिट कर ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। यहां आपको सभी कार्गो थ्री व्हीलर सहित ट्रक की हर केटेगिरी, सेगमेंट के साथ नये-पुराने व्हीकल्स खरीदने और बेचने की  सुविधा प्रदान की गई है। इसका लाभ उठाएं और आज ही ट्रक जंक्शन की मासिक सदस्यता ग्रहण करें।  

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us