महिंद्रा ब्लाजो X 42 BS6: स्मार्ट फ्यूल इंजन के साथ एक शक्तिशाली ट्रक

Truck Junction Google News
महिंद्रा ब्लाजो X 42 BS6: स्मार्ट फ्यूल  इंजन के साथ एक शक्तिशाली ट्रक
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें महिंद्रा ब्लाजो X 42 BS6 की स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स आदि की  फुल जानकारी

भारतीय ट्रक निर्माता कंपिनयों में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की विशेष पहचान बनी हुई है। कमिर्शयल वाहनों की उच्च गुणवत्ता के कारण इस कंपनी के प्रति ग्राहकों का वर्षों से अटूट भरोसा बना हुआ है। इस कंपनी के ट्रक मॉडल भी एक से बढ़ कर एक शानदार डिजायन, खास स्पेसिफेशंस  और बेहतरीन फीचर्स के साथ देखने को मिलते हैं। हाल ही इस कंपनी ने अपने ट्रक पोर्टफोलियो में  ब्लाजो सीरीज के महिंद्रा ब्लाजो एक्स 42 को शामिल  किया है। एचसीवी सेगमेंट के अंदर आने वाला 12 चक्के का यह ट्रक स्मार्ट फ्यूल इंजन वाला एक शकि्तशाली ट्रक है। वहीं इसमें जो बीएस 6 इंजन का एमिशन नोर्म्स है उससे यह ईको फ्रेंडली भी हो गया है। अगर आप ट्रक व्यवसाय कर रहे हैं तो बेशक इस शानदार ट्रक को खरीद सकते हैं, यह आपको अच्छे माइलेज के साथ ईंधन की बचत भी करके देता है। इसकी ज्यादा पेलोड क्षमता से आप ज्यादा मुनाफा कमा सकते है। इसे आप निर्माण सामग्री, फूड ग्रेन, इंजीनियरिंग सामान, टैंकर्स , पार्सल, बॉक्सेज, फल एवं सबि्जयां आदि सामानों की ढुलाई में उपयोग कर सकते हैं। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा ब्लाजो X 42 बीएस 6 ट्रक की कीमत और फीचर्स सहित सभी विशेषताओं के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

महिंद्रा ब्लाजो एक्स 42 के खास स्पेक्स

महिंद्रा ब्लाजो एक्स 42 बीएस 6 ट्रक की कई ऐसी विशेषताएं हैं जो अन्य ट्रकों में नहीं मिलती। सबसे पहली स्पेसिफिकेशन की बात कि जाएं तो  इसमें 7200 सीसी क्षमता और 280 एचपी की पावर के साथ 6 सिलेंडर वाला एमपावर 7.2 लीटर का स्मार्ट फ्यूल इंजन देखने को मिलता है। यह इंजन 1050 NM टॉर्क तक उत्पन्न  कर सकता है जिससे यह ट्रक बाधारहित कामों को आसानी से पूरा कर सकता है। वहीं यह ट्रक मॉडल  28 फीट और 31 फीट की डेक बॉडी लेंथ आता है। इसकी ग्रेडेबे लिटी 19.60 प्रतिशत है। इस ट्रक में आपको  415 लीटर क्षमता वाला एक बड़ा फ्यूल टैंक देखने को मिलता  है। महिंद्रा ब्लाजो एक्स 42 बीएस 6 ट्रक आपको  4kmpl का शानदार माइलेज प्रदान करता है जिसकी मदद से आप काफी हद तक डीजल की बचत कर सकते  है। ड्राइवर के लिए माइलेज और सर्विस रिमांडर भी दिया गया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस  264 एमएम का आता है। महिंद्रा ब्लाजो एक्स 42 बीएस 6 ट्रक का 6100 एमएम का व्हीलबेस है।

आकर्षक फ्रंट लुकिंग

महिंद्रा ब्लाजो X 42 BS6 ट्रक की सामने की लुकिंग काफी आकर्षक है। इसमें चौड़ी विंडशील्ड के साथ में वाइपर देखने को मिलते है वहीं थोड़ा नीचें की तरफ  महिंद्रा का लोगो और ब्लाजो की बेजिंग दी गई है। विंडशील्ड के ऊपर एक बड़ा मिरर है। इससे ड्राइवर को सामने से आते वाहनों को स्पष्ट तरीके से देखने में मदद मिलती है। इस ट्रक का बंपर काफी मजबूत है। वहीं रेडिएयटर ग्रिल बड़े आकार वाली और सुंदर डिजायन में दी गई है।  महिंद्रा ब्लाजो एक्स 42 ट्रक की हैडलाइट्स ब्राइट और हेलोजेन डिजायन में हैं। इसके टायर एसटीडी 295/90 आर 20+10 आर 20 रियर टायर साइज में आते हैं।

