Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
23 Jan 2023
Automobile

महिंद्रा अल्फा प्लस Vs पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स: जानें, कौनसा थ्री व्हीलर खरीदना होगा फायदेमंद

By News Date 23 Jan 2023

महिंद्रा अल्फा प्लस Vs पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स: जानें, कौनसा थ्री व्हीलर खरीदना होगा फायदेमंद

महिंद्रा अल्फा प्लस OR पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर कम्पेरिजन

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में इन दिनों थ्री व्हीलर की अच्छी खासी डिमांड देखने को मिल रही है। आपको बता दें, देश में थ्री व्हीलर कार्गो और पैसेंजर व्हीकल कैटेगरी में आते है। इनका साइज छोटा होता है और ये आसानी से शहरी इलाकों में माल की डिलीवरी कर सकते हैं। थ्री व्हीलर को खरीदना और ऑपरेट करना भी काफी ज्यादा आसान होता है। भारत की कमर्शियल व्हीकल मार्केट में वैसे तो कई कंपनियां हैं, जो थ्री व्हीलर का निर्माण करती हैं। लेकिन देश के दो बेस्ट कार्गो थ्री व्हीलर की बात करें तो इसमें महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर Or पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर का नाम सबसे पहले आता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम महिंद्रा अल्फा प्लस Vs पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स 3 Wheeler के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत का कंपेयर करेंगे।

महिंद्रा अल्फा प्लस Vs पियाजियो आपे Xtra LDX 3 व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स

देश के इन दो बेस्ट कार्गो थ्री व्हीलर्स के यदि हम स्पेसिफिकेशन्स की तुलना करते हैं, तो महिंद्रा अल्फा प्लस में आपको 1 सिलेंडर और ई-डीआई जी 599 डब्ल्यूडी के साथ 10 हॉर्स पावर जेनरेट करने वाला इंजन मिलता है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 23.5 एनएम है। वहीं पियाजियो आपे Xtra LDX थ्री व्हीलर में आपको सिंगल सिलेंडर फोर्स्ड एसी 4एस इंजन दिया गया है जो 10 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 23.5 एनएम है। महिंद्रा और पियाजियो इन दोनों ही कंपनी के इन थ्री व्हीलर में 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक देखने को मिलता है। यदि इनके पेलोड और जीवीडब्ल्यू का कंपेयर करें, तो महिंद्रा अल्फा प्लस में 505 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी और 995 किलोग्राम इसका जीवीडब्ल्यू देखने को मिलता है। वहीं पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स में 496 किलोग्राम पेलोड क्षमता और 975 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है। दोनों ही कंपनी अपने इन व्हीकल्स के साथ शानदार माइलेज देने का दावा करती है। महिंद्रा अल्फा प्लस में 29.4 kmpl का माइलेज देखने को मिलता है। वहीं पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर 22.67 Kmpl माइलेज के साथ आता है।

महिंद्रा अल्फा प्लस और पियाजियो आपे Xtra LDX थ्री व्हीलर बॉडी लुक

इन दो बेस्ट थ्री व्हीलर के यदि बॉडी और लुक का कंपेयर करें, तो इन दोनो का लुक लगभग एक जैसा ही है। दोनों कंपनियों के ये थ्री व्हीलर पहली नजर में देखने पर किसी को भी पसंद आ जाते हैं। इनके फ्रंट में एक मजबूत और बड़ी विंडशील्ड के साथ में सिंगल वाइपर देखने को मिलता है। यदि इनके बनावट की बात करें, तो महिंद्रा अल्फा प्लस 3 व्हीलर को 3175 एमएम लंबाई, 1460 एमएम चौड़ाई और 1700 एमएम ऊंचाई के साथ 2165 एमएम व्हीलबेस के साथ निर्मित किया गया है। वहीं पियाजियो आपे Xtra LDX थ्री व्हीलर को 3145 एमएम लंबाई, 1490 एमएम चौड़ाई, 1770 एमएम ऊंचाई और 1920 एमएम व्हीलबेस के साथ निर्मित किया गया है। महिंद्रा अल्फा प्लस और पियाजियो आपे Xtra LDX थ्री व्हीलर में 4.50 - 10, 8 PR फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं।