इंटीरियर  फीचर्स और सस्पेंशन

महिंद्रा ब्लाजो एक्स 42 ट्रक केबिन में 6 स्पीड एवं 1 रिवर्स गियर के साथ  गियरबॉक्स आता है और इसमें आपको पावर स्टीयिरंग देखने को मिलता है। इसके अलावा हैंडब्रेक, पार्किंग ब्रेक और एयर ब्रेक भी इसमें मौजूद है। यह ट्रक टैग- सेमी एलिप्टकल लीफ सि्प्रंग के साथ शॉक एब्जॉर्बर फ्रंट सस्पेंशन और bell crank type में रियर सस्पेंशन के साथ आता है। इसका केबिन विद चेचिस एवं बॉक्स बॉडी ऑप्सन व्हीलर के साथ है। ये एक डे एवं स्लीपर केबिन के रूप में आपको देखने को मिलता है । केबिन में ड्राइवर की एडजस्टेबल सीट काफी कंफर्टेबल भी है। केबिन के अंदर अच्छा स्पेस है। इसमें मल्टी ड्राइव मोड, ड्राइवर इनफोर्मेशन, सर्विस रिमाइंडर, लोकेबल ग्लवस, 12 वॉल्ट की मोबाइल चार्जिंग बैटरी सहित इसमें आपको अन्य कई आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं। महिंद्रा ब्लाजो एक्स 42 बीएस  6 में आपको दो वेरिएंट देखने को मिलते है। इनमें महिंद्रा ब्लाजो एक्स 42 6100 / कैब और महिंद्रा ब्लाजो एक्स 42 6770/ कैब शामिल हैं।

कीमत

महिंद्रा ब्लाजो एक्स 42 बीएस  6 ट्रक की कीमत ग्राहकों के लिए अफोर्डेबल है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 38.48 से 41.57 लाख रुपये तक है। अगर आपने भी इसे खरीदने का मन बना लिया है तो आप इसे हमारी  ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते है।

FAQ -

सवाल 1. महिंद्रा ब्लाजो एक्स 42 ट्रक कितने चक्के का ट्रक है?

जवाब - महिंद्रा ब्लाजो एक्स 42 बीएस  6 एक 12 चक्के वाला शक्तिशाली ट्रक है।

सवाल 2. महिंद्रा ब्लाजो एक्स 42 ट्रक का इंजन कितना टार्क बनाता है?

जवाब - महिंद्रा कंपनी के इस ट्रक का इंजन 1050 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

सवाल 3. महिंद्रा ब्लाजो एक्स 42 ट्रक के इंजन की पावर क्या है?

जवाब - महिंद्रा ब्लाजो एक्स 42 बीएस 6 में इंजन की पावर 280 हार्स पावर की है।

सवाल 4. महिंद्रा ब्लाजो एक्स 42 ट्रक की जीवीडब्ल्यू बताएं?

जवाब - इस ट्रक का  जीवीडब्ल्यू 42,000 किलोग्राम  यानि 42 टन है।

सवाल 5. महिंद्रा ब्लाजो एक्स 42 ट्रक के फ्यूल टैंक की क्षमता कितनी है?

जवाब - इस ट्रक में एक बड़ा 415 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक देखने को मिलता है।

सवाल 6. महिंद्रा ब्लाजो एक्स 42 ट्रक का व्हीलबेस कितना है?

जवाब - महिंद्रा ब्लाजो एक्स 42 बीएस  6 ट्रक  का व्हीलबेस 6100 MM है।

आपको बता दें ट्रक जंक्शन हमेशा ही भारत में कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का पिकअप या ट्रक लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपके पास उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स अपनी बेवसाइट के माध्यम से पहुंचाते है। भारत में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी ट्रकों के मॉडल और ट्रांसपोट से जुड़ी सभी खबरें ट्रक जंक्शन बेवसाइट पर रोजाना पोस्ट की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। यदि आपने भी हमसे जुड़ने का मन बना लिया है तो आप हमसे हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
हैदराबाद
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
यादद्री भुवनागिरी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
संगारेड्डी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रंगा रेड्डी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
मेडक
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
जांगोआन
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*