पियाजियो आपे Xtra LDX और महिंद्रा अल्फा प्लस 3 व्हीलर के फीचर्स

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट के इन दो पॉपुलर थ्री व्हीलर्स के यदि फीचर्स की तुलना करें, तो पियाजियो आपे Xtra LDX और महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर दोनों में ही Handle Bar के साथ 4-Speed गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिलता है। इन दोनों ही थ्री व्हीलर में पार्किंग ब्रेक के साथ Drum ब्रेक्स में आते हैं। महिंद्रा थ्री व्हीलर में Multi plate weight क्लच दिया गया है, वहीं पियाजियो के इस थ्री व्हीलर में Multi Disc Wet Type क्लच देखने को मिलता है। यदि इन सस्पेंशन की बात करें, तो महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर को Coil spring and hydraulic teliscopic फ्रंट और रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। वहीं पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर को Hydraulic telescopic shock absorber with Helical spring & dampener फ्रंट सस्पेंशन और Hydraulic telescopic shock absorber with Rubber spring & dampener रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है।

महिंद्रा अल्फा प्लस और पियाजियो आपे Xtra LDX थ्री व्हीलर aप्राइस

महिंद्रा और पियाजियो कंपनी सालों से अपने ग्राहकों के लिए कम से कम कीमत में शानदार फीचर्स वाले वाहन लॉन्च करती आई है। कंपनियों ने अपने इन थ्री व्हीलर्स का दाम भी काफी किफायती रखा है। Mahindra & Mahindra ने अपने महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 2.79 लाख से 2.85 लाख रुपये रखी है। वहीं Piaggio ने अपने पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर का एक्स शोरूम प्राइस 2.45 लाख से 2.55 लाख रुपये रखा है। यदि आपने भी अपनी जरूरत के अनुसार इन दोनों में किसी एक थ्री व्हीलर को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इसे आसानी से खरीद सकते हैं।

महिंद्रा अल्फा प्लस Vs पियाजियो आपे Xtra LDX थ्री व्हीलर वेरिएंट और कीमत

महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर में आपको 2 वेरिएंट देखने को मिलते हैं।

                  वेरिएंट  जीवीडब्ल्यू        कीमत
 महिंद्रा अल्फा प्लस डीजल बीएस-VI     1045  ₹ 2.79 - 2.84 लाख 
 महिंद्रा अल्फा प्लस कैरियर प्लस     1045  ₹ 2.79 - 2.83 लाख

 पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर में आपको 2 वेरिएंट देखने को मिलते हैं।

                                 वेरिएंट  जीवीडब्ल्यू        कीमत
 पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स 2100/डीज़ल/(5.5 फ़ीट)      975  ₹ 2.45 - 2.52 लाख 
 पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स 2100/सीएनजी     975  ₹ 2.45 - 2.49 लाख

महिंद्रा अल्फा प्लस Vs पियाजियो आपे Xtra LDX थ्री व्हीलर से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 महिंद्रा अल्फा प्लस OR पियाजियो आपे Xtra LDX थ्री व्हीलर में सस्ता कौनसा है?
Ans. इन दोनों कार्गो व्हीकल में से सस्ता पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.45 लाख से 2.55 लाख रुपये है।
 
Q.2 महिंद्रा अल्फा प्लस OR पियाजियो आपे Xtra LDX में ज्यादा माइलेज वाला थ्री व्हीलर कौनसा है?
Ans. देश के इन दो बेस्ट थ्री व्हीलर में ज्यादा माइलेज वाला महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर है, इसमें 29.4 kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिलता है।
 
Q.3 महिंद्रा अल्फा प्लस OR पियाजियो आपे Xtra LDX में ज्यादा पेलोड क्षमता वाला थ्री व्हीलर कौनसा है?
Ans. इन दोनों पॉपुलर वाहनों में ज्यादा पेलोड महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर का है, इसमें 505 KG की पेलोड कैपेसिटी देखने को मिलती है।
 
Q.4 महिंद्रा अल्फा प्लस OR पियाजियो आपे Xtra LDX में ज्यादा जीवीडब्ल्यू वाला थ्री व्हीलर कौनसा है?
Ans. इन दोनों थ्री व्हीलर में ज्यादा GVW महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर का है, इसका 995 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है।
 
Q.5 महिंद्रा अल्फा प्लस OR पियाजियो आपे Xtra LDX में बड़े व्हीलबेस वाला थ्री व्हीलर कौनसा है?
Ans. इन दोनों थ्री व्हीलर में बड़ा व्हीलबेस महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर का है, इसको 2165 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us